Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएम मोदी के आह्वान के बाद उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने रखी अपनी बात। पीएम मोदी ने लोगों से तो अपील कर दी है परन्तु देखना होगा कि खुद शासन क्या पहल करेगा ? गौरतलब है कि आपने किसी भी सरकारी विभाग में ज्यादातर देखा होगा किस तरह से एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी लगी हुई होती है जो उनको सुबह घर से कार्यालय और कार्यालय से घर छोड़ती है। यू कहे तो एक अधिकारी के लिए एक गाड़ी। ऐसे में एक दिन में कितना तेल खर्च होता होगा ? क्या उत्तराखंड सरकार पीएम के आह्वान पर "एक विभाग एक बस" जिसमें सभी अधिकारी को लाना छोड़ना सम्मिलित होगा, क्या यह कदम उठाएगी धामी सरकार ? सबसे पहले यह पहल सरकार को करनी होगी और देखना होगा कि पेट्रोल की बचत के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?
Zeta News 24x7
पीएम मोदी के आह्वान के बाद उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने रखी अपनी बात। पीएम मोदी ने लोगों से तो अपील कर दी है परन्तु देखना होगा कि खुद शासन क्या पहल करेगा ? गौरतलब है कि आपने किसी भी सरकारी विभाग में ज्यादातर देखा होगा किस तरह से एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी लगी हुई होती है जो उनको सुबह घर से कार्यालय और कार्यालय से घर छोड़ती है। यू कहे तो एक अधिकारी के लिए एक गाड़ी। ऐसे में एक दिन में कितना तेल खर्च होता होगा ? क्या उत्तराखंड सरकार पीएम के आह्वान पर "एक विभाग एक बस" जिसमें सभी अधिकारी को लाना छोड़ना सम्मिलित होगा, क्या यह कदम उठाएगी धामी सरकार ? सबसे पहले यह पहल सरकार को करनी होगी और देखना होगा कि पेट्रोल की बचत के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?
More news from Uttarakhand and nearby areas
- देहरादून स्कैमर कर रहे हैं धोखाधड़ी! एलपीजी गैस सिलेंडर का कनेक्शन बंद होने सब्सिडी खत्म होने का झांसा देकर मांग रहे हैं ओटीपी! जब तक एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति आपके दरवाजे पर ना पहुंच जाए कृपया सावधान रहें किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना बताएं और ना ही कॉल पर शेयर करें!1
- नर्सों के समर्थन में टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर नर्सिंग एकता मंच के सदस्य आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार की सुबह सदस्यों ने परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।अनिश्चितकालीन धरने के 156 दिन और साथ ही 22 दिनों तक के आमरण अनशन पर एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच से जुड़े चार अभ्यर्थी सोमवार की सवेरे पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा.आक्रोशित नर्सिंग अभ्यर्थियों के कुछ साथी एक तरफ जहां पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नर्सिंग एकता मंच से जुड़े आंदोलनकारी टंकी के समीप धरना देकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते लंबे समय से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों का कहना है, कि निरंतर धरना देने आमरण अनशन करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है.दरअसल, नर्सिंग अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह वर्षवार यानी सीनियरिटी के आधार पर की जाए. उनका कहना है कि पहले पुराने अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने भर्ती परीक्षा लागू कर दी है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं को नुकसान हो रहा है.प्रदर्शन कर रहे युवाओं का यह भी कहना है कि राज्य में नर्सिंग के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही. इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले पांच महीनों से धरना दे रहे हैं. वहीं पिछले 22 दिनों से कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी बैठे हैं. आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शनकारी युवाओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार को जल्द अभ्यर्थियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े. पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.वही तमाम विपक्षी दल इन आंदोलनकारियों को समर्थन जरूर दे रहे है जिस पर भाजपा इन विपक्षी दलों को राजनीति करने के साथ बरगलाने का आरोप लगाती दिखाई दे रही है.1
- किसान मजदूर महासंग्राम संगठन की राष्ट्रीय मुख्यालय देहरादून में एक अहम बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संकेत मिला कि संगठन जल्द ही एक बड़े मुद्दे पर कदम उठाएगा।1
- रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, हूटर लगे वाहन का किया चालान, सिखाया सबक। The Aman Times 🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 शिव सेना का स्टीकर लगी कार में अवैध हूटर बजाना वाहन चालक को भारी पड़ गया। रामनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में नियमों के खिलाफ हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास जुर्माना राशि नहीं होने पर शिव सेना से जुड़े कपिल बटीस्टा पहुंचे और उन्होंने चालान की रकम जमा कराई। रामनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और राजनीतिक दबाव दिखाकर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे किसी भी संगठन या पार्टी का स्टीकर लगा हो, कानून सभी के लिए बराबर है। 🚔 पुलिस का अभियान लगातार जारी 📢 लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील1
- “डिजिटल इंडिया” पर सवाल! हरबर्टपुर पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट से इनकार, ग्राहक को दी पुलिस बुलाने की चुनौती" जिला देहरादून विकासनगर हरबर्टपुर के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी द्वारा ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट लेने से इनकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के बजाय उपभोक्ता पर नकद भुगतान का दबाव बनाया। वीडियो में कर्मचारी कथित तौर पर ग्राहक को पुलिस में शिकायत करने की चुनौती देता भी सुनाई दे रहा है। इस घटना के बाद डिजिटल इंडिया के दावों और जमीनी हकीकत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।1
- जनता मिलन में सुनी गईं 32 से अधिक शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 32 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं। प्रभारी जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और साथ ही आगामी मानसून से निपटने के लिए तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील घनसाली, पट्टी ढुंगमन्दार, ग्राम स्यूरी (खबोगी) निवासी कलम सिंह द्वारा अवगत कराया है कि प्रार्थी की उक्त ग्राम में पैतृक सम्पत्ति स्थित है, जिसमें प्रार्थी पूर्व से ही कास्तकारी करता आ रहा है। प्रार्थी के द्वारा अपनी भूमि पर दो कमरे, गौशाला बकरवाड़ा, कम्पोस्ट पिट, फूड गार्डन, एक दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था, किन्तु वन विभाग द्वारा उक्त निर्माण को तोड़ने की शिकायत पर एसडीएम घनसाली को निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड चम्बा के ग्राम डोबरा मल्ला निवासी गंगाधर द्वारा उनके गांव में 'जल जीवन मिशन’ के तहत पेयजल लाईन का निर्माण किया गया था तथा प्रार्थी के द्वारा अपने घर पर उक्त पेयजल लाईन से पेयजल कनेक्शन ले रखा है लेकिन प्रार्थी के घर पर पानी नही आ रहा है, जिस पर जल संस्थान को शीघ्र ही सम्बन्धित को पेय जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । तहसील जाखणीधार के ग्राम नवाकोट निवासी चण्डी प्रसाद रतूड़ी व प्रभाकर रतूड़ी द्वारा उनके निजी खेतों पर सहखातेधारक ने सौर उर्जा का प्लांट स्थिपित करने की शिकायत की, जिसपर तहसीलदार जाखणीधार को दो दिनो के भीतर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । तहसील घनसाली पट्टी कोटी फैगूल ग्राम मोलनौ निवासी दशरथ सिंह द्वारा अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग बौराडी नई टिहरी द्वारा कुछ माह पहले आधी–अधूरी सुरक्षा दीवार एवं क्रेट वायर लगाई गई है, जो की सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है विभाग द्वारा 4.50 मीटर ऊंची और 28-30 मीटर लम्बी सुरक्षा दीवार लगवाई गई परंतु आंगन तक दीवार पूरी नहीं बनवाई गई एवं रास्ता भी अधूरा लगवाया गया है जिससे आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ थत्यूड़ के अध्यक्ष खेमचन्द्र भट्ट द्वारा थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सड़कों पर पैराफिट न होने, सड़कों पर गढ्ढे होने तथा सड़कों की कई वर्षो से मरम्मत न होने सम्बन्धी शिकायत पर लोनिवि थत्यूड़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा, आदि सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।1
- Nagar Nigam Rishikesh prashasan Mira Nagar ki galiyon ki halat din per din kharab hoti ja rahi hai prashasan ka koi Dhyan nahin Hai Mira Nagar ki road Gali number 20 ki puri tarike se damage ho chuki hai Nagar Nigam prashasan ka koi Dhyan nahin Hai kafi bar gadi girne ke hasya Ho chuke aur accident hone ke chance bhi hain1
- SSP प्रमेंद्र डोभाल ने कहा टंकी पर चढ़ कर अपनी मांगे मनवाना है गलत रुक, किसी के बहकावे में आकर जान जोखिम में ना डाले।1