logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता मिलन में सुनी गईं 32 से अधिक शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 32 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं। प्रभारी जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए और साथ ही आगामी मानसून से निपटने के लिए तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील घनसाली, पट्टी ढुंगमन्दार, ग्राम स्यूरी (खबोगी) निवासी कलम सिंह द्वारा अवगत कराया है कि प्रार्थी की उक्त ग्राम में पैतृक सम्पत्ति स्थित है, जिसमें प्रार्थी पूर्व से ही कास्तकारी करता आ रहा है। प्रार्थी के द्वारा अपनी भूमि पर दो कमरे, गौशाला बकरवाड़ा, कम्पोस्ट पिट, फूड गार्डन, एक दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था, किन्तु वन विभाग द्वारा उक्त निर्माण को तोड़ने की शिकायत पर एसडीएम घनसाली को निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड चम्बा के ग्राम डोबरा मल्ला निवासी गंगाधर द्वारा उनके गांव में 'जल जीवन मिशन’ के तहत पेयजल लाईन का निर्माण किया गया था तथा प्रार्थी के द्वारा अपने घर पर उक्त पेयजल लाईन से पेयजल कनेक्शन ले रखा है लेकिन प्रार्थी के घर पर पानी नही आ रहा है, जिस पर जल संस्थान को शीघ्र ही सम्बन्धित को पेय जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । तहसील जाखणीधार के ग्राम नवाकोट निवासी चण्डी प्रसाद रतूड़ी व प्रभाकर रतूड़ी द्वारा उनके निजी खेतों पर सहखातेधारक ने सौर उर्जा का प्लांट स्थिपित करने की शिकायत की, जिसपर तहसीलदार जाखणीधार को दो दिनो के भीतर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । तहसील घनसाली पट्टी कोटी फैगूल ग्राम मोलनौ निवासी दशरथ सिंह द्वारा अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग बौराडी नई टिहरी द्वारा कुछ माह पहले आधी–अधूरी सुरक्षा दीवार एवं क्रेट वायर लगाई गई है, जो की सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है विभाग द्वारा 4.50 मीटर ऊंची और 28-30 मीटर लम्बी सुरक्षा दीवार लगवाई गई परंतु आंगन तक दीवार पूरी नहीं बनवाई गई एवं रास्ता भी अधूरा लगवाया गया है जिससे आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ थत्यूड़ के अध्यक्ष खेमचन्द्र भट्ट द्वारा थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सड़कों पर पैराफिट न होने, सड़कों पर गढ्ढे होने तथा सड़कों की कई वर्षो से मरम्मत न होने सम्बन्धी शिकायत पर लोनिवि थत्यूड़ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सीएमओ डॉ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा, आदि सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

2 hrs ago
user_Uklive Uttrakhand
Uklive Uttrakhand
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गया एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम ने तुरंत व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील की है।
    1
    ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गया एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम ने तुरंत व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित और खतरनाक घाटों से दूर रहने की अपील की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।
    1
    एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे *कोतवाली मंगलौर* * *मा0 * जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी। *नाम पता वारंटी* 1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0 2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार। वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 बलवन्त सिह 2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2- हे0कानि0 शूरबीर सिह 3- कानि मनीष कुमार
    1
    आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे
*कोतवाली मंगलौर*
*
*मा0 *
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। 
आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी।
*नाम पता वारंटी*
1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0
2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार।  वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 बलवन्त सिह
2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल
2- हे0कानि0 शूरबीर सिह
3- कानि मनीष कुमार
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    2
    हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
    1
    उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
    user_मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • पीएम मोदी के आह्वान के बाद उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने रखी अपनी बात। पीएम मोदी ने लोगों से तो अपील कर दी है परन्तु देखना होगा कि खुद शासन क्या पहल करेगा ? गौरतलब है कि आपने किसी भी सरकारी विभाग में ज्यादातर देखा होगा किस तरह से एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी लगी हुई होती है जो उनको सुबह घर से कार्यालय और कार्यालय से घर छोड़ती है। यू कहे तो एक अधिकारी के लिए एक गाड़ी। ऐसे में एक दिन में कितना तेल खर्च होता होगा ? क्या उत्तराखंड सरकार पीएम के आह्वान पर "एक विभाग एक बस" जिसमें सभी अधिकारी को लाना छोड़ना सम्मिलित होगा, क्या यह कदम उठाएगी धामी सरकार ? सबसे पहले यह पहल सरकार को करनी होगी और देखना होगा कि पेट्रोल की बचत के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?
    1
    पीएम मोदी के आह्वान के बाद उत्तराखंड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने रखी अपनी बात।
पीएम मोदी ने लोगों से तो अपील कर दी है परन्तु देखना होगा कि खुद शासन क्या पहल करेगा ?
गौरतलब है कि आपने किसी भी सरकारी विभाग में ज्यादातर देखा होगा किस तरह से एक अधिकारी के लिए एक सरकारी गाड़ी लगी हुई होती है जो उनको सुबह घर से कार्यालय और कार्यालय से घर छोड़ती है। यू कहे तो एक अधिकारी के लिए एक गाड़ी।
ऐसे में एक दिन में कितना तेल खर्च होता होगा ? 
क्या उत्तराखंड सरकार पीएम के आह्वान पर "एक विभाग एक बस" जिसमें सभी अधिकारी को लाना छोड़ना सम्मिलित होगा, क्या यह कदम उठाएगी धामी सरकार ?
सबसे पहले यह पहल सरकार को करनी होगी और देखना होगा कि पेट्रोल की बचत के लिए सरकार क्या कदम उठाती है ?
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter Dehradun, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र हो गया है, जहां वे अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। 158 दिन से धरना और 23 दिन से आमरण अनशन के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस चरम कदम से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
    1
    देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र हो गया है, जहां वे अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। 158 दिन से धरना और 23 दिन से आमरण अनशन के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस चरम कदम से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.