Shuru
Apke Nagar Ki App…
hmare gaon gulawad m pandit chock par 15 saal se garbage pdha h jis m se itni badbu aati h kida karkat ho raha h pure mohla presan h iski safai kra de
.....
hmare gaon gulawad m pandit chock par 15 saal se garbage pdha h jis m se itni badbu aati h kida karkat ho raha h pure mohla presan h iski safai kra de
More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
- है कोई शक्ति जो जेवर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने देना चाहती। मास्टर श्यौराज1
- Post by Saddam husan1
- जीत का जश्न वीडियो हो रहा वायरल पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न ढोल नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाज़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी जीत की बधाई जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। ताजा परिणामों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पांडुचेरी में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सहयोगी के रूप में शामिल है, ने स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़त बनाते हुए पुनः सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया पूर्व विधायक धीरज ओझा नें कहा कि यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि इन परिणामों के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विजय को जनसेवा के संकल्प के रूप में लेता है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई वितरित कर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को इसी प्रकार मिलता रहेगा और पार्टी राष्ट्र निर्माण के कार्यों में और अधिक गति से आगे बढ़ेगी इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा,पूर्व ज़िलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, एवं राम आसरे पाल, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, मुदित सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी,अशोक मिश्र, विजय मिश्र, कृपा शंकर गिरी, दीपेश, आशीष त्रिपाठी, यशोदा उपाध्याय, ओम प्रकाश पांडेय, मंजीत, आलोक, बृजेश यादव, नीरज, मो सोहराब, गजराज, अशोक, रचना, अंजू पांडे, नेहा गुप्ता, खुशबू, मीना तिवारी, दुर्गेश, विशाल, अभय सिंह,अंशुमान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे1
- इंडेन गैस खैर के बारे में लोग बार बार कह रहे है कि पर्ची काटने के बाद भी गैस मुहैया नहीं हो पा रही है लोग बेहद परेशान हैं सुबह 4 बजे से बिना कुछ खाए पिए लाइन में लगे लोगों का कहना है कि हमको धूप में चक्कर आ रहे हैं हमको पानी तक नहीं मिल पा रहा है और गैस तो दूर दूर तक नहीं है। कामर्शियल gas के दाम बढ़ने से देश में गैस के लिए हा- हा मच गया है।4
- *जिला कलक्टर ने किया रियासतकालीन जल महलों का निरीक्षण: 20 करोड़ की बजट घोषणा से होगा डीग एस्केप का जीर्णोद्धार, सरोवरों की सफाई के दिए निर्देश* अमर दीप सेन डीग, 05 मई। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्वविख्यात रियासतकालीन जल महलों का निरीक्षण कर ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महल परिसर में स्थित गोपाल भवन, नंद भवन, कृष्ण भवन और हरदेव भवन का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने महल के प्रमुख आकर्षण गोपाल सागर और रूप सागर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने जिला कलक्टर को जल महल की ऐतिहासिक विशेषताओं, वास्तुकला और इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सरोवरों को स्वच्छ जल से भरने हेतु निर्मित डीग एस्केप के रिनोवेशन कार्य की वस्तुस्थिति की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अंतर्गत डीग एस्केप के सुदृढ़ीकरण हेतु 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीग एस्केप के जीर्णोद्धार कार्य के लिए सैंक्शन की प्रक्रिया चल रही है। सैंक्शन प्राप्त होते ही सिंचाई विभाग द्वारा त्वरित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि डीग एस्केप के निर्माण के दौरान बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाए, जिससे शहर के नालों का गंदा पानी इन सरोवरों में मिलने से रोका जा सके और सरोवरों में केवल स्वच्छ जल की आवक सुनिश्चित हो। इस प्राचीन और मान्यता प्राप्त धरोहर के संरक्षण को लेकर जिला कलक्टर ने दोनों सरोवरों और किले की खाई की नियमित साफ-सफाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि वे सरोवरों की सघन सफाई, पानी के एरियेशन और फव्वारे लगवाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा, ताकि आवश्यक फंड उपलब्ध कराकर जल महल के सौन्दर्यीकरण और साफ-सफाई के कार्य को शीघ्र मूर्त रूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग योगेश कुमार, सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, चरण सिंह गुर्जर और बच्चू सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- बंगाल में भाजपा की जीत पर अलीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बनाया जश्न योगी मोदी जिंदाबाद के साथ लगे जय श्री राम के नारे गुंडाराज और अत्याचार से मुक्त हुआ बंगाल-जिलाध्यक्ष थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न2
- है कोई शक्ति जो जेवर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने देना चाहती। मास्टर श्यौराज1
- पुलिस अधीक्षकशरण गोपीनाथ कामले ने बहज सीनीयर सैकेण्डरी स्कूल मे बच्चो के साथ अपने अनुभव के बारे मे बताया अमर दीप सैन डीगपीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज जिला डीग में मंगलवार सुबह एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। जीवन के अनुभव किए शेयर एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी बताए उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। वही बच्चों ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले से सवाल जवाब किए वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने बच्चों सेबातचीत कर अपने अनुभव के बारे में बताया और उन्हें पढ़ाई किस तरह करनी चाहिए उसके बारे में भी जिला पुलिस अधीक्षक ने उन्होंने उनको बताया । इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज जिला डीग प्राचार्य मुकुट बिहारी शर्मा, यथावत प्राचार्य,कुलदीप सिंह उप प्राचार्य,पहलाद सिंह व्याख्याता,दीपक वर्मा ,भवानी शंकर,चेतन गौड,पूनम शर्माआशा कुमारी, बबली मित्तल ,उमा देवी,सरोज शर्मा,रेखा, रौदान सिंह गिरदावर,रमाकांत सिंघल हरिओम शर्मा , हेमंत कौर,सत्येंद्र पाल,सुषमा रानी,भूपेंद्र सिंह नंदकिशोर, बलराम,निखिल कौशिक, अजय कुमार यादव, संजना कांस्टेबल देवेश सहित अन्य मौजूद रहे ।4
- Post by Khan Khan1