Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय थालापती ने क्या कहा ओर इनको टक्कर देने वाला नेता ओर ईमानदार नेता मिल चुका है नाम ही काफी है VIJAY THALAPATHI
Khan Khan
विजय थालापती ने क्या कहा ओर इनको टक्कर देने वाला नेता ओर ईमानदार नेता मिल चुका है नाम ही काफी है VIJAY THALAPATHI
More news from Alwar and nearby areas
- सोडावास. सोडावास के समीप चिरूनी गांव बस स्टैंड आस्था का प्रतीक माने जाने वाले हनुमान मंदिर आश्रम पर मंगलवार को मंदिर परिसर में ग्रामीणों के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर संत दीपाई नाथ महाराज अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भंडारे में चिरूनी गांव के विमल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भंडारे में श्रद्धालुओं को पंगत में बैठकर प्रसादी खिलाई। उधर अरुण तिवाडी ने कार्यक्रम व भंडारे की देखरेख की जिम्मेदारी निभाई । भंडारे में और चिरूनी, हटूंडी, कालूका, भिवाड़ा, रामबास, पिपली, मुंडिया खेड़ा, चुड़ला, जालपिवास, कोकावास सोडावास व आसपास के अनेकों गांवो के ग्रामीणों ने बैठकर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। आश्रम के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में महाराज सुखमई नाथ व बालक नाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई । प्रातः काल की बेला में आश्रम के प्रांगण में हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की। शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य आयोजन ग्रामीणो की देखरेख में हुआ। भंडारे के दौरान बाबा हनुमान जी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने पुण्य की प्राप्ति की। भंडारे कार्यक्रम का आयोजन चिरूनी के ग्रामीणों के तत्वावधान में हुआ । कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार रामानंद सांगी एन्ड पार्टी, मुस्कान शर्मा झज्जर, मधुर शर्मा भिवानी सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए । सोडावास... भंडारे में हुए पुनीत कार्यक्रम4
- Post by .....3
- नाहरपुर गांव—जहां एक तरफ देश के नाम शहीद हुए हवलदार कल्लू सिंह जाट की वीरता की गूंज है, वहीं दूसरी तरफ विकास के दावों की सच्चाई भी साफ दिखाई देती है। गांव के पास ही करोड़ों की लागत से बना ESIC कॉलेज और मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र मौजूद है, लेकिन अफसोस की बात ये है कि इन सबके बावजूद यहां की सड़कें बदहाल हैं। टूटी-फूटी सड़कें, हर कदम पर गड्ढे और उन गड्ढों में भरा गंदा पानी—ये हालात सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि रोजाना खतरे को न्योता दे रहे हैं। आम लोग, मजदूर, छात्र—हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है। बारिश के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब सड़क और नाली का फर्क मिट जाता है। सवाल ये है कि जब इतने बड़े संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र यहां मौजूद हैं, तो फिर बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव क्यों? क्या शहीद की इस धरती को सिर्फ वादों और योजनाओं में ही सम्मान मिलेगा, या जमीनी स्तर पर भी कुछ बदलेगा? अब वक्त है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दें और नाहरपुर के लोगों को इस परेशानी से राहत दिलाएं।1
- Dataram Bedouin taka ma mate ha1
- रिपोर्टर - विजय शर्मा शेरगढ़ थाना के अंतर्गत पैग़ाम में अज्ञात शव मिलने सेसनसनी: शेरगढ़ थाना के अंतर्गत पैग़ाम में अज्ञात शव मिलने से सनसनी मथुरा जिले के थाना शेरगढ़ के अंतर्गत शेरगढ़ रजवाहा में पैग़ाम गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पैग़ाम में शेरगढ़ रजवाहा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर रही है।इस घटना के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने रजवाहा में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को रजवाहा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर रही है लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हुई है।पंचनामा भरकर और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।जांच: पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।स्थानीय पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।थाना अध्यक्ष अजय किशोर ने बताया कि अज्ञात शव मिला है उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।3
- पलवल : में बीती रात हुई बरसात की वजह से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। शहर में चारों तरफ कई कई फिट बरसात का पानी भरा हुआ है इतना ही नहीं बाजार में दुकानदारी करने आने जाने वाले लोगों के साथ साथ शहर में दुकानों के अंदर और मकानों के अंदर बरसात का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! बरसाती पानी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी शहर में आने जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है ! बिडम्बना यह है कि हर बार मौसम विभाग बारिश के लिए अलर्ट जारी कर देता है लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र के नेताओं द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नही किए जाते हैं ! 24 घंटे बीतजाने के बाद भी नगर परिषद पानी की निकासी नहीं कर सकता है। जिसके कारण पैदल यात्रियों एवं दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लोग बरसाती के पानी से अपने वाहनों को खींचते हुए नजर आए ! लोगों ने कहा की क्षेत्र के नेताओं द्वारा और नगर परिषद के चुने हुए चेयरमेनों द्वारा शहर की जनता को बार बार आश्वाशन दिए जाते हैं लेकिन इनके द्वारा आज तक पानी की निकासी के लिए कोई इतजान नही किए हैं। शहर के लोगों ने कहा की शहर में लगभग 30 से 40 वर्षों से यही हाल देखते आ रहे हैं और उन्होंने कई बार शहर के नेताओं से और नगर परिषद के चेयरमेन और अधिकारीयों से बार बार पानी की निकासी की शिकायत की जाती है लेकिन उनको बार बार नगर परिषद के अधिकारियों का और क्षेत्र के नेताओं और चेयरमेनो द्वारा केवल आश्वाशन मिलता है पानी की निकासी नहीं की जाती है । लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा होडल शहर से पानी की निकासी के लिए करोड़ों रूपए भेजे गए लेकिन वह पैसा सब नगर परिषद में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया शहर में कई कई लाख रुपए में इस पानी को जमीन के अंदर डालने के लिए बोरवेल किए गए लेकिन वह सब बंद हो गए उसके बाद शहर से पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई वह भी बंद हो गई फिर सरकार से पैसा आया ओर फिर पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई लेकिन फिर भी पानी की कोई निकासी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं कई घंटे बीतने के बाद भी बरसाती पानी निकासी ना होने के कारण लोगों को बरसाती और गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा की पानी भरने के कारण स्कूली छात्र छात्राओं को भी इसी पानी से ही स्कूल जाना पड़ता है । इतना ही नहीं होडल थाने के अंदर भी बरसात का पानी भरा हुआ था जिसको लेकर लोगों ने कहा की पता नहीं शहर के लोगों को इस पानी से कब निजात मिलेगी वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं !1
- कॉल ड्रॉप ने बढ़ाई यूजर की परेशानी, बातचीत में समस्या तो कभी कॉल नहीं सोडावास. सोडावास ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल यूजर को कॉल ड्रॉप व नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर बातचीत करते समय अचानक से कॉल कट जाती है। मोबाइल यूजर मनोज जांगिड़ पीपली, मुकेश मीणा चिरूनी, प्रदीप शेरावत सोडावास, संदीप यादव भाईजान पदमाडा, अजय यादव नयागांव,रामपत चौधरी हटूंडी का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉल ड्रॉप की समस्या हो रही है। मोबाइल पर बातचीत करते हुए अचानक से कॉल कट जाती है या फिर सामने वाला व्यक्ति कॉल उठा लेता है तो नेटवर्क समस्या के कारण बातचीत नहीं हो पाती है। फिर कॉल लगाने पर यह आसानी से कांटेक्ट नहीं हो पाती है। कई बार कॉल कांटेक्ट होने के बाद सिर्फ कॉलर की आवाज सुनाई देती है। मोबाइल सिम पर डाटा कंपनियां महंगे रिचार्ज के बाद भी यूजर की कॉल ड्रॉप और नेटवर्क की समस्या को दूर नहीं कर पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ सभी गांवो के लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं जो परेशानी का सामना कर रहे हैं।1
- Post by Voice of Labour1
- अपराधी की अवैध 7 मंजिला आलीशान इमारत पर चल रहा हथौड़ा आरोपी पर दर्ज है 07 गंभीर आपराधिक अभियोग एनडीपीएस के मामले में आरोपी को हो चुकी है सजा 150 से ज्यादा पुलिस कर्मी लगाएं गए है सुरक्षा में 50 से ज्यादा मजदूर और मशीनरी लगाए गए है अवैध निर्माण की तोड़ फोड़ पर / संवाददाता जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव कन्हई जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए 06 मंजिला मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी और 50 से ज्यादा मजदूरों की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है । इस कार्यवाही में अपराधी सतपाल उर्फ कालू उर्फ चोटी निवासी गांव कन्हई जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अवैध शराब बेचने,अवैध मादक पदार्थ बेचने सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध 07 अभियोग अंकित हैं। उपरोक्त अपराधी थाना सैक्टर-40,गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर है तथा एनडीपीएस के मामले में आरोपी को सजा हो चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा अवैध रूप से लगभग लगभग 124 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से 07 मंजिला मकान में 35 कमरे बनाए हुए थे तथा पीजी का संचालन किया जा रहा था। यह कार्यवाही गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर , गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया जा रहा है । अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।1