Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज सघन वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प @highlight CMO Rajasthan Ramavtar Bairwa Raju Acharya Phagi
Rakesh Kumar Swami
स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज सघन वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प @highlight CMO Rajasthan Ramavtar Bairwa Raju Acharya Phagi
More news from राजस्थान and nearby areas
- स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज सघन वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प @highlight CMO Rajasthan Ramavtar Bairwa Raju Acharya Phagi1
- India ki latest news aaj tak ki sabse badi kabar jo aapne kabhi nhai suna hoga ese latest news aaye hai is video ko pura dekna.... ye video aajkal jo rat ko jada mobile chalte hai.... India ki latest news aaj tak ki sabse badi kabar jo aapne kabhi nhai suna hoga ese latest news aaye hai is video ko pura dekna.... ye video aajkal jo rat ko jada mobile chalte hai....1
- *Jaipur District Administration Press Note-1* *जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया “राजसखी पंच गौरव रथ” का शुभारंभ* *जयपुर, 16 अगस्त।* राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), जयपुर द्वारा ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा पंच गौरव कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रविवार को “राजसखी पंच गौरव रथ” का शुभारंभ किया गया। एसआईएएम, दुर्गापुरा, जयपुर से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् जयपुर प्रतिभा वर्मा द्वारा फीता काटकर राजसखी पंच गौरव रथ को रवाना किया गया। राजसखी पंच गौरव रथ के माध्यम से राजीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं विक्रय किया जाएगा। रथ जयपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करेगा, जिससे ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पाद सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेंगे। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों में वृद्धि करना तथा स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाना है। साथ ही पंच गौरव कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विशिष्ट उत्पादों और स्थानीय विशेषताओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। रथ में ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी एवं उपयोगी वस्तुओं, खाद्य उत्पादों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जयपुर के विभिन्न स्थानों पर इनके प्रदर्शन एवं बिक्री से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए प्रत्यक्ष बाजार एवं ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक–आजीविका; इंदिरा शर्मा, सीएलएफ मैनेजर सहित राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। “राजसखी पंच गौरव रथ” ग्रामीण महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।2
- तीज माता की आज दूसरे दिन भी भव्य सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल नजर आया। 🌸🙏 #तीजमाता #तीजउत्सव #तीजकीसवारी #जयपुर #CityCablenewsjaipur1
- आज सांगानेर में निकली कांवड़ यात्रा जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा देखिए खास रिपोर्ट1
- 23 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर उमड़ेगा स्वर्ण समाज का सैलाब, UGC आरक्षण नीति के रोलबैक की मांग जयपुर। UGC आरक्षण नीति को लेकर स्वर्ण समाज एवं युवा अधिकारों की आवाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने बड़ा ऐलान किया है। डाबला ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से समाज के लोग जुटेंगे और UGC आरक्षण नीति को वापस लेने की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। डाबला के मुताबिक, इस प्रदर्शन में 22 राज्यों से समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में तैयार की गई "22 राज्यों की सेना" दिल्ली कूच करेगी और बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे। उजागर सिंह डाबला ने कहा कि आंदोलन की पहली और प्रमुख मांग केंद्र सरकार से UGC आरक्षण नीति को पूरी तरह रोलबैंक करने की है। उनका कहना है कि समाज को योग्यता आधारित व्यवस्था से आपत्ति नहीं है, लेकिन आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक पहुंचना चाहिए। पंचायती राज चुनाव में EWS आरक्षण की मांग डाबला ने राजस्थान सरकार के सामने दूसरी बड़ी मांग रखते हुए कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में EWS वर्ग को आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो समाज चुनाव में अपने वोट के जरिए विरोध दर्ज कराएगा। 22 राज्यों के नेताओं को लामबंद करने का दावा डाबला ने बताया कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए विभिन्न राज्यों के समाज नेताओं को जोड़ा गया है। उनके अनुसार, सभी प्रदेश अध्यक्षों से 23 अगस्त को दिल्ली में अपनी-अपनी ताकत के साथ पहुंचने का आह्वान किया गया है।1
- बस्सी के रामसर पालावाला गांव में रविवार को भोले की भक्ति का रंग देखने को मिला। गलता जी से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का गांव में भव्य स्वागत हुआ। युवाओं ने गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया, वहीं महिलाएं सिर पर कलश और बच्चे-युवा ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। काशी विश्वनाथ महादेव और चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। पूरे गांव में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।1
- *आमजन के जीवन को बेहतर एवं खुशहाल बनाने के लिए लोक सेवक के रूप में कार्य करने का किया आह्वान* *अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में 22,200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह लिया भाग* *1061नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र* *जयपुर, 16 अगस्त।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में सियाम दुर्गापुर स्थित सभागार सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रमों में 22,200 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हवामहल श्री बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए एक सच्चे लोक सेवक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे। रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 1061 नवचयनित युवा कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 564,चिकित्सा विभाग( एनएचएम) के 327, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 65, कारागार विभाग 40, सचिवालय 13, सेकेंडरी शिक्षा 28,कॉलेज शिक्षा के 11, निदेशक,माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर 9, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2, सार्वजनिक निर्माण विभागव पर्यटन विभाग के 1-1 नवचयनित कार्मिक शामिल हैं।1