logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

1 hr ago
user_धरम सिंह
धरम सिंह
TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago

बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
    1
    बकाया कमीशन को लेकर राशन डीलरों का मोर्चा, 30 हजार मानदेय समेत कई मांगें; समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
झालावाड़ में चौमहला के राशन डीलरों ने लंबित कमीशन के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में डीलरों ने बताया कि सरकार की खाद्य वितरण योजनाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के बावजूद उन्हें समय पर कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डीलरों ने छह माह सहित समस्त बकाया कमीशन का एकमुश्त भुगतान, वह 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, राशन दुकान का किराया सरकार द्वारा वहन करने और सहायक कर्मचारी का खर्च उठाने की मांग की। साथी राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो फॉलोअप शिविरों का बहिष्कार करने के साथ धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बड़ोद 10 अगस्त मदकोटा बस स्टैंड पर प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का जोरदार स्वागत बड़ौद आगर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान सोमवार को आगर से रतलाम जाते समय मदकोटा बस स्टैंड पहुंचे। यहां किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह गड़बड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मधु सिंह गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, बड़ौद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शाम सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, बड़वानी के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का विशेष रूप से साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    2
    बड़ोद 10 अगस्त 
मदकोटा बस स्टैंड पर प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का जोरदार स्वागत
बड़ौद आगर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान सोमवार को आगर से रतलाम जाते समय मदकोटा बस स्टैंड पहुंचे। यहां किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह गड़बड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर आगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मधु सिंह गहलोत, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, बड़ौद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शाम सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, बड़वानी के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का विशेष रूप से साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सोयतकला में बाढ़ प्रभावितों से मिले कलेक्टर-SP, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा, NHAI को नई पुलिया निर्माण के निर्देश ल सोयतकला में भारी बारिश के बाद उपजे हालातो का जायजा लेने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 4 की निचली बस्तियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद का भरोसा दिलाया। पिड़ावा चौराहे पर नाले का पानी रोकने के लिए NHAI को नई पुलिया बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राइज स्कूल में अस्थाई राहत शिविर शुरू किया गया है, जहाँ रहने, खाने और साफ पीने के पानी के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
    1
    सोयतकला में बाढ़ प्रभावितों से मिले कलेक्टर-SP, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा, NHAI को नई पुलिया निर्माण के निर्देश
ल
सोयतकला में भारी बारिश के बाद उपजे हालातो का जायजा लेने आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ड नंबर 4 की निचली बस्तियों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को तुरंत मदद का भरोसा दिलाया। पिड़ावा चौराहे पर नाले का पानी रोकने के लिए NHAI को नई पुलिया बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राइज स्कूल में अस्थाई राहत शिविर शुरू किया गया है, जहाँ रहने, खाने और साफ पीने के पानी के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Khabar 24 gadrwara
    1
    Post by Khabar 24 gadrwara
    user_Khabar 24 gadrwara
    Khabar 24 gadrwara
    Agar, Agar Malwa•
    4 hrs ago
  • गत दिनों दिवंगत हुए पत्रकार महेंद्र जैन को पत्रकारों ने दी श्रधांजलि।
    1
    गत दिनों दिवंगत हुए पत्रकार महेंद्र जैन को पत्रकारों ने दी श्रधांजलि।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगर: जनसुनवाई में निराकरण कार्डों की माला पहनकर पहुंचा पीड़ित: 5 साल से भटक रहे शख्स का अनोखा विरोध मंगलवार को आगर मालवा में की कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त सब हैरान रह गए, जब सोयत कलां के रहने वाले राधेश्याम माली जनसुनवाई के निराकरण कार्डों की माला पहनकर कलेक्टोरेट पहुंचे। पीड़ित राधेश्याम का आरोप है कि बीते 4-5 सालों से वे लगातार चक्कर काट रहे हैं और 8 से ज्यादा बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन शासकीय रास्ते और नाले पर दबंगों द्वारा किया गया अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया। अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि इस चर्चित विरोध के बाद जिला प्रशासन लापरवाह अधिकारियों पर क्या कदम उठाता है।
    1
    आगर: जनसुनवाई में निराकरण कार्डों की माला पहनकर पहुंचा पीड़ित: 5 साल से भटक रहे शख्स का अनोखा विरोध

मंगलवार को आगर मालवा में की कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त सब हैरान रह गए, जब सोयत कलां के रहने वाले राधेश्याम माली जनसुनवाई के निराकरण कार्डों की माला पहनकर कलेक्टोरेट पहुंचे।
पीड़ित राधेश्याम का आरोप है कि बीते 4-5 सालों से वे लगातार चक्कर काट रहे हैं और 8 से ज्यादा बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन शासकीय रास्ते और नाले पर दबंगों द्वारा किया गया अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया।
अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि इस चर्चित विरोध के बाद जिला प्रशासन लापरवाह अधिकारियों पर क्या कदम उठाता है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिया की मांग पर प्रदर्शन! पुलिस पर अभद्रता का आरोप देखिए VIDEO… क्या है पूरा मामला? सोयतकलां में पुलिया की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस पर अभद्रता के आरोप सोयतकलां। जलभराव की समस्या और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर पिड़ावा रोड चौराहे पर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समझाइश के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिलाओं से अभद्रता की और बाइक चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एक महिला को चोट आई। घटना के बाद आक्रोशित रहवासी तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, मोहन सिंह गुंदलावदा और तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रहवासी सोयतकलां में जलभराव की समस्या के समाधान और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
    1
    पुलिया की मांग पर प्रदर्शन!
पुलिस पर अभद्रता का आरोप
देखिए VIDEO… क्या है पूरा मामला?
सोयतकलां में पुलिया की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस पर अभद्रता के आरोप
सोयतकलां। जलभराव की समस्या और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर पिड़ावा रोड चौराहे पर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समझाइश के दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिलाओं से अभद्रता की और बाइक चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एक महिला को चोट आई।
घटना के बाद आक्रोशित रहवासी तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, मोहन सिंह गुंदलावदा और तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
रहवासी सोयतकलां में जलभराव की समस्या के समाधान और हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.