लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। वही घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर दुकान संचालक संजय पटेल ने बताया कि लहरतारा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो पीसौर पुल की तरफ मुड़ रही बाइक को टक्कर मारते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। वही घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर दुकान संचालक संजय पटेल ने बताया कि लहरतारा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो पीसौर पुल की तरफ मुड़ रही बाइक को टक्कर मारते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
- लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर लोहता में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। वही घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर दुकान संचालक संजय पटेल ने बताया कि लहरतारा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ऑटो पीसौर पुल की तरफ मुड़ रही बाइक को टक्कर मारते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।1
- CM योगी का बड़ा ऐलान - वकीलों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज न्यूज़ टु इंडिया से प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की।CM ने कहा-उत्तर प्रदेश के अंदर हाईकोर्ट हो या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सभी सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को ₹5 लाख प्रति वर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध करवाने की आज हम घोषणा कर रहे हैं।इसके साथ ही CM ने 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग और चैंबर में फर्नीचर के लिए सरकार द्वारा सहयोग और 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने की भी घोषणा की।CM ने कहा कि युवा अधिवक्ता सिर्फ कानूनी पेशे तक सीमित न रहें, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी भी बनें।1
- राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट, BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट जनता न्यूज़ टीवी1
- एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिंदी दिवस की धूम1
- दो बाइक पर सवार चार युवकों ने दुकानदार को हॉकी-रॉड से मारकर कैश लूटा फरार शाहपुर पेट्रोल पंप के सामने वारदात पुलिस CCTV से तलाश में जुटी न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के पास ग्राम सभा शाहपुर पेट्रोल पंप के सामने दो अज्ञात बाइक पर सवार चार युवकों ने दुकानदार को हॉकी-रॉड से मारकर कैश लूट लिया और फरार हो गए प्रियांशु पुत्र सुधीर पांडे रोजाना की तरह हरमन माइनर स्कूल के सामने कैंटीन की दुकान बंद कर अपनी स्कूटी UP 65 EF 1995 से चौबेपुर की तरफ लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रोककर हॉकी और रॉड से मारना शुरू कर दिया और पास में रखे दुकान के कैश भी लूट लिए सूचना मिलने पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को थाने ले गई पूछताछ के बाद सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।1
- कलम के तेज धार से पहले प्रकाश, पेयजल-सीवर लाइन फिर होगा सड़क निर्माण - महापौर ने नवविकसित कॉलोनियों में सुनी समस्याएं *अयोध्या। नवविकसित कॉलोनियों में पहले पेयजल और सीवर लाइन, फिर सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह आश्वासन महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सोमवार को 'नगर की सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत दिया। महापौर ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार व नगर निगम टीम के साथ सुबह 7:45 बजे जनौरा वार्ड के गिरिजा कुंड से भ्रमण शुरू किया। मोड़ स्थित बारातघर पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। गिरिजा कुंड की पैमाइश कराने की बात भी कही। कॉलोनी-कॉलोनी भ्रमण कर सुनी समस्याएं खेतबगिया सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन। वजीरगंज, चेला छावनी लोगों ने सड़क, सीवर, पेयजल की समस्या बताई। महापौर ने कहा पहले पाइपलाइन, फिर स्ट्रीट लाइट और सीवर के बाद सड़क निर्माण होगा। तब तक राबिश डालकर रास्ता ठीक करने के निर्देश। अश्वनीपुरम फेस-टू पेयजल और प्रकाश की समस्या पर जल्द आपूर्ति व लाइट का भरोसा। सरस्वतीपुरम फेस-टू प्रमोद पाठक के आवास पर चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। विजय विहार सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश। द्वारकापुरी व शक्ति विहार से देवकाली तक नाली निर्माण व सड़क मरम्मत के लिए राबिश डलवाने का निर्देश। भ्रमण के दौरान पार्षद विशाल यादव, छोटू यादव, धर्मेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम मौर्य, रंजीत पांडेय, भाजपा नेता सुभाष चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, गौरव शुक्ल, राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।4
- Headline: सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अश्लील/पोर्नोग्राफिक सामग्री शेयर व अपलोड करने वालों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्रवाई! Full Detail: जनपद सोनभद्र में सोशल मीडिया पर अश्लील व आपत्तिजनक (पोर्नोग्राफिक) वीडियो अपलोड करने और शेयर करने के मामले में सोनभद्र पुलिस और साइबर सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई, साइबर अपराधों पर नकेल और आम जनता को दी गई सख्त चेतावनी के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की आधिकारिक बाइट/बयान। प्रमुख बिंदु: 02 अभियुक्त सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में गिरफ्तार। पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट (IT Act) की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई जारी। सोनभद्र पुलिस की आमजन से अपील: आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर भूलकर भी शेयर न करें। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें। लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें! Hashtags (हैशटैग्स) #SonbhadraPolice #SPAbhishekVerma #SonbhadraNews #CyberCrime #UPPolice #BreakingNews #PoliceByte #CyberCell #RobertsganjNews #UPNews #LatestNews #CyberSecurity1
- गणेश पंडाल विवाद:एसीपी व एसओ राजातालाब ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर किया संवाद और आपसी समझदारी से सुलझाया विवाद सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा गणेश पंडाल विवाद:एसीपी व एसओ राजातालाब ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर किया संवाद और आपसी समझदारी से सुलझाया विवाद सराहनीय कार्य की हो रही प्रशंसा वाराणसी।राजातालाब क्षेत्र के रानी बाजार के समीप गणेश पूजनोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल स्थल पर सफाई और मिट्टी समतल कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई बहस को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शांतिपूर्वक निपटा दिया।पुलिस की तत्परता से मामला किसी भी प्रकार का रूप लेने से पहले ही पूरी तरह शांत हो गया।रानी बाजार निवासी मोहम्मद सैफुद्दीन पुत्र यूसुफ और रियाजुद्दीन पुत्र जहांगीर की पंडाल स्थल पर गड्डों को समतल कर रहे टिंकू मोदनवाल के साथ कहासुनी हो गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी राजातालाब वीर सिंह तथा थाना प्रभारी राजातालाब उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद साधा और आपसी समझदारी से विवाद को सुलझाया।थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, "राजातालाब हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है।किसी भी व्यक्ति को आपसी भाईचारा बिगाड़ने या विवाद को गलत रंग देने की इजाजत नहीं दी जाएगी।ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।"कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी और उप निरीक्षक अनिल सिंह सहित पुलिस टीम मुस्तैद रही।पुलिस प्रशासन के निष्पक्ष,त्वरित और सूझबूझ भरे हस्तक्षेप की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की,जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।1