चलती कार मे लगी आग चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। #बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड
चलती कार मे लगी आग चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास
अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें
आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके
पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू
पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके
से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और
आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। #बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड
- घूर की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में लगी आग नौतन। प्रखंड के धुमनगर पंचायत अंतर्गत सोफवा टोला में शुक्रवार1
- Post by Manish Kumar Social Worker1
- बिहार सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय -3 अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।1
- शुक्रवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में बिना लाइसेंस का मेला का आयोजन नहीं होगा तथा डी जे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । थाना अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शांतिपूर्ण रूप से महाशिवरात्रि पर्व को मनावे।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यह वाल्मीकि की तपोभूमि है यह वाल्मीकि की तपोभूमि है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कर्मभूमि है। सदियों से महाशिवरात्रि पर पर्व शांति प्रिय ढंग से बनाया जाता है।उसी तरह सभी मिलकर आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण रूप से पर्व को मनावे। इस मौके पर जिला पार्षद जियाउद्दीन अंसारी, उप प्रमुख नरेश यादव, मुखिया सत्य प्रकाश, मुखिया पति किशुनदेव पड़ीत, दीनानाथ साह, मनील सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रियाजुद्दीन अंसारी, साहेब यादव, पूर्व उप मुखिया ललन बैठा, विजय साह आदि जनप्रतिनिधि सहित गणमन नागरिक उपस्थित रहे।4
- लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संस्था के दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पखनाहा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, सिलेबस की पुनरावृत्ति और मॉडल पेपर हल करने जैसे कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शुक्रवार के दोपहर करीब 2:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनना भी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, ताकि वे अपने क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकें। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा व दीपक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by Sadhana national News1
- नौतन / विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम टेवो फाउंडेशन के द्वारा "रेड कार्पेट डे" के अवसर पर विक्टोरिया मिशन गहिरी के प्रांगण में दिव्यांग लोगों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत 28 महिला एवं 47 पुरुषों दिव्यांग जनों का चयन कर उन्हें राजा,रानी का मुकुट तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गहिरी अनुप लाल यादव, उत्तर तेल्हुआ पंचायत के मुखिया संत कुमार यादव उपस्थित रहे। जिन्हें केटलक एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम सिस्टर नालनी देख रेख में हुआ। सिस्टर नालनी ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व में दसवी बार मनाया गया है। जबकि इंडिया में दूसरी बार विक्टोरिया मिशन गहिरी में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर बराबर का दर्जा दिलाना है।कार्यक्रम के दौरान गहिरी मिशन के बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जों काफी आनंददायक रहा।इस दौरान अतिथियों ने ताली बजाकर बच्चियों के हौसले को बढ़ाया। विशेष अतिथियों में बेतिया महाराजा के पुरोहित फादर हेन्ड्री श्रदय, रीड के संचालक फादर रंजन,पटना नेट्रोड्रम सिस्टर्स सोसाइटी के सिस्टर रुबी, सुनिता, दिपीका, नमिता, प्रसन्ना, अभिवाभक गण सहित गहिरी मिशन के सिस्टर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।1
- दिव्यांग जनों को पहनाया गया मुकुट नाइट टू शाइन के तहत समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास1