Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूर की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में लगी आग नौतन। प्रखंड के धुमनगर पंचायत अंतर्गत सोफवा टोला में शुक्रवार
A9Bharat News
घूर की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में लगी आग नौतन। प्रखंड के धुमनगर पंचायत अंतर्गत सोफवा टोला में शुक्रवार
More news from बिहार and nearby areas
- चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। #बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड7
- शुक्रवार के दिन मझौलिया स्थित रैंबो इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चल रहा मेंटर्स क्लासेज के वर्ष 2025-26 मैट्रिक छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक डी के पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,आदि शिक्षक ने मैट्रिक के विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य की कामना की ।विदाई समारोह में शामिल हुए छात्र छात्राओं में सजदा प्रवीण,राशि कुमारी,रोमा कुमारी ,विवेक कुमार,रोहित कुमार आदि छात्र छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।कोचिंग संस्थान के निर्देशक गौरव कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी कड़ी परिश्रम और लग्न के साथ पढ़ाई करते हैं उनको सफलता निश्चित मिलती है। इस अवसर पर महेंद्र पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,सूरज कुमार,शिक्षिका मिक्कू कुमारी, प्रिया कुमारी पूजा कुमारी ,रानी कुमारी आदि शामिल रहे।4
- पखनाहा बाजार स्थित चाणक्य एकेडमी में हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुबौलिया और लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट, पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह तथा ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने किया। शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चे सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। ऐसे में करियर काउंसलिंग और उचित दिशा-निर्देश अत्यंत आवश्यक है। ट्रस्ट के आग्रह पर कॉलेज के शिक्षक खुशजीत कुमार और निरूपण ठाकुर ने शैक्षणिक गोष्ठी का आयोजन कर विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और कानून से जुड़े विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में चाणक्य एकेडमी के संस्थापक अभिमन्यु कुमार, ऑल इन वन संस्था के संदीप कुमार, पॉलीमैथ संस्था के अवधेश कुमार, ज्ञान दीप संस्था के मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गोष्ठी से विद्यार्थियों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।1
- नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे फरियादी1
- तेल्हुआ के दक्षिण तेल्हुआ जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला शुक्रवार को सिवान और बंगाल की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक मैदान में उपस्थित रहे और हर पास, शॉट और गोल पर जोरदार तालियों और नारों से माहौल को रोमांचक बना दिया। खेल से पहले मुख्य अतिथि राजद के जिला महासचिव अमर यादव, नवयुवक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव उमाशंकर राय, मुखिया संघ अध्यक्ष अनुप लाल यादव, पूर्व मुखिया मुरलीधर सहनी और मुखिया संत यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका परिचय प्राप्त किया। मुकाबले की शुरुआत से ही बंगाल की टीम सिवान पर भारी नजर आई। सिवान की टीम में नाइजीरिया के विदेशी खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने खेल में अपनी ताकत दिखायी। मध्यांतर के बाद सिवान ने पेनाल्टी के जरिए गोल कर बढ़त हासिल की और खेल पर अपनी पकड़ मजबूत की। लेकिन कुछ ही मिनटों में बंगाल की टीम ने बराबरी का गोल दागकर मुकाबले में वापसी की और रोमांच को बनाए रखा। खेल समाप्ति के बाद अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंततः पांच-पांच ट्राई ब्रेकर में बंगाल की टीम ने एक गोल की बढ़त हासिल कर सिवान को हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हजारों दर्शकों की उपस्थिति और उनका जोश इस मुकाबले की रोमांचकता को और बढ़ा गया, जिससे टूर्नामेंट की गरिमा और उत्साह दोनों देखते ही बन रहे थे।1
- सुगौली के समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने प्रशासन से एनएच पर ब्रेकेटिंग लगाने की मांग की है। इसको लेकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है। बताया गया है कि तेज रफ्तार वाहनों से सुगौली के बस स्टैंड चौक,आजाद चौक,ताज चौक और थाना चौक से होकर ज्यादातर लोगों का आना जाना होता है। इन क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अब तक दर्जनों की जा चुकी है जान।1
- बस स्टैंड क्षेत्र से 450 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार बेतिया। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में 12 फरवरी, गुरुवार को करीब 11 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 450 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग, नगर थाना क्षेत्र निवासी मो. अकबाल जंगी महजीद तथा मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिस्वा बाजार निवासी मंगल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेडिकल जांच के उपरांत आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- बेतिया के जीएमसीएच में कार्यरत निजी सुरक्षा एजेंसी गोस्वामी सिक्युरिटी सर्विस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि एजेंसी की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द होने के बाद भी उससे लगातार काम लिया जा रहा है। यह मामला सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बिहार विधानसभा में भी इस पर सवाल उठ चुका है। गृह विभाग ने अपने पत्रांक 930, दिनांक 22 जनवरी 2026 के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जवाब भी तलब किया है, बावजूद इसके एजेंसी की सेवाएं जारी रहने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 13 फरवरी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि जीएमसीएच के उपाध्यक्ष और प्राचार्य की मिलीभगत से इस एजेंसी से काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लाइसेंस रद्द हो चुका है तो किसी भी सरकारी संस्थान में उस एजेंसी से कार्य लेना नियमों के खिलाफ है। ओमप्रकाश क्रांति ने यह भी आरोप लगाया कि कम संख्या में सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाकर अधिक संख्या का भुगतान लिया जा रहा है, जो सीधे तौर पर सरकारी धन की लूट है। उन्होंने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित एजेंसी से काम लेने पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई है। भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप देगी। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर लाइसेंस रद्द एजेंसी पर कब तक मेहरबानी जारी रहेगी और सरकारी धन की कथित लूट पर क्या कदम उठाए जाएंगे।1
- बेतिया में केंद्र सरकार के नए कानूनों के खिलाफ CPI का विरोध मार्च1