logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंचलाधिकारी लगाई जानता दरबार नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे फरियादी

3 hrs ago
user_Triloki rai
Triloki rai
TV News Anchor पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

अंचलाधिकारी लगाई जानता दरबार नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे फरियादी

More news from बिहार and nearby areas
  • दिव्यांग जनों को पहनाया गया मुकुट नाइट टू शाइन के तहत समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
    1
    दिव्यांग जनों को पहनाया गया मुकुट
नाइट टू शाइन के तहत समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। #बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड
    7
    चलती कार में लगी भीषण आ'ग, सड़क पर मची अफरातफरी
बेतिया–मोतिहारी मुख्य सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नानोसती के पास अचानक एक कार में आ'ग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर ज'लने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आ'ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर गाड़ी जलती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आ'ग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि आ'ग लगते ही चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी थी और आग लगने की असली वजह क्या है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
#बेतिया #मोतिहारीरोड #कारमेंआग #फायरब्रिगेड #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #अग्निकांड
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • शुक्रवार के दिन मझौलिया स्थित रैंबो इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चल रहा मेंटर्स क्लासेज के वर्ष 2025-26 मैट्रिक छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक डी के पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,आदि शिक्षक ने मैट्रिक के विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य की कामना की ।विदाई समारोह में शामिल हुए छात्र छात्राओं में सजदा प्रवीण,राशि कुमारी,रोमा कुमारी ,विवेक कुमार,रोहित कुमार आदि छात्र छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।कोचिंग संस्थान के निर्देशक गौरव कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी कड़ी परिश्रम और लग्न के साथ पढ़ाई करते हैं उनको सफलता निश्चित मिलती है। इस अवसर पर महेंद्र पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,सूरज कुमार,शिक्षिका मिक्कू कुमारी, प्रिया कुमारी पूजा कुमारी ,रानी कुमारी आदि शामिल रहे।
    4
    शुक्रवार के दिन मझौलिया स्थित रैंबो इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चल रहा मेंटर्स क्लासेज के वर्ष 2025-26 मैट्रिक छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक डी के पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,आदि शिक्षक ने मैट्रिक के विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य की कामना की ।विदाई समारोह में शामिल हुए छात्र छात्राओं में सजदा प्रवीण,राशि कुमारी,रोमा कुमारी ,विवेक कुमार,रोहित कुमार आदि छात्र छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।कोचिंग संस्थान के निर्देशक गौरव कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी कड़ी परिश्रम और लग्न के साथ पढ़ाई करते हैं उनको सफलता निश्चित मिलती है।
इस अवसर पर महेंद्र पाण्डेय ,अमरेश श्रीवास्तव,सूरज कुमार,शिक्षिका मिक्कू कुमारी, प्रिया कुमारी पूजा कुमारी ,रानी कुमारी आदि शामिल रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में नरकटिया बाजार के पास दो मोटरसाडकिलों की जोरदार टक्कर हो गर्ड। इस हादसे में नरकटिया स्टेशन पर तैनात दो रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल रेलकर्मियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी जैनुद्दीन अंसारी के पुत्र जबूला अंसारी और छपरा के मसरख निवासी स्व जमदार राय के पुत्र मोहन लाल राय के रूप में हुई है। दोनों नरकटिया स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब दोनों रेलकर्मी अपनी ड्यूटी पर स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा पीछा किए जा रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी मोटरसाडकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गर्ई और बाइक सवार सडक पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रेलकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि एक रेलकर्मी के सिर और शरीर के आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। मामले की छानबीन जारी है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में नरकटिया बाजार के पास दो मोटरसाडकिलों की जोरदार टक्कर हो गर्ड। इस हादसे में नरकटिया स्टेशन पर तैनात दो रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल रेलकर्मियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी जैनुद्दीन अंसारी के पुत्र जबूला अंसारी और छपरा के मसरख निवासी स्व जमदार राय के पुत्र मोहन लाल राय के रूप में हुई है। दोनों नरकटिया स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
यह घटना तब हुई जब दोनों रेलकर्मी अपनी ड्यूटी पर स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा पीछा किए जा रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी मोटरसाडकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गर्ई और बाइक सवार सडक पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रेलकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि एक रेलकर्मी के सिर और शरीर के आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। मामले की छानबीन जारी है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • सुगौली के समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने प्रशासन से एनएच पर ब्रेकेटिंग लगाने की मांग की है। इसको लेकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है। बताया गया है कि तेज रफ्तार वाहनों से सुगौली के बस स्टैंड चौक,आजाद चौक,ताज चौक और थाना चौक से होकर ज्यादातर लोगों का आना जाना होता है। इन क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अब तक दर्जनों की जा चुकी है जान।
    1
    सुगौली के समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने प्रशासन से एनएच पर ब्रेकेटिंग लगाने की मांग की है।  इसको लेकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया गया है। बताया गया है कि तेज रफ्तार वाहनों से सुगौली के बस स्टैंड चौक,आजाद चौक,ताज चौक और थाना चौक से होकर ज्यादातर लोगों का आना जाना होता है। इन क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अब तक दर्जनों की जा चुकी है जान।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    पत्रकार सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संस्था के दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पखनाहा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, सिलेबस की पुनरावृत्ति और मॉडल पेपर हल करने जैसे कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शुक्रवार के दोपहर करीब 2:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनना भी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, ताकि वे अपने क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकें। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा व दीपक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संस्था के दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पखनाहा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, सिलेबस की पुनरावृत्ति और मॉडल पेपर हल करने जैसे कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शुक्रवार के दोपहर करीब 2:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनना भी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, ताकि वे अपने क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा व दीपक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • बस स्टैंड क्षेत्र से 450 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार बेतिया। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में 12 फरवरी, गुरुवार को करीब 11 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 450 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग, नगर थाना क्षेत्र निवासी मो. अकबाल जंगी महजीद तथा मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिस्वा बाजार निवासी मंगल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेडिकल जांच के उपरांत आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    बस स्टैंड क्षेत्र से 450 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
बेतिया। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में 12 फरवरी, गुरुवार को करीब 11 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 450 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग, नगर थाना क्षेत्र निवासी मो. अकबाल जंगी महजीद तथा मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिस्वा बाजार निवासी मंगल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मेडिकल जांच के उपरांत आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : हथुआ थाना क्षेत्र में गोली फायरिंग की घटना का उदभेदन, गोली फायर करने वाले मुख्य आरोपी के साथ घटना में संलिप्त 2 अमियुक्त को किया गया गिरफ्तार। घटना में प्रयक्त 'देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, मोबाइल, मोटरसाइकिल जब्त। दिनांक-11.02.26 को रात्रि करीब 10:00 बजे हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनचक नया टोला स्थित डालडा फैक्ट्री के पास गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त घटना में सोनी देवी, पति सुलेन्द्र प्रसाद सा०-पलनी थाना-मानपुर जिला- नालन्दा, वर्तमान (रतनचक नयाटोला रामायण सिह के मकान में किरायेदार) के फर्दव्यान के आधार पर हथूआ थाना कांड दर्ज किय गया। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ थानाध्यक्ष हथुआ, एवं FSL टीम द्वारा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण की गई । तथा घटनारथल से FSL टीम द्वारा साक्ष्य को एकत्र किया गया है। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया । कांड की गंभीरता को देखते हए पुलिस अधीक्षक ' गोपालगंज के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ एव थानाध्यक्ष हथुआ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गढित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में गोली फायर करने वाले अभियुक्त विष्णु कुमार, पे0 रामाश्रय भगत, सा0-बरवा, कपरपुरा, थाना-हथुआ, जिला-गोपालगंज 'को विधिवत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर कुन्दन कमार पे0-संतोष साह सा०- थाना रोड मीरगंज और ताहीर अली पे-सान महम्मद सा०-नरइनिया , दोनो थाना-मीरगंज जिला गोपालगंज को विधिवत 'तलाशी कर गिरफ्तार किया गया है। तथा तलाशी के क्रम में घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, मोबाइल, मोटरसाईकिल, ताहीर अली पे-सान महम्मद के घर से बरामद कर जब्त करते हुए बरामद हथियार के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  : हथुआ थाना क्षेत्र में गोली फायरिंग की घटना का उदभेदन, गोली फायर करने वाले मुख्य आरोपी के साथ घटना में संलिप्त 2 अमियुक्त को किया गया गिरफ्तार। घटना में प्रयक्त 'देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, मोबाइल, मोटरसाइकिल जब्त। दिनांक-11.02.26 को रात्रि करीब 10:00 बजे हथुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनचक नया टोला स्थित डालडा फैक्ट्री के पास गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त घटना में सोनी देवी, पति सुलेन्द्र प्रसाद सा०-पलनी थाना-मानपुर जिला- नालन्दा, वर्तमान (रतनचक नयाटोला रामायण सिह के मकान में किरायेदार) के फर्दव्यान के आधार पर हथूआ थाना कांड दर्ज किय गया।
सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ थानाध्यक्ष हथुआ, एवं FSL टीम द्वारा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण की गई । तथा घटनारथल से FSL टीम द्वारा साक्ष्य को एकत्र किया गया है। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया ।
कांड की गंभीरता को देखते हए पुलिस अधीक्षक ' गोपालगंज के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ एव थानाध्यक्ष हथुआ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गढित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में गोली फायर करने वाले अभियुक्त विष्णु कुमार, पे0 रामाश्रय भगत, सा0-बरवा, कपरपुरा, थाना-हथुआ, जिला-गोपालगंज 'को विधिवत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर कुन्दन कमार पे0-संतोष साह सा०- थाना रोड मीरगंज और ताहीर अली पे-सान महम्मद सा०-नरइनिया , दोनो थाना-मीरगंज जिला गोपालगंज को विधिवत 'तलाशी कर गिरफ्तार किया गया है। तथा तलाशी के क्रम में घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, मोबाइल, मोटरसाईकिल, ताहीर अली पे-सान महम्मद के घर से बरामद कर जब्त करते हुए बरामद हथियार के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • पखनाहा बाजार स्थित चाणक्य एकेडमी में हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुबौलिया और लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट, पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह तथा ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने किया। शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चे सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। ऐसे में करियर काउंसलिंग और उचित दिशा-निर्देश अत्यंत आवश्यक है। ट्रस्ट के आग्रह पर कॉलेज के शिक्षक खुशजीत कुमार और निरूपण ठाकुर ने शैक्षणिक गोष्ठी का आयोजन कर विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और कानून से जुड़े विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में चाणक्य एकेडमी के संस्थापक अभिमन्यु कुमार, ऑल इन वन संस्था के संदीप कुमार, पॉलीमैथ संस्था के अवधेश कुमार, ज्ञान दीप संस्था के मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गोष्ठी से विद्यार्थियों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
    1
    पखनाहा बाजार स्थित चाणक्य एकेडमी में हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुबौलिया और लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट, पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन सिंह तथा ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने किया। शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे नितेश कुमार पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चे सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। ऐसे में करियर काउंसलिंग और उचित दिशा-निर्देश अत्यंत आवश्यक है। ट्रस्ट के आग्रह पर कॉलेज के शिक्षक खुशजीत कुमार और निरूपण ठाकुर ने शैक्षणिक गोष्ठी का आयोजन कर विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और कानून से जुड़े विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में चाणक्य एकेडमी के संस्थापक अभिमन्यु कुमार, ऑल इन वन संस्था के संदीप कुमार, पॉलीमैथ संस्था के अवधेश कुमार, ज्ञान दीप संस्था के मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गोष्ठी से विद्यार्थियों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.