दतिया ब्रेकिंग दतिया नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह कचरे के ढेर से लोग परेशान दतिया। नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध और गर्मी के कारण लग रही आग से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरा सड़कों और मोहल्लों में जमा हो रहा है। कई जगहों पर कचरे में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। दतिया को पवित्र नगरी घोषित किए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आती है। शहर के लगभग हर क्षेत्र में कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं, जो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा है या जिम्मेदारों की अनदेखी? यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। दतिया ब्रेकिंग दतिया नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह कचरे के ढेर से लोग परेशान दतिया। नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध और गर्मी के कारण लग रही आग से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरा सड़कों और मोहल्लों में जमा हो रहा है। कई जगहों पर कचरे में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है और स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। दतिया को पवित्र नगरी घोषित किए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आती है। शहर के लगभग हर क्षेत्र में कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं, जो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा है या जिम्मेदारों की अनदेखी? यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

- भांडेर थाना क्षेत्र के देवरा गाँव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे एक किशोर में टक्कर मार दी। जिससे किशोर घायल हो गया। वहीं घायल किशोर को बुधवार रात साढ़े 09 बजे इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां पर घायल किशोर का उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोफ़्ता गाँव निवासी अनुज पुत्र पुष्पेंद्र यादव देवरा गाँव के पास पैदल जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने तभी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घायल हो गया।1
- दतिया जिले के ग्राम सेमई, चिरौली और सिंधवारी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम सेमई में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने खेत में आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के चलते फैलकर हजारों बीघा क्षेत्र में पहुंच गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर तीन गांवों की नरवाई पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गांव के लोगों ने तत्काल 181 सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि जब दमकल पहुंची, तो वह खराब स्थिति में थी और बिना आग बुझाए ही वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन देर रात 9:30 बजे तक भी कोई प्रभावी सहायता नहीं मिल सकी। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन हजारों बीघा नरवाई जलने से किसानों को भारी क्षति होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।3
- दतिया कलेक्टर का अनोखा अंदाज भीषण गर्मी में भी किसानों के साथ1
- दतिया जिले के भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित था। घटना का विवरण: दिनांक 01 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती, निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी (निवासी भांडेर) ने उसके साथ, उसकी पत्नी और बच्चे के साथ लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की। इस शिकायत पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उपचार के दौरान 03 अप्रैल 2026 को सुनील की जयारोग्य अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी: मामले में मुख्य आरोपी मुबीन मंसूरी को 07 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, अन्य आरोपी जाहिद पुत्र इरशाद मंसूरी (30 वर्ष) और परवेज पुत्र पप्पन मंसूरी (20 वर्ष), निवासी सितोला मोहल्ला भांडेर, घटना के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर भांडेर पुलिस ने दतिया रोड हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक पुष्पेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया जिले की भांडेर तहसील में पण्डोखर धाम सरकार मंदिर पर चल रहे 30 वे वार्षिक समारोह के समापन के आखरी दिनों में पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज ने भक्तों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखते हुए आर्केस्ट्रा डांसरों का प्रोग्राम रखा गया जिसके विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं ।1
- खबर: हरियाणा के सिरसा जिले में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फेयरवेल के समय एक तेज़ रफ्तार कार ने पहले कैमरामैन को टक्कर मारी, फिर कंट्रोल खोकर सीधे भीड़ में जा घुसी। कुछ ही सेकंड पहले जहां खुशी का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग गिर पड़े और घायल हो गए, जिससे जश्न का माहौल पलभर में त्रासदी में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।1
- ✨ भक्ति, संस्कृति और सुरक्षा का अद्भुत संगम ✨ श्री पण्डोखर सरकार धाम परिसर में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर फिनिक्स सर्कस ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और आकर्षक करतबों ने पूरे वातावरण को उत्साह और आनंद से भर दिया। इसी दौरान थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मोर्चे पर तैनात रहे। 👮♂️ पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते हजारों श्रद्धालु निश्चिंत होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। 🙏 पण्डोखर धाम में आस्था, संस्कृति और सुरक्षा—तीनों का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।1
- दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता ने दामोदर यादव को जमकर धोया1