हजारों बीघा में लगी भीषण आग, तीन गांवों की नरवाई जलकर खाक—दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल दतिया जिले के ग्राम सेमई, चिरौली और सिंधवारी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम सेमई में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने खेत में आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के चलते फैलकर हजारों बीघा क्षेत्र में पहुंच गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर तीन गांवों की नरवाई पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गांव के लोगों ने तत्काल 181 सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि जब दमकल पहुंची, तो वह खराब स्थिति में थी और बिना आग बुझाए ही वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन देर रात 9:30 बजे तक भी कोई प्रभावी सहायता नहीं मिल सकी। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन हजारों बीघा नरवाई जलने से किसानों को भारी क्षति होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हजारों बीघा में लगी भीषण आग, तीन गांवों की नरवाई जलकर खाक—दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल दतिया जिले के ग्राम सेमई, चिरौली और सिंधवारी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम सेमई में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने खेत में आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के चलते फैलकर हजारों बीघा क्षेत्र में पहुंच गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर तीन गांवों
की नरवाई पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गांव के लोगों ने तत्काल 181 सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि जब दमकल पहुंची, तो वह खराब स्थिति में थी और बिना आग बुझाए ही वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन देर रात 9:30 बजे तक
भी कोई प्रभावी सहायता नहीं मिल सकी। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन हजारों बीघा नरवाई जलने से किसानों को भारी क्षति होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- दतिया। जिले में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों को गौ माता के महत्व, संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों के अनुसार, यात्रा के दौरान लोगों को गाय की सेवा, सुरक्षा और देखभाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर यह समझाइश दी जाएगी कि गौ माता के संरक्षण में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने के लिए जनसमर्थन जुटाना भी है। इसके लिए विशेष हस्ताक्षर अभियान और जनजागरण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। यात्राओं में बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों का दावा है कि यह अभियान पूरे जिले में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा, जिससे गौ संरक्षण के प्रति लोगों में नई जागरूकता आएगी।3
- दामोदर यादव नई मान रये अपने बयान पर अडिग कई सवाल पर जबाव अलग आप लोगन को का कैबो कमेंट करके जरूर बताओ1
- *घटिया बाजार में जाम की समस्या बनी मुसीबत, पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल 🚨* शादी-विवाह के सीजन के चलते शहर के प्रमुख ब्यस्तम व्यापारिक क्षेत्र घटिया बाजार में इन दिनों भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। बाजार में बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि दिनभर यहां जाम लगा रहता है और लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि वाहन चालक बिना किसी नियम के सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। खासकर शादी के सीजन में खरीदारी के लिए बढ़ी भीड़ के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं। पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ता नहीं बचता, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया जिले के राजघाट स्थित कल्कि धाम में गौ सेवकों द्वारा “गौ माता सम्मान अभियान” के तहत हस्ताक्षर अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। यह अभियान देशव्यापी स्तर पर गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर संचालित किया जा रहा है। अभियान की जानकारी देते हुए गौ सेवक पवन चतुर्वेदी, रानी शर्मा और चुनमुन पांडे ने बताया कि देशभर में गौ माता की सुरक्षा और सम्मान के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गौ माता की हत्या हो रही है, जिसे रोकना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संतों के संरक्षण में यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। गौ सेवकों ने बताया कि अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा हैं, जबकि गौ माता को ही इसका संरक्षक माना गया है। अभियान के तहत प्रत्येक तहसील से लगभग 11 हजार हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को एकत्रित हस्ताक्षरों को प्रशासन को सौंपा जाएगा, जिसके माध्यम से सरकार से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की जाएगी। गौ सेवकों ने आमजन और गौ भक्तों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस दौरान दुर्गेश तिवारी, सुमित दुबे, शिवांश दीक्षित, ऋषि शर्मा और कृष्ण शर्मा सहित कई युवा गौ सेवक उपस्थित रहे।2
- ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी1
- #Datia : बिल्डिंग आलीशान लेकिन व्यवस्थाएं ध्वस्त, जिला अस्पताल दतिया में गर्मी से तड़पते मरीज..…. #वायरल #hospital #अस्पताल #healthcare #मरीज #MP1
- Post by Lakshya News tv1