logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी

1 hr ago
user_Safik kazi Midia
Safik kazi Midia
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित था। घटना का विवरण: दिनांक 01 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती, निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी (निवासी भांडेर) ने उसके साथ, उसकी पत्नी और बच्चे के साथ लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की। इस शिकायत पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उपचार के दौरान 03 अप्रैल 2026 को सुनील की जयारोग्य अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी: मामले में मुख्य आरोपी मुबीन मंसूरी को 07 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, अन्य आरोपी जाहिद पुत्र इरशाद मंसूरी (30 वर्ष) और परवेज पुत्र पप्पन मंसूरी (20 वर्ष), निवासी सितोला मोहल्ला भांडेर, घटना के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर भांडेर पुलिस ने दतिया रोड हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक पुष्पेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    दतिया जिले के भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित था।
घटना का विवरण:
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती, निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी (निवासी भांडेर) ने उसके साथ, उसकी पत्नी और बच्चे के साथ लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की।
इस शिकायत पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उपचार के दौरान 03 अप्रैल 2026 को सुनील की जयारोग्य अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) जोड़ दी गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी:
मामले में मुख्य आरोपी मुबीन मंसूरी को 07 अप्रैल 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, अन्य आरोपी जाहिद पुत्र इरशाद मंसूरी (30 वर्ष) और परवेज पुत्र पप्पन मंसूरी (20 वर्ष), निवासी सितोला मोहल्ला भांडेर, घटना के बाद से फरार थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर ₹5-₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर भांडेर पुलिस ने दतिया रोड हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक पुष्पेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार *सुगंधी बाई जैन के निधनोपरांत परिजनों ने किया देहदान* सागर - आज मध्यप्रदेश के सागर स्थित सुप्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में एक बार पुनः प्रेरणादायक दृश्य उपस्थित हुआ , जब मोतीनगर वार्ड विजय टॉकीज के बाजू में रहने वाले जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त रीडर श्री विजय कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सुगंधी बाई जैन की मृत्युपरांत परिजनों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका देहदान किया गया। नगर के युवा अधिवक्ता श्री निशांत जैन एवं नितिन जैन (रानू) की पूज्य माताजी श्रीमती सुगंधी बाई जैन का दुःखद निधन मंगलवार को रात्रि 9 बजे भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में हो गया था , उनके निधन उपरांत उनका नेत्रदान भी मंगलवार को रात्रि 12 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर रोशी जैन कंसलटेंट के नेतृत्व में डॉक्टर आयुषी मोदी , डॉक्टर नियति , डॉक्टर अजय , डॉ इतिशा एवं निर्सिग स्टॉफ सिस्टर चेतना , ओमप्रकाश कुमावत एवं जूनियर रेजिडेंट की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई की मृत्यपूर्व इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देहदान करने का भी प्रेरणादायक निर्णय लिया और बुधवार को सुबह 10 बजे विजय टॉकीज स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। आज सुबह 11 बजे बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही उनके सामाजिक विधि विधान से देहदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई जैन ने अपने जीवनकाल में ही मृत्युपरांत अपनी देहदान करने की इच्छा अपने पड़ौसी "श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान" के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता से व्यक्त की थी जिस पर उन्होंने उनके परिवारजनों की सहमति से संकल्प पत्र जमा करवाने का आश्वासन दिया था। दुर्योग से कुछ दिन बाद ही उनके सुपुत्र एडवोकेट निशांत जैन का एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए जिसकी मानसिक वेदना में सुगंधी बाई ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गईं। उनका भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था और इसी दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई जैन की इच्छानुसार मंगलवार की रात्रि में उनकी मृत्यु पश्चात तुरंत उनके दोनों नेत्रदान कर दिए तथा आज बुधवार को उनकी मृत देह भी बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय को पूरे सम्मान के साथ दान कर दिया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई के सभी परिवारजन , नाते रिश्तेदार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, मोतीनगर वार्ड पार्षद नरेश यादव , श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मधु गुप्ता , निशा जैन , महेंद्र सिंघई , शरद जैन, नितिन जैन , मुकेश जैन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख डॉक्टर उपस्थित थे। श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बाहर प्रवास पर रहते हुए फोन से श्रीमती सुगंधी बाई जैन के परिवारजनों से बात की और उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बतलाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति और शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि समर्पित की।
    1
    प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार 
*सुगंधी बाई जैन के निधनोपरांत परिजनों ने किया देहदान*
सागर - आज मध्यप्रदेश के सागर स्थित सुप्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में एक बार पुनः प्रेरणादायक दृश्य उपस्थित हुआ , जब मोतीनगर वार्ड विजय टॉकीज के बाजू में रहने वाले जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त रीडर श्री विजय कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सुगंधी बाई जैन की मृत्युपरांत परिजनों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका देहदान किया गया। नगर के युवा अधिवक्ता श्री निशांत जैन एवं  नितिन जैन (रानू) की पूज्य माताजी श्रीमती सुगंधी बाई जैन का दुःखद निधन मंगलवार को रात्रि 9 बजे भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में हो गया था , उनके निधन उपरांत उनका नेत्रदान भी मंगलवार को रात्रि 12 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर रोशी जैन कंसलटेंट के नेतृत्व में डॉक्टर आयुषी मोदी , डॉक्टर नियति , डॉक्टर अजय , डॉ इतिशा एवं निर्सिग स्टॉफ सिस्टर चेतना , ओमप्रकाश कुमावत  एवं जूनियर रेजिडेंट  की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई की मृत्यपूर्व इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देहदान करने का भी प्रेरणादायक निर्णय लिया और बुधवार को सुबह 10 बजे विजय टॉकीज स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। आज सुबह 11 बजे बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही उनके सामाजिक विधि विधान से देहदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। 
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई जैन ने अपने जीवनकाल में ही मृत्युपरांत अपनी देहदान करने की इच्छा अपने पड़ौसी "श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान" के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता से व्यक्त की थी जिस पर उन्होंने उनके परिवारजनों की सहमति से संकल्प पत्र जमा करवाने का आश्वासन दिया था। दुर्योग से कुछ दिन बाद ही उनके सुपुत्र एडवोकेट निशांत जैन का एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए जिसकी मानसिक वेदना में सुगंधी बाई ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गईं। उनका भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था और इसी दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई जैन की इच्छानुसार मंगलवार की रात्रि में उनकी मृत्यु पश्चात तुरंत उनके दोनों नेत्रदान कर दिए तथा आज बुधवार को उनकी मृत देह भी बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय को पूरे सम्मान के साथ दान कर दिया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई के सभी परिवारजन , नाते रिश्तेदार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, मोतीनगर वार्ड पार्षद नरेश यादव , श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मधु गुप्ता , निशा जैन , महेंद्र सिंघई , शरद जैन, नितिन जैन , मुकेश जैन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख डॉक्टर उपस्थित थे। श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बाहर प्रवास पर रहते हुए फोन से श्रीमती सुगंधी बाई जैन के परिवारजनों से बात की और उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बतलाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति और शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि समर्पित की।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न...... #datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    1
    #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न......
#datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज दिनांक :22.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी जब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा की उपस्थिति में स्टेशन टिकट जांच निरीक्षक की टीम, रेल सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) टीम द्वारा द्वारा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I जांच के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जाँच कर भीड़ प्रबंधन भी कराया गया I इस दौरान बिना टिकट, बिना बुक लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले 253 यात्री पकडे गये, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 1.56 लाख रेल राजस्व वसूल किया गया I टिकट जांच के साथ साथ श्री अमन वर्मा ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सभी नालों में पानी की उपलब्धता के साथ साथ वाटर वेंडिंग मशीन में पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा I इस दौरान सभी कैटरिंग स्टाल के साथ-साथ रिज़र्व लाउन्ज का भी निरीक्षण किया गया I टिकट जांच अभियान में अहम् भूमिका निभाने वाले प्रमुख टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक कुमार त्रिपाठी, अविनाश करोसिया,आनंद प्रजापति, राजेंद्र पाल, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा तथा आलोक श्रीवास्तव शामिल रहे I निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सचान सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I
    1
    आज दिनांक :22.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी जब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा  की उपस्थिति में स्टेशन टिकट जांच निरीक्षक की टीम, रेल सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) टीम द्वारा द्वारा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I जांच के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जाँच कर भीड़ प्रबंधन भी कराया गया I इस दौरान बिना टिकट, बिना बुक लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले 253 यात्री पकडे गये,  जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 1.56 लाख रेल राजस्व वसूल किया गया I टिकट जांच के साथ साथ श्री अमन वर्मा ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सभी नालों में पानी की उपलब्धता के साथ साथ वाटर वेंडिंग मशीन में पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा I इस दौरान सभी कैटरिंग स्टाल के साथ-साथ रिज़र्व लाउन्ज का भी निरीक्षण किया गया I 
टिकट जांच अभियान में अहम् भूमिका निभाने वाले प्रमुख टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक कुमार त्रिपाठी, अविनाश करोसिया,आनंद प्रजापति, राजेंद्र पाल, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा तथा आलोक श्रीवास्तव शामिल रहे I 
निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सचान सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छोटी कहासुनी बनी बवाल की वजह, शादी समारोह में चले बेल्ट-डंडे, असलाहों का भी प्रदर्शन जालौन नगर में एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात और जनात पक्ष के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बेल्ट, डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर कुछ लोगों द्वारा असलाहों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    1
    छोटी कहासुनी बनी बवाल की वजह, शादी समारोह में चले बेल्ट-डंडे, असलाहों का भी प्रदर्शन
जालौन नगर में एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात और जनात पक्ष के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बेल्ट, डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर कुछ लोगों द्वारा असलाहों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शादी में कैमरा चोरी कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया दतिया में सीसीटीवी में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात पुलिस तलाश में जुटी दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी ( सीसीटीवी ) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया। कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शादी में कैमरा चोरी 
कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया
दतिया में सीसीटीवी में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात
पुलिस तलाश में जुटी
दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी ( सीसीटीवी ) कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी।
जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया।
कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया।
कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया/भांडेर। भांडेर क्षेत्र के सोफ़्ता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र गोटीराम यादव निवासी कुतोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोफ़्ता गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे आरी तार (कंटीले तार) से उसका गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
    1
    दतिया/भांडेर।
भांडेर क्षेत्र के सोफ़्ता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र गोटीराम यादव निवासी कुतोली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोफ़्ता गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे आरी तार (कंटीले तार) से उसका गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की बड़ी मुश्किले आईपीएस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा कार्रवाई की मांग तेज
    1
    पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की बड़ी मुश्किले  आईपीएस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा कार्रवाई की मांग तेज
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.