logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी में कैमरा चोरी कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया दतिया में सीसीटीवी में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात पुलिस तलाश में जुटी दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी ( सीसीटीवी ) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया। कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

शादी में कैमरा चोरी कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया दतिया में सीसीटीवी में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात पुलिस तलाश में जुटी दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी ( सीसीटीवी ) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया। कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    3
    दतिया।
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा।
दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न...... #datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    1
    #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न......
#datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झाँसी बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी का 7 दिवसीय धरना ख़त्म होने के बाद पुलिस से हुई नोक झोंक
    1
    झाँसी बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी का 7 दिवसीय धरना ख़त्म होने के बाद पुलिस से हुई नोक झोंक
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छोटी कहासुनी बनी बवाल की वजह, शादी समारोह में चले बेल्ट-डंडे, असलाहों का भी प्रदर्शन जालौन नगर में एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात और जनात पक्ष के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बेल्ट, डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर कुछ लोगों द्वारा असलाहों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    1
    छोटी कहासुनी बनी बवाल की वजह, शादी समारोह में चले बेल्ट-डंडे, असलाहों का भी प्रदर्शन
जालौन नगर में एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात और जनात पक्ष के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बेल्ट, डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर कुछ लोगों द्वारा असलाहों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Abhishek Jain
    1
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *💥ब्रेकिंग न्यूज💥* इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे CCTV बंद किए, मास्टर चाभी से लॉक खोला आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं
    1
    *💥ब्रेकिंग न्यूज💥*
इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे
CCTV बंद किए, मास्टर चाभी से लॉक खोला
आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए
दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में 17 अप्रैल को हुए विवाद का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। बजेरा गांव के एक राजपूत परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पंडोखर महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान जब वे अपना ट्रैक्टर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रहे थे, तभी थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मामूली बात पर विवाद बढ़ा और पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि जब महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया और कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि एक युवती के साथ अपशब्द कहे गए, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हैं। घटना के बाद पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले गई, जहां कुछ समय तक बैठाकर बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने भी पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही
    3
    दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में 17 अप्रैल को हुए विवाद का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। बजेरा गांव के एक राजपूत परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पंडोखर महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान जब वे अपना ट्रैक्टर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रहे थे, तभी थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मामूली बात पर विवाद बढ़ा और पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
परिजनों का कहना है कि जब महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया और कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि एक युवती के साथ अपशब्द कहे गए, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हैं।
घटना के बाद पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले गई, जहां कुछ समय तक बैठाकर बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने भी पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।।
    1
    जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.