दतिया में मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का दौरा, पीताम्बरा पीठ में की पूजा-अर्चना, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक दतिया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
दतिया में मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का दौरा, पीताम्बरा पीठ में की पूजा-अर्चना, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक दतिया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर
पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना
की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी1
- #Datia : बिल्डिंग आलीशान लेकिन व्यवस्थाएं ध्वस्त, जिला अस्पताल दतिया में गर्मी से तड़पते मरीज..…. #वायरल #hospital #अस्पताल #healthcare #मरीज #MP1
- प्रकाशनार्थ / प्रसारार्थ समाचार *सुगंधी बाई जैन के निधनोपरांत परिजनों ने किया देहदान* सागर - आज मध्यप्रदेश के सागर स्थित सुप्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में एक बार पुनः प्रेरणादायक दृश्य उपस्थित हुआ , जब मोतीनगर वार्ड विजय टॉकीज के बाजू में रहने वाले जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त रीडर श्री विजय कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सुगंधी बाई जैन की मृत्युपरांत परिजनों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका देहदान किया गया। नगर के युवा अधिवक्ता श्री निशांत जैन एवं नितिन जैन (रानू) की पूज्य माताजी श्रीमती सुगंधी बाई जैन का दुःखद निधन मंगलवार को रात्रि 9 बजे भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में हो गया था , उनके निधन उपरांत उनका नेत्रदान भी मंगलवार को रात्रि 12 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर रोशी जैन कंसलटेंट के नेतृत्व में डॉक्टर आयुषी मोदी , डॉक्टर नियति , डॉक्टर अजय , डॉ इतिशा एवं निर्सिग स्टॉफ सिस्टर चेतना , ओमप्रकाश कुमावत एवं जूनियर रेजिडेंट की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई की मृत्यपूर्व इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देहदान करने का भी प्रेरणादायक निर्णय लिया और बुधवार को सुबह 10 बजे विजय टॉकीज स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। आज सुबह 11 बजे बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही उनके सामाजिक विधि विधान से देहदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई जैन ने अपने जीवनकाल में ही मृत्युपरांत अपनी देहदान करने की इच्छा अपने पड़ौसी "श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान" के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता से व्यक्त की थी जिस पर उन्होंने उनके परिवारजनों की सहमति से संकल्प पत्र जमा करवाने का आश्वासन दिया था। दुर्योग से कुछ दिन बाद ही उनके सुपुत्र एडवोकेट निशांत जैन का एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए जिसकी मानसिक वेदना में सुगंधी बाई ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गईं। उनका भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था और इसी दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों ने श्रीमती सुगंधी बाई जैन की इच्छानुसार मंगलवार की रात्रि में उनकी मृत्यु पश्चात तुरंत उनके दोनों नेत्रदान कर दिए तथा आज बुधवार को उनकी मृत देह भी बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय को पूरे सम्मान के साथ दान कर दिया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई के सभी परिवारजन , नाते रिश्तेदार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, मोतीनगर वार्ड पार्षद नरेश यादव , श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मधु गुप्ता , निशा जैन , महेंद्र सिंघई , शरद जैन, नितिन जैन , मुकेश जैन एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी प्रमुख डॉक्टर उपस्थित थे। श्रमदान अंगदान देहदान संस्थान के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बाहर प्रवास पर रहते हुए फोन से श्रीमती सुगंधी बाई जैन के परिवारजनों से बात की और उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बतलाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति और शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि समर्पित की।1
- दतिया/भांडेर। भांडेर क्षेत्र के सोफ़्ता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र गोटीराम यादव निवासी कुतोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोफ़्ता गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे आरी तार (कंटीले तार) से उसका गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की बड़ी मुश्किले आईपीएस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा कार्रवाई की मांग तेज1
- जिले के आउटसोर्स कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆1
- शादी में कैमरा चोरी कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया दतिया में सीसीटीवी में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात पुलिस तलाश में जुटी दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी ( सीसीटीवी ) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया। कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1