logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर में दर्दनाक हादसा: बाइक गिरने से 18 वर्षीय युवक की गला कटने से मौत, क्षेत्र में शोक दतिया/भांडेर। भांडेर क्षेत्र के सोफ़्ता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र गोटीराम यादव निवासी कुतोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोफ़्ता गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे आरी तार (कंटीले तार) से उसका गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

2 hrs ago
user_P Goyal
P Goyal
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भांडेर में दर्दनाक हादसा: बाइक गिरने से 18 वर्षीय युवक की गला कटने से मौत, क्षेत्र में शोक दतिया/भांडेर। भांडेर क्षेत्र के सोफ़्ता गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र गोटीराम यादव निवासी कुतोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सोफ़्ता गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे आरी तार (कंटीले तार) से उसका गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    3
    दतिया।
आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आज दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अपने दौरे के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल भक्तिमय बना रहा।
दर्शन के पश्चात उन्होंने वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
बिट्टा के इस दौरे को लेकर पूरे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न...... #datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    1
    #Datia: ग्राम पंचायत दुर्गापुर में जमकर बजी शहनाई, 149 जोड़ों ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम दुर्गापुर में 149 जोड़ों का विवाह संपन्न......
#datia #भाजपा #विवाह #कन्यादान #मुख्यमंत्री #दुल्हन #दूल्हा
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज दिनांक 22.04.2026 को कस्बा जालौन का एक विडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो पक्षों द्वारा मारपीट की जा रही है । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली जालौन में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    आज दिनांक 22.04.2026 को कस्बा जालौन का एक विडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो पक्षों द्वारा मारपीट की जा रही है । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली जालौन में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • झांसी में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी ओर अखिलेश यादव का पुतला जलाया।
    1
    झांसी में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी ओर अखिलेश यादव का पुतला जलाया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by Abhishek Jain
    1
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *💥ब्रेकिंग न्यूज💥* इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे CCTV बंद किए, मास्टर चाभी से लॉक खोला आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं
    1
    *💥ब्रेकिंग न्यूज💥*
इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे
CCTV बंद किए, मास्टर चाभी से लॉक खोला
आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए
दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में 17 अप्रैल को हुए विवाद का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। बजेरा गांव के एक राजपूत परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पंडोखर महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान जब वे अपना ट्रैक्टर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रहे थे, तभी थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मामूली बात पर विवाद बढ़ा और पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि जब महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया और कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि एक युवती के साथ अपशब्द कहे गए, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हैं। घटना के बाद पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले गई, जहां कुछ समय तक बैठाकर बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने भी पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही
    3
    दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में 17 अप्रैल को हुए विवाद का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। बजेरा गांव के एक राजपूत परिवार ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पंडोखर महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान जब वे अपना ट्रैक्टर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर रहे थे, तभी थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मामूली बात पर विवाद बढ़ा और पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
परिजनों का कहना है कि जब महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया और कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि एक युवती के साथ अपशब्द कहे गए, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हैं।
घटना के बाद पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले गई, जहां कुछ समय तक बैठाकर बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने भी पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झाँसी में नवागन्तुक जिलाधिकारी गौरांग राठी (IAS) ने आज पदभार ग्रहण किया पद संभालते ही दिया बड़ा संदेश जनसुनवाई होगी प्राथमिकता, विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी और प्रशासन को बनाया जाएगा और मजबूत।
    1
    झाँसी में नवागन्तुक जिलाधिकारी गौरांग राठी (IAS) ने आज पदभार ग्रहण किया पद संभालते ही दिया बड़ा संदेश जनसुनवाई होगी प्राथमिकता, विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी और प्रशासन को बनाया जाएगा और मजबूत।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.