logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिलहरा मोड़ के पास से राजपुर पुलिस ने 6.7 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

4 hrs ago
user_Sonu singh
Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सिलहरा मोड़ के पास से राजपुर पुलिस ने 6.7 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाए मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकनियापुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर में घुसे और अलमारी के पास ही रखी चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं चोरों की तलाश जारी है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाए
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकनियापुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर में घुसे और अलमारी के पास ही रखी चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं चोरों की तलाश जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 24.01.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी जयवीर पुत्र साहूकार निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, विपक्षी जयवीर के घरवालो से शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा पीड़िता की बरामदगी करते हुये धारा 183 BNSS के बयान, मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त जयवीर पुत्र साहूकार, निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 24.01.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी जयवीर पुत्र साहूकार निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, विपक्षी जयवीर के घरवालो से शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा पीड़िता की बरामदगी करते हुये धारा 183 BNSS के बयान, मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त जयवीर पुत्र साहूकार, निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    पत्रकार डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बजट के संबंध में कलेकट्रेट स्थित मानस सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी वित्त मंत्री का किया धन्यवाद। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट:प्रभारी मंत्री,
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज औरैया*
राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बजट के संबंध में कलेकट्रेट स्थित मानस सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस,
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी वित्त मंत्री का किया धन्यवाद।
सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट:प्रभारी मंत्री,
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Mandi Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया जिले के थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर से 8.210 कि0ग्रा0 चरस (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
    1
    औरैया जिले के थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर से 8.210 कि0ग्रा0 चरस (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार औरैया में एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद निवासी तस्कर दामोदर प्रसाद को दबोचा। अभियुक्त के पास से 8.210 किग्रा चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    1
    औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
औरैया में एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद निवासी तस्कर दामोदर प्रसाद को दबोचा। अभियुक्त के पास से 8.210 किग्रा चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खबर औरैया से। मौरंग के अवैध,ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन हुआ सख्त।, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, ARTO औरैया, खनन अधिकारी, जीएसटी प्रवर्तन ने औरैया कोतवाली व अजीलमल कोतवाली पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने मौरंग की दो मंडियों में की गई छापेमार कार्रवाई में 15 वाहनों को पकड़ा, वहीं पकड़े गए 14 वाहनों को पुलिस चौकी देवकली में किया गया निरूद्ध, तो वही एक डम्फर का ऑनलाइन जुर्माना किया गया जमा, टीम की संयुक्त कार्रवाई से वाहन स्वामियों व मंडी संचालन करने बालों में मचा हड़कंप। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड़ व पैगम्बरपुर रोड़ पर चल रही अवैध मौरंग मंडी पर की गई छापेमार कार्रवाई।
    5
    खबर औरैया से।
मौरंग के अवैध,ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन हुआ सख्त।, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, ARTO औरैया, खनन अधिकारी, जीएसटी प्रवर्तन ने औरैया कोतवाली व अजीलमल कोतवाली पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने मौरंग की दो मंडियों में की गई छापेमार कार्रवाई में 15 वाहनों को पकड़ा, वहीं पकड़े गए 14 वाहनों को पुलिस चौकी देवकली में किया गया निरूद्ध, तो वही एक डम्फर का ऑनलाइन जुर्माना किया गया जमा, टीम की संयुक्त कार्रवाई से वाहन स्वामियों व मंडी संचालन करने बालों में मचा हड़कंप।
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड़ व पैगम्बरपुर रोड़ पर चल रही अवैध मौरंग मंडी पर की गई छापेमार कार्रवाई।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर 8.210 कि0ग्रा0 चरस(अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की गिरफ्तार के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    2
    थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर 8.210 कि0ग्रा0 चरस(अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की  गिरफ्तार के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • अजीतमल थाना पुलिस की बड़ी सफलता अजीतमल थाना पुलिस और SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रात्रि गस्त में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 41 लाख रुपये है। बाला जी होटल के पास हाईवे से सुबह 05:51 बजे हुई गिरफ्तारी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीलमल मनोज कुमार गंगवार के निर्देशन में की गई बड़ी कार्रवाई। थाना अजीतमल में NDPS एक्ट 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पर पहले से भी मामले दर्ज हैं।
    4
    अजीतमल थाना पुलिस की बड़ी सफलता
अजीतमल थाना पुलिस और SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रात्रि गस्त में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 41 लाख रुपये है।
बाला जी होटल के पास हाईवे से सुबह 05:51 बजे हुई गिरफ्तारी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीलमल मनोज कुमार गंगवार के निर्देशन में की गई बड़ी कार्रवाई। थाना अजीतमल में NDPS एक्ट 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पर पहले से भी मामले दर्ज हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.