logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भंदेमऊ के अंबेडकर पार्क में रविदास जयंती पर आयोजित हुई भीम भागवत कथा, डॉ. अंबेडकर के जीवन और विचारों पर डाला गया प्रकाश सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_Sonu singh
Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

भंदेमऊ के अंबेडकर पार्क में रविदास जयंती पर आयोजित हुई भीम भागवत कथा, डॉ. अंबेडकर के जीवन और विचारों पर डाला गया प्रकाश सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया: भारतीय सेना में 24 वर्ष पुर्ण होने के बाद रिटायर होकर घर लौटे देवकली मंदिर औरैया पर बाबा भोलेनाथ महाराज दर्शन पूजा पाठ कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया सेवानिवृत्त जनपद औरैया निवासी श्री ​युधिष्ठिर सिंह चौहान ​सेंटर अहमदनगर, महाराष्ट्र ​रैंक पद नायब दफादार ​यूनिट 8वीं लाइट कैवेलरी 03/02/2025 जनपद औरैया
    3
    औरैया: भारतीय सेना में 24 वर्ष पुर्ण होने के बाद रिटायर होकर घर लौटे 
देवकली मंदिर औरैया पर बाबा भोलेनाथ महाराज दर्शन पूजा पाठ कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया
सेवानिवृत्त 
जनपद औरैया निवासी 
श्री ​युधिष्ठिर सिंह चौहान
​सेंटर अहमदनगर, महाराष्ट्र
​रैंक पद नायब दफादार
​यूनिट 8वीं लाइट कैवेलरी
03/02/2025
जनपद औरैया
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया
    1
    कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    पत्रकार डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया के थाना अजीतमल व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता। अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर दामोदर प्रसाद गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद, अनुमानित कीमत ₹41 लाख। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने जानकारी
    2
    औरैया के थाना अजीतमल व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता।
अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर दामोदर प्रसाद गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद, अनुमानित कीमत ₹41 लाख।
पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने जानकारी
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Auraiya, Agra•
    9 hrs ago
  • औरैया के नेशनल हाईवे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने की। इस दौरान पार्टी के महामंत्री ओम प्रकाश ओझा, श्याम बाबू यादव, गणेश सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, पप्पू नेता समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने कहा कि पार्टी द्वारा जो संगठनात्मक कार्य और अभियान चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची को लेकर चल रहे कार्य पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क करें और अधिक से अधिक नए वोट बनवाने में सहयोग करें। इससे पार्टी की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत होंगी। महामंत्री ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने का यह सही समय है। वोट बनवाने का कार्य केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 की जीत की नींव है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में जनता के हितों की सच्ची आवाज है। मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और 2027 में बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।
    2
    औरैया के नेशनल हाईवे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने की। इस दौरान पार्टी के महामंत्री ओम प्रकाश ओझा, श्याम बाबू यादव, गणेश सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, पप्पू नेता समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने कहा कि पार्टी द्वारा जो संगठनात्मक कार्य और अभियान चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची को लेकर चल रहे कार्य पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क करें और अधिक से अधिक नए वोट बनवाने में सहयोग करें। इससे पार्टी की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत होंगी।
महामंत्री ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने का यह सही समय है। वोट बनवाने का कार्य केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 की जीत की नींव है।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में जनता के हितों की सच्ची आवाज है। मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और 2027 में बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन सती अनुसुइया की कथ अजीतमल औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रृष्टि का वर्णन एवं सती अनुसुइया की कथा का श्रोताओं ने श्रवण किया। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज, सिद्धपीठ श्री पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आयोजन के परीक्षित सुनीता देवी एवं राजकुमार सिंह पुत्र स्व. हाकिम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।
    3
    *श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन सती अनुसुइया की कथ
अजीतमल औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला,
श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रृष्टि का वर्णन एवं सती अनुसुइया की कथा का श्रोताओं ने श्रवण किया। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज, सिद्धपीठ श्री पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आयोजन के परीक्षित सुनीता देवी एवं राजकुमार सिंह पुत्र स्व. हाकिम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Mandi Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
    1
    धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम
धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.