Shuru
Apke Nagar Ki App…
धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
कुमार पंकज
धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 24.01.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी जयवीर पुत्र साहूकार निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, विपक्षी जयवीर के घरवालो से शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा पीड़िता की बरामदगी करते हुये धारा 183 BNSS के बयान, मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त जयवीर पुत्र साहूकार, निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है1
- जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- *श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन सती अनुसुइया की कथ अजीतमल औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रृष्टि का वर्णन एवं सती अनुसुइया की कथा का श्रोताओं ने श्रवण किया। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज, सिद्धपीठ श्री पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आयोजन के परीक्षित सुनीता देवी एवं राजकुमार सिंह पुत्र स्व. हाकिम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।3
- औरैया जिले के थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर से 8.210 कि0ग्रा0 चरस (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।1
- कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत1
- औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार औरैया में एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद निवासी तस्कर दामोदर प्रसाद को दबोचा। अभियुक्त के पास से 8.210 किग्रा चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।1
- मुख्यमंत्री वंदन योजना से बदली अक्षयवट आश्रम की सूरत सीसी सड़क, यज्ञशाला व सत्संग भवन सहित कई विकास कार्य पूरे झींझक नगर स्थित अक्षयवट आश्रम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से आश्रम की तस्वीर बदल गई है। योजना के अंतर्गत आश्रम परिसर में सीसी सड़क, यज्ञशाला और सत्संग भवन का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सीसी सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या दूर हुई है, वहीं यज्ञशाला और सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इन कार्यों को क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। आश्रम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत मिले सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि इन विकास कार्यों से आश्रम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बजट के संबंध में कलेकट्रेट स्थित मानस सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी वित्त मंत्री का किया धन्यवाद। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट:प्रभारी मंत्री,1