मुख्यमंत्री वंदन योजना से बदली अक्षयवट आश्रम की सूरत सीसी सड़क, यज्ञशाला व सत्संग भवन सहित कई विकास कार्य पूरे झींझक नगर स्थित अक्षयवट आश्रम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से आश्रम की तस्वीर बदल गई है। योजना के अंतर्गत आश्रम परिसर में सीसी सड़क, यज्ञशाला और सत्संग भवन का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सीसी सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या दूर हुई है, वहीं यज्ञशाला और सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इन कार्यों को क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। आश्रम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत मिले सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि इन विकास कार्यों से आश्रम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।
मुख्यमंत्री वंदन योजना से बदली अक्षयवट आश्रम की सूरत सीसी सड़क, यज्ञशाला व सत्संग भवन सहित कई विकास कार्य पूरे झींझक नगर स्थित अक्षयवट आश्रम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से आश्रम की तस्वीर बदल गई है। योजना के अंतर्गत आश्रम परिसर में सीसी सड़क, यज्ञशाला और सत्संग भवन का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सीसी सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या दूर हुई है, वहीं यज्ञशाला और सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इन कार्यों को क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। आश्रम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत मिले सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि इन विकास कार्यों से आश्रम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।
- कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया1
- धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी1
- जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- औरैया: भारतीय सेना में 24 वर्ष पुर्ण होने के बाद रिटायर होकर घर लौटे देवकली मंदिर औरैया पर बाबा भोलेनाथ महाराज दर्शन पूजा पाठ कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया सेवानिवृत्त जनपद औरैया निवासी श्री युधिष्ठिर सिंह चौहान सेंटर अहमदनगर, महाराष्ट्र रैंक पद नायब दफादार यूनिट 8वीं लाइट कैवेलरी 03/02/2025 जनपद औरैया3
- 22.01.2026जनवरी राम मंदिर वर्षगांठ मना रहा हूं1
- औरैया के थाना अजीतमल व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता। अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर दामोदर प्रसाद गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद, अनुमानित कीमत ₹41 लाख। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने जानकारी2
- औरैया के नेशनल हाईवे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने की। इस दौरान पार्टी के महामंत्री ओम प्रकाश ओझा, श्याम बाबू यादव, गणेश सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, पप्पू नेता समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू ने कहा कि पार्टी द्वारा जो संगठनात्मक कार्य और अभियान चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची को लेकर चल रहे कार्य पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क करें और अधिक से अधिक नए वोट बनवाने में सहयोग करें। इससे पार्टी की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत होंगी। महामंत्री ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने का यह सही समय है। वोट बनवाने का कार्य केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 की जीत की नींव है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में जनता के हितों की सच्ची आवाज है। मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और 2027 में बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाए मंगलपुर थाना क्षेत्र के मकनियापुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर में घुसे और अलमारी के पास ही रखी चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं चोरों की तलाश जारी है।1