logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतिम सलामी देकर सिपाही का किया गया अंतिम संस्कार कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया

7 hrs ago
user_Journalist Sagar Bhartiy
Journalist Sagar Bhartiy
पत्रकार डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अंतिम सलामी देकर सिपाही का किया गया अंतिम संस्कार कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 24.01.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी जयवीर पुत्र साहूकार निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, विपक्षी जयवीर के घरवालो से शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा पीड़िता की बरामदगी करते हुये धारा 183 BNSS के बयान, मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त जयवीर पुत्र साहूकार, निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पर दिनांक 30.01.2026 को वादिनी द्वारा शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को दिनांक 24.01.2026 की रात्रि को गांव के विपक्षी जयवीर पुत्र साहूकार निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, विपक्षी जयवीर के घरवालो से शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचक द्वारा पीड़िता की बरामदगी करते हुये धारा 183 BNSS के बयान, मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त जयवीर पुत्र साहूकार, निवासी ग्राम मोहर सिंह का पुरवा, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को डुबकी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है इस बाबत डेरापुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    पत्रकार डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन सती अनुसुइया की कथ अजीतमल औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रृष्टि का वर्णन एवं सती अनुसुइया की कथा का श्रोताओं ने श्रवण किया। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज, सिद्धपीठ श्री पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आयोजन के परीक्षित सुनीता देवी एवं राजकुमार सिंह पुत्र स्व. हाकिम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।
    3
    *श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन सती अनुसुइया की कथ
अजीतमल औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में दूसरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला,
श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रृष्टि का वर्णन एवं सती अनुसुइया की कथा का श्रोताओं ने श्रवण किया। इस पावन आयोजन में कथा व्यास पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज, सिद्धपीठ श्री पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। आयोजन के परीक्षित सुनीता देवी एवं राजकुमार सिंह पुत्र स्व. हाकिम सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Mandi Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया जिले के थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर से 8.210 कि0ग्रा0 चरस (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
    1
    औरैया जिले के थाना अजीतमल व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर से 8.210 कि0ग्रा0 चरस (अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगगभग 41 लाख रूपये) की है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत
    1
    कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    11 hrs ago
  • औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार औरैया में एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद निवासी तस्कर दामोदर प्रसाद को दबोचा। अभियुक्त के पास से 8.210 किग्रा चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    1
    औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
औरैया में एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस व स्वाट टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद निवासी तस्कर दामोदर प्रसाद को दबोचा। अभियुक्त के पास से 8.210 किग्रा चरस बरामद हुई है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री वंदन योजना से बदली अक्षयवट आश्रम की सूरत सीसी सड़क, यज्ञशाला व सत्संग भवन सहित कई विकास कार्य पूरे झींझक नगर स्थित अक्षयवट आश्रम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से आश्रम की तस्वीर बदल गई है। योजना के अंतर्गत आश्रम परिसर में सीसी सड़क, यज्ञशाला और सत्संग भवन का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सीसी सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या दूर हुई है, वहीं यज्ञशाला और सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इन कार्यों को क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। आश्रम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत मिले सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि इन विकास कार्यों से आश्रम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।
    1
    मुख्यमंत्री वंदन योजना से बदली अक्षयवट आश्रम की सूरत
सीसी सड़क, यज्ञशाला व सत्संग भवन सहित कई विकास कार्य पूरे
झींझक नगर स्थित अक्षयवट आश्रम में मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों से आश्रम की तस्वीर बदल गई है। योजना के अंतर्गत आश्रम परिसर में सीसी सड़क, यज्ञशाला और सत्संग भवन का निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं और साधकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
सीसी सड़क बनने से बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या दूर हुई है, वहीं यज्ञशाला और सत्संग भवन के निर्माण से धार्मिक आयोजनों के संचालन में सुविधा बढ़ी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इन कार्यों को क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।
आश्रम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत मिले सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया है और कहा है कि इन विकास कार्यों से आश्रम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार देर रात रविदास जयंती के अवसर पर भीम भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम भागवताचार्य आरती बौद्ध ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार, समानता और न्याय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही बाबा साहेब के जन्म, जीवन शैली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
भीम भागवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने कथा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अमन, अंकित, अमित, परले, बलजीत, अतुल, अवधेश, पुष्पेन्द्र, नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज औरैया* राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बजट के संबंध में कलेकट्रेट स्थित मानस सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी वित्त मंत्री का किया धन्यवाद। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट:प्रभारी मंत्री,
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज औरैया*
राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने बजट के संबंध में कलेकट्रेट स्थित मानस सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस,
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वी वित्त मंत्री का किया धन्यवाद।
सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट:प्रभारी मंत्री,
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Mandi Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.