Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत
Kuldeep Kumar
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला 25 बर्षीय प्रदुम का शव, नवयुवक की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर इलाके का मामला।3
- जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 75 हजार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 3 बजे राजपुर थाना पुलिस कस्बा चौकी के सामने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर बाइक से हेलमेट लगाए हुए, पीछे पीली प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सिकंदरा की ओर से भोगनीपुर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बा चौकी से आगे सिलहरा मोड़ के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद, निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गांजा के साथ एक डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UP 77 H 7718 भी बरामद की है। इस संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर मृत्युहुए आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर निवासी ग्राम तिलोंची थाना गजनेर कानपुर देहात को अंतिम सलामी देकर विभागीय साथियो सहित उनके परिजनों और इष्ट मित्रों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। मृतक आरक्षी को शोक सलामी उसके घर पर दी गई और अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया1
- धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने से हंगामा, विहिप–बजरंग दल ने किया सड़क जाम धरमपुर पशु आश्रय स्थल के पास पशु के अंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी1
- रिपोर्टर शुभम साहू सोशल मीडिया पर सामने आया ग्राम पंचायत गढ़ाथा का मामला, जिम्मेदार मौन घाटमपुर (कानपुर नगर)। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ाथा स्थित गौ आश्रय स्थल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौशाला परिसर के अंदर गौवंश मृत अवस्था में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि गौ आश्रय स्थल के भीतर एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जबकि आसपास किसी भी प्रकार की देखरेख या उपचार की व्यवस्था नजर नहीं आ रही। इस घटना ने सरकार द्वारा संचालित गौ संरक्षण योजनाओं की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गौ आश्रय स्थल में समुचित देखभाल, चारा, पानी और चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव है, जिसके चलते गौवंशों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गौ आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करता है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- ghatampur pulic nahi karrhi ha karvahi2
- जनपद में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर पर बीते 28 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 22 जनवरी 2026 को गांव का ही निवासी अभियुक्त विशाल नाबालिग बालिका को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने नाबालिग को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि होश में आने पर नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अभियुक्त विशाल एवं उसके साथी लल्ला द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या 21/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल को डुबकी पुल के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1