Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ के ग्राम पंचायत अलीपुरआलमपुर के वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी से खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में काफी काम किया गया है।
Media fast news 24
मेरठ के ग्राम पंचायत अलीपुरआलमपुर के वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी से खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में काफी काम किया गया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों की शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार का निजी फैसला बताते हुए समर्थन जता रहे हैं, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस पर सवाल उठा रहे हैं और कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इसके साथ ही कई पोस्टों में शादी को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में आधिकारिक स्तर पर भी सीमित जानकारी ही सामने आई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल पोस्टों पर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। फिलहाल इस अनोखी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।1
- मेरठ के ग्राम पंचायत अलीपुरआलमपुर के वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी से खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान वर्तमान प्रधान बृजेश त्यागी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में काफी काम किया गया है।1
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ परिसर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फोटो फाड़कर उग्र विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में काजीपुर से गौरव गुर्जर, जाहिदपुर से किसान नेता मोहसिन और जाहिदपुर के अमित चौधरी सहित अन्य छात्र शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान "काला अंग्रेज धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "नहीं चाहिए बीजेपी" जैसे तीखे नारे लगाए गए और शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की गई।1
- मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ अड्डे पर नगर निगम ने जगन छोले भटूरे और एक अन्य दुकान पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम की टीम ने दुकान के आधे हिस्से को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक ने कोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) होने का दावा भी किया। इस पूरी कार्रवाई के समय मौके पर नगर निगम, परिवर्तन दल और पुलिस की टीम मौजूद रही।1
- बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी यानी काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए 6-लेन गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। काशी को मिले ₹14,448 करोड़ की इस भव्य सौगात के तहत गंगा किनारे 46 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिससे शहरवासियों और आगंतुकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना के शुरू होने के बाद 60 मिनट का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगा। आधुनिक विकास और आस्था का यह संगम काशी को एक नई पहचान प्रदान करेगा।1
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। घटना से आक्रोशित वकीलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। इसके बाद अधिवक्ताओं का दल डीएम कार्यालय पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर इस तरह की कार्रवाई कतई उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।4
- मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर रिठानी के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मेरठ से यात्रियों को छोड़कर दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। दुर्घटना के दौरान कई राहगीर कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी अंकित तोमर के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नाले में गिरी कार को बाहर निकलवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि चिकित्सीय जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।4