Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hargovind recvar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, एक महिला की मौत, 5 गंभीर घायल छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के बगरा से एक ही परिवार के करीब 7-8 लोग ऑटो में सवार होकर नंदगांय एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ऑटो किशनगढ़ के समीप पहुँचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में लछियाबाई अहिरवार नामक महिला की जान चली गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया। वहीं घायलों में धनीराम अहिरवार, सुनीता अहिरवार, गुड्डी अहिरवार, रमलू अहिरवार, बिनिया अहिरवार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। वहीं, जिन लोगों को मामूली चोटें आई थीं, उनका प्राथमिक उपचार किशनगढ़ के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया।1
- Post by Hargovind recvar1
- आडंबर,पाखंड की पोल खोलने आ रहा हूँ छतरपुर… आप सभी को संकल्प दिलाने बुंदेलखंड को मनुवाद और सामंतवाद से आज़ाद कराना है। फिर आ रहा है दामोदर यादव छतरपुर 24 तारीख को देखते हैं क्या पाखंड फैला रहा है मनु वादियों के खिलाफ1
- सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटौरिया करने जा रहे हैं गरीब यतीम कन्याओं की शादी । समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं धर्मेंद्र लटौरिया । दी बेस्ट न्यूज़ ने की धर्मेंद्र लटौरिया से खास बातचीत । देखिए इंटरव्यू ।1
- ये पंडित धीरेंद्र महाराज के चचेरे भाई दिनेश गर्ग हे जो - दलित समर्थको के लिये बोले, याद दिला देंगे *"नीले कबूतरों को औकात"* बाबा साहिब के अस्तित्व पर उठाये सवाल बोले, बाबा साहिब को सिद्ध करो तों उनको भी पूजेंगे तारा देवी पीठ के पुजारी दिनश गर्ग यंही नहीं रुके बोले फरसा की दम से करवाएंगे पूजा-पाठ करवाई जाएगी हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं यह तो जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि यह बयान कितना सही है और कितना गलत बाकी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- *वृद्ध आदिवासी महिला के घर में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान* *आधी रात को घर में शार्टसर्किट की बजह से लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक* ग्राम डिकोली में गुलाब आदिवासी उर्फ (ढोडन वारी ) के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक जिसमें जिसमें घर में रखा राशन,गेहूं दाल चावल,महुआ दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर, रजाई-गद्दे और नगद रुपये और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है।ग्रामीणों की मदद से डायल 112 और अग्निशमन बिजावर को बुलाया गया जिसमें चालक प्रदीप मिश्रा एवं सहायक मिजाजी सनसीया ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरी गृहस्थी का सामान राख हो चुका था ।वृद्ध आदिवासी महिला गुलाब का रो रो कर बुरा हाल । घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। -सबसे बड़ा सवाल* जब आग ग्रामों में लगती है तो कम से कम एक अग्निशमन थाने क्षेत्र में क्यों नहीं रखा जाता है , क्योंकि जब तक फायर बिग्रेड आती है तब तक 100% नुकसान हो चुका होता है ।1
- छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी में बीती रात रंजिश के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ सो रही एक महिला और उसकी नाबालिग पुत्री पर परिवार के ही एक युवक ने हसिये से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोते समय किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कैड़ी निवासी गीता कुशवाहा (40) पति दशरथ कुशवाहा और उनकी पुत्री बेबी कुशवाहा (15) बीती रात करीब 12 बजे अपने घर की छत पर सो रही थीं। तभी परिवार के ही पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने छत पर पहुँचकर सो रही मां-बेटी पर हसिये से हमला कर दिया। हमले में गीता कुशवाहा के गले में गंभीर चोट आई है। बेटी को छत से नीचे फेंका आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने किशोरी बेबी कुशवाहा पर भी हसिये से प्रहार किया और उसे एक मंजिला छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पैसे चोरी करने का भी आरोप पीडि़त महिला गीता कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र से करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी खुन्नस वह रख रहा था। हमले के साथ ही पीडि़ता ने आरोपी पर घर में रखे पैसे चोरी करने का भी आरोप लगाया है।1