Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme. आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme.
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme. आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme.
More news from Rae Bareli and nearby areas
- ऊंचाहार में सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, बूढ़ेनाथ बाबा मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़,,,,,, रायबरेली / ऊंचाहार:पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार पर क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र परम धाम बूढ़ेनाथ बाबा मंदिर (मिर्जापुर ऐहारी) में शिव भक्तों कासैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे हज़ारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तड़के से शुरू हुआ जलाभिषेक सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह सूर्योदय से पहले ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। भक्तों ने विधि-विधान से बाबा बूढ़ेनाथ को गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल-फूल अर्पित किए। मान्यता है कि बूढ़ेनाथ धाम में सच्चे मन से पूजा करने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। व्यवस्था में जुटे रहे गणमान्य और पुजारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य पुजारी महाबीर गोस्वामी और मंदिर कोतवाल पुत्तन गोस्वामी की देखरेख में सभी अनुष्ठान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।इस दौरान पूजा-अर्चना और व्यवस्था संभालने में मुख्य रूप से:राजेंद्र गोस्वामी, गुदून गोस्वामी, लल्ला माली, केशव माली, राजकुमार माली, कनक बिहारी सिंह,सहित आसपास क्षेत्र के हज़ारों स्थानीय ग्रामीण व शिव भक्त मौजूद रहे,1
- छिवलहा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 350 मरीजों का पंजीकरण, 40 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया फतेहपुर के हथगाम ब्लॉक के छिवलहा क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी के संयोजन में उनके छिवलहा पुलिया स्थित निवास पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट-सतना के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीज आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। कैंप प्रभारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 350 महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीकरण किया गया। जांच के बाद 122 मरीजों को निःशुल्क चश्मे तथा 35 मरीजों को आई ड्रॉप वितरित किए गए। वहीं जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 40 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल वाहन से चित्रकूट ले जाया गया। डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट स्थित अस्पताल में इन मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद निर्धारित अवधि में मरीजों को वापस इसी स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार जा सकेगा। अस्पताल में मरीज एवं एक तीमारदार के रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। शिविर में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क जांच, चश्मा एवं उपचार की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग समय पर आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गांव के नजदीक इस तरह के शिविर का आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभकारी है। जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चिकित्सकों एवं उनकी टीम का आभार जताया तथा क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की।4
- सख्त निर्देशों के बावजूद माल वाहनों में ढोई जा रही सवारियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कौशांबी। जनपद में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के सख्त निर्देशों के बावजूद माल वाहनों में सवारियां बैठाकर सड़क पर दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक माल वाहन में सवारियां बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करारी थाना क्षेत्र का है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। माल वाहनों का इस्तेमाल सवारियों को ढोने में किया जाना न केवल यातायात नियमों के उल्लंघन का सवाल खड़ा करता है, बल्कि ऐसे वाहनों में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। सड़क पर किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि यदि माल वाहनों में इस तरह सवारियां ढोई जा रही हैं तो संबंधित विभाग द्वारा इनके खिलाफ कब कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के पालन और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद ऐसी तस्वीरें सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस और यातायात विभाग वाहन की पहचान कर जांच करते हैं या नहीं, और यदि नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।1
- तिरंगे के रंग में रंगा अझुवा, गगनभेदी नारों से गूंजा नगर नगर अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब_ अझुवाकौशाम्बी👉👉 हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर “वंदे मातरम” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे... सोमवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने नगर की सड़कों पर देशभक्ति का रंग बिखेर दिया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत कर्मचारियों समेत सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वार्ड नंबर-3 शांति नगर स्थित पानी की टंकी से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं का कारवां शायरी माता मंदिर, टेंडरी तिराहा होते हुए हाईवे के रास्ते नवीन मंडी समिति पहुंचा। यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वहां देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।तिरंगे के साथ दिखा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साहयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। “वंदे मातरम” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों के बीच तिरंगा लगातार आसमान में लहराता रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा को देखा और देशभक्ति के इस आयोजन का उत्साह बढ़ाया।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सहभागिता की। उन्होंने यात्रा को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़ा आयोजन बताते हुए क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना सदैव बनी रहनी चाहिए। *मंडी समिति में हुआ यात्रा का समापन* कई प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा नवीन मंडी समिति पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।इस अवसर पर मंडल प्रभारी भास्कर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू पटेल, सुरेश द्विवेदी, चंद्रपाल सिंह, शिव प्रताप मौर्य, कपूर चंद्र केसरवानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।1
- काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर से कांवरियों का एक जत्था काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। शादीपुर मंदिर से शुरू हुई कांवर यात्रा पदयात्रा के रूप में सिराथू पहुंची। इस दौरान कांवरिए डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। यात्रा के दौरान समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत करते हुए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था कराई। ➡️ दारानगर में मुन्ना साहू और पंकज केसरवानी की ओर से कांवरियों के लिए दमालू, पानी और अंगवस्त्र की व्यवस्था की गई। ➡️ टेढ़ी मोड़ पर समाजसेवी शुभम् कुशवाहा की ओर से फल और पानी की व्यवस्था कराई गई। ➡️ सिराथू में चेयरमैन अरुण केसरवानी की ओर से कांवरियों को पैकेट में भोजन वितरित किया गया। इस दौरान समाजसेवी शुभम् कुशवाहा, पंकज केसरवानी, मुन्ना साहू, शशि कमल मिश्रा, दीपक मोदनवाल, अंकित केसरवानी, राम गुप्ता, प्रभाकर शुक्ला, रामचन्द्र केसरवानी, धनराज विश्वकर्मा, रंजीत मौर्य, राजू मिस्त्री, विपिन गौतम, राजेश सरोज अनूप केशरवानी, सोनू केसरवानी, सुरेंद्र मौर्य, विनय मिश्रा, बृजेश मौर्य, संजय मोदनवाल,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।4
- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत क्रूर मामला आया सामने महज पांच रुपए की टाफी के लिए माँ ने बेटे के पैर में दागा चाकू,,, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत क्रूर मामला सामने आया है। यहां एक कलयुनी मां ने महज 5 रुपये की टॉफी खाने की जिद पर अपने 5 साल के मासूम बेटे के साथ जो दरिंदगी की, उसे जानकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। आरोपी मां ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए पहले अपने ही जिगर के टुकड़े के पैर के तलवों को गर्म चाकू से दागा और फिर उसे कमरे में बंद कर खुद एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के एक स्थानीय इलाके की है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे ने जिद करके 5 रुपये की टॉफी खा ली थी। इस बात से गुस्सा होकर मां का राक्षसी रूप सामने आया। उसने गुस्से में आकर रसोई से चाकू उठाया और उसे आग में अच्छी तरह गर्म किया। इसके बाद उसने बेरहमी से मासूम के पैर के तलवों को गर्म चाकू से दाग दिया, जिससे बच्चा दर्द से बुरी तरह चीखता-चिल्लाता रहा। इतने पर भी उस महिला का दिल नहीं पसीजा। उसने जख्मों से कराहते और रोते-बिलखते अपने पांच साल के बच्चे को उसी हालत में एक कमरे में अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद वह खुद सज-धजकर मोहल्ले में हो रही एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए मजे से चली गई। जब बच्चे के पिता घर लौटे, तो उन्होंने बेटे के रोने की आवाज सुनी। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम का बुरा हाल था और उसके पैरों के तलवे बुरी तरह झुलसे हुए थे। बच्चे ने आपबीती अपने पिता को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पिता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी महिला की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में महिला की क्रूरता की ही चर्चा हो रही है और हर कोई उसे कोस रहा है।1