logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ पुलिस ने "अभियान संवेदना" के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ में एक युवती का वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग अवस्था में बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी का झूठा वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। यह कार्रवाई सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर से प्राप्त शून्य एफआईआर (Zero FIR) के आधार पर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़िता (22 वर्ष) की पहचान 2018 में धरमजयगढ़ में अपने किराये के मकान के पास रहने वाले पंकज गुप्ता से हुई थी। जब पीड़िता नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे प्रेम और विवाह करने का झूठा आश्वासन देकर 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर पीड़िता को किसी को भी जानकारी न देने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी लगातार विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया, लेकिन इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को आत्महत्या करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर भयभीत करता था। पीड़िता अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ और फिर अंबिकापुर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी उसके किराये के मकानों तक पहुंचकर लगातार उसका पीछा करता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार यह कहकर विवाह का आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अब पीड़िता से विवाह करेगा। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन फिर भी पीड़िता के संपर्क में रहकर विवाह का झांसा देता रहा। अंततः आरोपी द्वारा विवाह से स्पष्ट इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी पंकज गुप्ता, पिता स्वर्गीय सुरेश गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान और अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी और हमराह स्टाफ ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

8 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

रायगढ़ पुलिस ने "अभियान संवेदना" के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ में एक युवती का वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर नाबालिग अवस्था में बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी का झूठा वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। यह कार्रवाई सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर से प्राप्त शून्य एफआईआर (Zero FIR) के आधार पर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़िता (22 वर्ष) की पहचान 2018 में धरमजयगढ़ में अपने किराये के मकान के पास रहने वाले पंकज गुप्ता से हुई थी। जब पीड़िता नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे प्रेम और विवाह करने का झूठा आश्वासन देकर 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर पीड़िता को किसी को भी जानकारी न देने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी लगातार विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया, लेकिन इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को आत्महत्या करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर भयभीत करता था। पीड़िता अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ और फिर अंबिकापुर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी उसके किराये के मकानों तक पहुंचकर लगातार उसका पीछा करता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार यह कहकर विवाह का आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अब पीड़िता से विवाह करेगा। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन फिर भी पीड़िता के संपर्क में रहकर विवाह का झांसा देता रहा। अंततः आरोपी द्वारा विवाह से स्पष्ट इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी पंकज गुप्ता, पिता स्वर्गीय सुरेश गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान और अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी और हमराह स्टाफ ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More news from Jashpur and nearby areas
  • रायपुर के नकटी ग्राम में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में, कांसाबेल बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार प्रमुख रूप से मौजूद थे।
    1
    रायपुर के नकटी ग्राम में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में, कांसाबेल बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु सिदार प्रमुख रूप से मौजूद थे।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    22 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए पिछले 11 वर्षों में भारत द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिसके तहत गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। उन्होंने 'विकसित भारत' के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार की यहां के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को देश को नई पहचान देने वाला बताया। साथ ही, करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने 'नारी शक्ति' को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति को युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजनकर्ता बताया और उनसे 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराया, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली और 'विकसित भारत' के संकल्प को भी मजबूती मिली।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए पिछले 11 वर्षों में भारत द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिसके तहत गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। उन्होंने 'विकसित भारत' के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार की यहां के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता जताई।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने 'डिजिटल इंडिया', 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को देश को नई पहचान देने वाला बताया। साथ ही, करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने 'नारी शक्ति' को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति को युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजनकर्ता बताया और उनसे 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराया, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली और 'विकसित भारत' के संकल्प को भी मजबूती मिली।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    59 min ago
  • सरगुजा में डीआईजी एवं एसएसपी के दिशा-निर्देशन में समस्त थाना/चौकी परिसरों और पुलिस लाइन में 'एकता वृक्ष अभियान' के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशों पर आज थाना/चौकी तथा पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच 'एकता' के सूत्र को मजबूत करना, वृक्षारोपण के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करना, तथा पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना भी है। वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 'एकता वृक्ष अभियान' के ज़रिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से कम किया जा सकेगा। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में समस्त थाना/चौकी प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने पौधों का वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। सरगुजा पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
    1
    सरगुजा में डीआईजी एवं एसएसपी के दिशा-निर्देशन में समस्त थाना/चौकी परिसरों और पुलिस लाइन में 'एकता वृक्ष अभियान' के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशों पर आज थाना/चौकी तथा पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच 'एकता' के सूत्र को मजबूत करना, वृक्षारोपण के माध्यम से प्रदूषण को नियंत्रित करना, तथा पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना भी है। वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 'एकता वृक्ष अभियान' के ज़रिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से कम किया जा सकेगा।

इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में समस्त थाना/चौकी प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने पौधों का वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। सरगुजा पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • घाटबर्रा और आसपास के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कॉर्पोरेट कोयला खनन कार्यों तथा स्वदेशी गोंड आदिवासी आबादी के बीच एक गहरा संघर्ष चल रहा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने हाल ही में ग्रामीणों की याचिकाओं को खारिज करते हुए उनके सामुदायिक वन अधिकारों को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है, जिसे स्थानीय प्रतिरोध के लिए एक महत्वपूर्ण झटके के रूप में देखा जा रहा है। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 2013 का अनुदान त्रुटिपूर्ण था। हसदेव अरंद कोयला क्षेत्र मध्य भारत के सबसे बड़े अखंडित वनों में से एक है, जिसमें कोयले का विशाल भंडार मौजूद है। परसा ईस्ट और केटे बेसेन (पीईकेबी) कोयला ब्लॉक घाटबारा के निकटवर्ती क्षेत्रों से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में खनन राज्य की बिजली उत्पादन के लिए कोयले की आपूर्ति से जुड़ा है और इसका संचालन अदानी एंटरप्राइजेज सहित कई संस्थाओं द्वारा किया जाता है। वर्ष 2013 में, घाटबारा गांव के ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत सामुदायिक वन अधिकार (सीएफआर) प्रदान किए गए थे। हालांकि, 2016 में यह कहते हुए कि इस भूमि का उपयोग 2012 में खनन के लिए किया गया था, इन अधिकारों को रद्द कर दिया गया था। इस बीच, स्थानीय आदिवासी समुदाय और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति जैसे पर्यावरण समूह लगातार खनन और वनों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। वे मानवाधिकार संबंधी चिंताओं, ग्राम सभा की उचित सहमति के अभाव और हसदेव नदी के जलग्रहण क्षेत्र को हुए महत्वपूर्ण पारिस्थितिक नुकसान का हवाला देते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं।
    1
    घाटबर्रा और आसपास के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कॉर्पोरेट कोयला खनन कार्यों तथा स्वदेशी गोंड आदिवासी आबादी के बीच एक गहरा संघर्ष चल रहा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने हाल ही में ग्रामीणों की याचिकाओं को खारिज करते हुए उनके सामुदायिक वन अधिकारों को रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है, जिसे स्थानीय प्रतिरोध के लिए एक महत्वपूर्ण झटके के रूप में देखा जा रहा है। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 2013 का अनुदान त्रुटिपूर्ण था।

हसदेव अरंद कोयला क्षेत्र मध्य भारत के सबसे बड़े अखंडित वनों में से एक है, जिसमें कोयले का विशाल भंडार मौजूद है। परसा ईस्ट और केटे बेसेन (पीईकेबी) कोयला ब्लॉक घाटबारा के निकटवर्ती क्षेत्रों से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में खनन राज्य की बिजली उत्पादन के लिए कोयले की आपूर्ति से जुड़ा है और इसका संचालन अदानी एंटरप्राइजेज सहित कई संस्थाओं द्वारा किया जाता है।

वर्ष 2013 में, घाटबारा गांव के ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत सामुदायिक वन अधिकार (सीएफआर) प्रदान किए गए थे। हालांकि, 2016 में यह कहते हुए कि इस भूमि का उपयोग 2012 में खनन के लिए किया गया था, इन अधिकारों को रद्द कर दिया गया था।

इस बीच, स्थानीय आदिवासी समुदाय और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति जैसे पर्यावरण समूह लगातार खनन और वनों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। वे मानवाधिकार संबंधी चिंताओं, ग्राम सभा की उचित सहमति के अभाव और हसदेव नदी के जलग्रहण क्षेत्र को हुए महत्वपूर्ण पारिस्थितिक नुकसान का हवाला देते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं।
    user_PC पंचायत न्यूज घाटबर्रा
    PC पंचायत न्यूज घाटबर्रा
    Farmer उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Ajardeep sonawani ji ki nahi hota h or ye bhi 66tjjfbdkmii. tkrkrut rirnritt
    4
    Ajardeep sonawani ji ki nahi hota h or ye bhi 66tjjfbdkmii. tkrkrut rirnritt
    user_Ajardeep Sonawani
    Ajardeep Sonawani
    Mandi Agent अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • एक संदेश के माध्यम से रोहित साव ब्लैंक पार्कर को यह सूचित किया गया है कि वे किसी भी कारण से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र हैं।
    3
    एक संदेश के माध्यम से रोहित साव ब्लैंक पार्कर को यह सूचित किया गया है कि वे किसी भी कारण से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र हैं।
    user_Rohit Sav
    Rohit Sav
    Mechanic अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, 5 जुलाई, 2026 को चौकी जोबी पुलिस ने ग्राम जोबी में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से कुल 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹3,000 बताई गई है। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान संचालित करते हुए लोगों को जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला निवासी नोनी बाई डनसेना (पति स्व. संतराम, उम्र 52 वर्ष) अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि नोनी बाई डनसेना अपने घर में शराब बेचते हुए मिली। पूछताछ में उसने महुआ शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार की तथा अपने घर से 20 लीटर क्षमता के डिब्बे में भरे 10 लीटर और एक जरीकेन में भरे 5 लीटर सहित कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद कराई, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। आरोपिया नोनी बाई डनसेना के विरुद्ध चौकी जोबी, थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, 5 जुलाई, 2026 को चौकी जोबी पुलिस ने ग्राम जोबी में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से कुल 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹3,000 बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान संचालित करते हुए लोगों को जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला निवासी नोनी बाई डनसेना (पति स्व. संतराम, उम्र 52 वर्ष) अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि नोनी बाई डनसेना अपने घर में शराब बेचते हुए मिली। पूछताछ में उसने महुआ शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार की तथा अपने घर से 20 लीटर क्षमता के डिब्बे में भरे 10 लीटर और एक जरीकेन में भरे 5 लीटर सहित कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद कराई, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।

आरोपिया नोनी बाई डनसेना के विरुद्ध चौकी जोबी, थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ, देश में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि विकसित भारत के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका है, और केंद्र सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को एक नई पहचान दी है। इसके अतिरिक्त, करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए नारी शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति ने उनके लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। दमन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन की धरती से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ, देश में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देंगी। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि विकसित भारत के निर्माण में दमन और दीव की महत्वपूर्ण भूमिका है, और केंद्र सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को एक नई पहचान दी है। इसके अतिरिक्त, करोड़ों लोगों को पक्के घर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए नारी शक्ति को देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति, कौशल विकास कार्यक्रम और स्टार्टअप संस्कृति ने उनके लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और जनभागीदारी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास से भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा।

दमन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • hach you have a great time to time to get jxjk C you are not 🚭
    4
    hach you have a great time to time to get jxjk C you are not 🚭
    user_Rohit Sav
    Rohit Sav
    Mechanic अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.