logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत लांजी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 10 अगस्त को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। 6 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी संदीप कुमार रामटेककर उपस्थित रहे। साइकिल रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर एवं देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, स्कूलों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।

15 hrs ago
user_लोकेश गोखले
लोकेश गोखले
Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत लांजी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 10 अगस्त को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। 6 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी संदीप कुमार रामटेककर उपस्थित रहे। साइकिल रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर एवं देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, स्कूलों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शराबबंदी की ओर ग्रामीणों ने उठाया कदम बनेरा को नशा मुक्त बनाने में जुटे ग्रामीण, अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
    1
    शराबबंदी की ओर ग्रामीणों ने उठाया कदम
बनेरा को नशा मुक्त बनाने में जुटे ग्रामीण, अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Seoni News: मंडला से नर्मदा जल लेकर घंसौर पहुंचे बजरंगी कांवड़िए, श्रीराम मंदिर में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
    1
    Seoni News: मंडला से नर्मदा जल लेकर घंसौर पहुंचे बजरंगी कांवड़िए, श्रीराम मंदिर में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नागदहार मिडिल स्कूल परिसर बना तालाब..ओवरफ्लो पानी से स्कूल में घुस रहा पानी, बच्चे-शिक्षक परेशान, ग्राम पंचायत नवलगांव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल.. सिवनी/लखनादौन। नागदहार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति ने ग्राम पंचायत नवलगांव की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। स्कूल परिसर में पानी इस कदर जमा है कि मानो विद्यालय परिसर नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी, शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही है। *ग्रामवासी भी आमने-सामने, स्कूल परिसर में बहस का माहौल* जलभराव और व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों के बीच बहस की स्थिति भी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब विद्यालय परिसर में पानी लगातार जमा हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा तथा पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जिम्मेदार पंचायत आखिर किस बात का इंतजार कर रही है? *सरपंच-सचिव की भूमिका पर सवाल* ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के सरपंच और सचिव की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं जा रही है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाती तो विद्यालय परिसर की यह दुर्दशा क्यों होती? अब सवाल ग्राम पंचायत से है क्या बच्चों को पानी के बीच से स्कूल पहुंचना होगा? क्या विद्यालय परिसर को तालाब बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? *प्रशासन करे तत्काल स्थल निरीक्षण* मामले में संबंधित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। जलनिकासी की व्यवस्था, नाली निर्माण/सफाई तथा पानी की निकासी में बाधा की जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जलभराव को भी फाइलों में दबाता है या मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों से जवाब मांगता है।
    1
    नागदहार मिडिल स्कूल परिसर बना तालाब..ओवरफ्लो पानी से स्कूल में घुस रहा पानी, बच्चे-शिक्षक परेशान, ग्राम पंचायत नवलगांव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल..
सिवनी/लखनादौन। नागदहार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति ने ग्राम पंचायत नवलगांव की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। स्कूल परिसर में पानी इस कदर जमा है कि मानो विद्यालय परिसर नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी, शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही है।
*ग्रामवासी भी आमने-सामने, स्कूल परिसर में बहस का माहौल*
जलभराव और व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों के बीच बहस की स्थिति भी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब विद्यालय परिसर में पानी लगातार जमा हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा तथा पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जिम्मेदार पंचायत आखिर किस बात का इंतजार कर रही है?
*सरपंच-सचिव की भूमिका पर सवाल*
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के सरपंच और सचिव की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं जा रही है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाती तो विद्यालय परिसर की यह दुर्दशा क्यों होती? अब सवाल ग्राम पंचायत से है क्या बच्चों को पानी के बीच से स्कूल पहुंचना होगा? क्या विद्यालय परिसर को तालाब बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
*प्रशासन करे तत्काल स्थल निरीक्षण*
मामले में संबंधित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। जलनिकासी की व्यवस्था, नाली निर्माण/सफाई तथा पानी की निकासी में बाधा की जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जलभराव को भी फाइलों में दबाता है या मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों से जवाब मांगता है।
    user_पत्रकार राकेश यादव
    पत्रकार राकेश यादव
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिशन स्कूल मैदान में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किक मारकर किया शुभारंभ; उद्घाटन मैच में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से हराया ​सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में PEFI के तत्वावधान में आयोजित SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से पराजित किया, जबकि आजाद क्लब-B और रब्बानी सिवनी का मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन एवं वेटरन्स वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    1
    मिशन स्कूल मैदान में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किक मारकर किया शुभारंभ; उद्घाटन मैच में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से हराया
​सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में PEFI के तत्वावधान में आयोजित SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से पराजित किया, जबकि आजाद क्लब-B और रब्बानी सिवनी का मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन एवं वेटरन्स वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात* राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
    1
    *राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
राजनांदगाव.मीडिया से रूबरू हुए डॉ. रमन सिंह, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी बात*
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • अमुरला पंचायत में मनरेगा कार्य पर उठे सवाल, जांच की मांग, शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी सिवनी जिले की ग्राम पंचायत अमुरला में मनरेगा के तहत नवीन इंदिरा कॉलोनी के पास नर्सरी बड़ा बर्रा में कराए गए समतलीकरण और खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच अधिकारियों पर निष्पक्षता से जांच नहीं करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के तहत कराए गए इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 4 अक्टूबर 2023 को 13 लाख 22 हजार 837 रुपये की थी। आरोप है कि पूर्व से मौजूद मैदान में मुरुम डालकर मशीनों से कार्य कराया गया। ग्रामीणों ने आरटीआई के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद जांच की मांग की है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, माप, खर्च हुई राशि और मशीनों के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    अमुरला पंचायत में मनरेगा कार्य पर उठे सवाल, जांच की मांग, शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
सिवनी जिले की ग्राम पंचायत अमुरला में मनरेगा के तहत नवीन इंदिरा कॉलोनी के पास नर्सरी बड़ा बर्रा में कराए गए समतलीकरण और खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच अधिकारियों पर निष्पक्षता से जांच नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के तहत कराए गए इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 4 अक्टूबर 2023 को 13 लाख 22 हजार 837 रुपये की थी। आरोप है कि पूर्व से मौजूद मैदान में मुरुम डालकर मशीनों से कार्य कराया गया। ग्रामीणों ने आरटीआई के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद जांच की मांग की है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, माप, खर्च हुई राशि और मशीनों के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम धानागाड़ा में इफको द्वारा प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, नैनो उर्वरक अपनाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने पर दिया जोर ​सिवनी। जिला सिवनी के ग्राम धानागाड़ा में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक (इफको मध्यप्रदेश) डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, उप क्षेत्र प्रबंधक (इफको जबलपुर) संतोष रघुवंशी, कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि (इफको सिवनी) दीपांशु पाटीदार सहित डूटेरा एवं पलारी समितियों के प्रबंधक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी ने कृषि भूमि में लगातार घट रही मृदा उर्वरता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को अपनी खेतों की मिट्टी का नियमित मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) कराने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य और मानव जीवन पर पड़ने वाले गंभीर व हानिकारक प्रभावों के बारे में किसानों को विस्तार से जागरूक किया। ​डॉ. सोलंकी ने आधुनिक खेती में पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इफको द्वारा विकसित नवीनतम नैनो उर्वरक उत्पादों की कार्यप्रणाली, महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को कृषि में उन्नत व नवीन तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। ​कार्यक्रम का कुशल संचालन कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि दीपांशु पाटीदार द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में इफको बाजार टीम पलारी का विशेष सहयोग रहा।
    1
    ग्राम धानागाड़ा में इफको द्वारा प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, नैनो उर्वरक अपनाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने पर दिया जोर
​सिवनी। जिला सिवनी के ग्राम धानागाड़ा में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक (इफको मध्यप्रदेश) डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, उप क्षेत्र प्रबंधक (इफको जबलपुर) संतोष रघुवंशी, कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि (इफको सिवनी) दीपांशु पाटीदार सहित डूटेरा एवं पलारी समितियों के प्रबंधक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी ने कृषि भूमि में लगातार घट रही मृदा उर्वरता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को अपनी खेतों की मिट्टी का नियमित मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) कराने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य और मानव जीवन पर पड़ने वाले गंभीर व हानिकारक प्रभावों के बारे में किसानों को विस्तार से जागरूक किया।
​डॉ. सोलंकी ने आधुनिक खेती में पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इफको द्वारा विकसित नवीनतम नैनो उर्वरक उत्पादों की कार्यप्रणाली, महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को कृषि में उन्नत व नवीन तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम का कुशल संचालन कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि दीपांशु पाटीदार द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में इफको बाजार टीम पलारी का विशेष सहयोग रहा।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एक दिन पहले गाय काटे जाने से था आक्रोश, अब बाघ के हमले से दो मवेशी सहित एक किसान की मौत, मिरगपुर पंचायत में दहशत का माहौल।
    1
    एक दिन पहले गाय काटे जाने से था आक्रोश, अब बाघ के हमले से दो मवेशी सहित एक किसान की मौत,  मिरगपुर पंचायत में दहशत का माहौल।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.