logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक दिन पहले गाय काटे जाने से था आक्रोश, अब बाघ के हमले से दो मवेशी सहित एक किसान की मौत, मिरगपुर पंचायत में दहशत का माहौल।

18 hrs ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

एक दिन पहले गाय काटे जाने से था आक्रोश, अब बाघ के हमले से दो मवेशी सहित एक किसान की मौत, मिरगपुर पंचायत में दहशत का माहौल।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आवागमन ठप होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जावेद अली ने किया मौका निरीक्षण वारासिवनी। जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्रम पंचायत सावरी से लोधी टोला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग और उस पर बनी पुलिया वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो चुका है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।सड़क निर्माण नही होना अब ग्रामीणों के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है। बरसात के समय और सामान्य दिनों में भी स्कूली बच्चों को सावरी आने जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। समस्या की गंभीरता की जानकारी मिलते ही कांग्रेस राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष जावेद अली ने सावरी पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया और जर्जर रोड़ का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रभावित ग्राणीणों व छात्र छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर स्थिति को गंभीर बताते हुए जिलाध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि बार बार मांग करने के बाद भी शासन प्रशासन बेखबर चना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यन में रखते हुए इस मार्ग तथा पुलिया का निर्माग कार्य तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर शुरू कराया जाए। इस अवसर पर विचार मंच के जिला महासचिव अजबलाल कृपगये, पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे, राहुल. प्रियंका गांधी विचार मंच अध्यक्ष विकास कृपगये, ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रसाद लिल्हारे, राजेश कोलते सहित और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    4
    आवागमन ठप होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जावेद अली ने किया मौका निरीक्षण
वारासिवनी। जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्रम पंचायत सावरी से लोधी टोला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग और उस पर बनी पुलिया वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो चुका है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।सड़क निर्माण नही होना अब ग्रामीणों के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है। बरसात के समय और सामान्य दिनों में भी स्कूली बच्चों को सावरी आने जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। 
समस्या की गंभीरता की जानकारी मिलते ही कांग्रेस राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष जावेद अली ने सावरी पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया और जर्जर रोड़ का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रभावित ग्राणीणों व छात्र छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। 
मौके पर स्थिति को गंभीर बताते हुए जिलाध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि बार बार मांग करने के बाद भी शासन प्रशासन बेखबर चना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यन में रखते हुए इस मार्ग तथा पुलिया का निर्माग कार्य तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर शुरू कराया जाए। 
इस अवसर पर विचार मंच के जिला महासचिव अजबलाल कृपगये, पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे, राहुल. प्रियंका गांधी विचार मंच अध्यक्ष विकास कृपगये, ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ  कादरी, राम प्रसाद लिल्हारे, राजेश कोलते सहित और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत लांजी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 10 अगस्त को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। 6 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी संदीप कुमार रामटेककर उपस्थित रहे। साइकिल रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर एवं देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, स्कूलों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।
    1
    लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश  
लांजी के एनसीसी कैडेट्स ने साईकिल रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा का संदेश  
हर घर तिरंगा अभियान के तहत लांजी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 10 अगस्त को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। 6 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी संदीप कुमार रामटेककर उपस्थित रहे।
साइकिल रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर एवं देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
रैली के समापन अवसर पर विद्यालय के संचालक संतोष मोरघड़े ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों, स्कूलों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाघ के खौफ में जंगल,, मवेशी चराने गए ग्रामीण की मौत, दो मवेशी भी मिले मृत पांडरवानी-छतेरा के जंगल में एक साथ तीन मौतों से दहशत  वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से शुरू की निगरानी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा वन परिक्षेत्र खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पांडरवानी-छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 के जंगल में रविवार को मवेशी चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध वन्यप्राणी हमले में मौत का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान ग्राम पांडरवानी-मिरगपुर निवासी देवकराम वाघमारे (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास एक गाय और एक गौरा मवेशी भी मृत अवस्था में मिले हैं। एक ही क्षेत्र में ग्रामीण और दो मवेशियों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । परिजनों के अनुसार देवकराम वाघमारे रविवार को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में दो मवेशी मृत अवस्था में मिले । इसके कुछ दूरी पर देवकराम वाघमारे का शव भी पड़ा मिला । ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे खैरलांजी वन अमले को गस्त के दौरान दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटना की सूचना पर तिरोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि पांडरवानी-छतेरा के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि, घटना में हमला किस वन्यप्राणी ने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी । प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमले की पुष्टि की गई है । घटना के बाद खैरलांजी और कटंगी वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया है। वन्यप्राणी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वन अमले द्वारा घटनास्थल के आसपास वन्यप्राणी की गतिविधियों, पगमार्क सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया एसडीओ वन, कटंगी यशपाल मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के प्रकरण को वन मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में यह राशि मृतक के बेटे के खाते में भेजी जाएगी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में वन्यप्राणी के भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने, विशेषकर सुबह-शाम के समय जंगल क्षेत्र में जाने से बचने तथा वन्यप्राणी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है।
    1
    बाघ के खौफ में जंगल,, मवेशी चराने गए ग्रामीण की मौत, दो मवेशी भी मिले मृत
पांडरवानी-छतेरा के जंगल में एक साथ तीन मौतों से दहशत 
वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से शुरू की निगरानी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
वन परिक्षेत्र खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पांडरवानी-छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 के जंगल में रविवार को मवेशी चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध वन्यप्राणी हमले में मौत का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान ग्राम पांडरवानी-मिरगपुर निवासी देवकराम वाघमारे (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास एक गाय और एक गौरा मवेशी भी मृत अवस्था में मिले हैं। एक ही क्षेत्र में ग्रामीण और दो मवेशियों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । परिजनों के अनुसार देवकराम वाघमारे रविवार को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में दो मवेशी मृत अवस्था में मिले । इसके कुछ दूरी पर देवकराम वाघमारे का शव भी पड़ा मिला । ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे खैरलांजी वन अमले को गस्त के दौरान दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटना की सूचना पर तिरोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि पांडरवानी-छतेरा के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि, घटना में हमला किस वन्यप्राणी ने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी । प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमले की पुष्टि की गई है । घटना के बाद खैरलांजी और कटंगी वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया है। वन्यप्राणी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वन अमले द्वारा घटनास्थल के आसपास वन्यप्राणी की गतिविधियों, पगमार्क सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया
एसडीओ वन, कटंगी यशपाल मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के प्रकरण को वन मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में यह राशि मृतक के बेटे के खाते में भेजी जाएगी।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में वन्यप्राणी के भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने, विशेषकर सुबह-शाम के समय जंगल क्षेत्र में जाने से बचने तथा वन्यप्राणी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है।
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन* मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।
    1
    *मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन*
मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
    1
    फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप
💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप
🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महाराष्ट्र से बालाघाट आकर गोदाम में चला रहे थे जुआ, 38.02 लाख का मशरुका जब्त मौक़े से 14 आरोपी गिरफ्तार। नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगदी सहित मोबाइल और लग्जरी कार भी जप्त।
    1
    महाराष्ट्र से बालाघाट आकर गोदाम में चला रहे थे जुआ, 38.02 लाख का मशरुका जब्त मौक़े से 14 आरोपी गिरफ्तार।
नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगदी सहित मोबाइल और लग्जरी कार भी जप्त।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.