logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन* मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।

1 hr ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

*मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन* मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन* मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।
    1
    *मोहगांव सड़क में प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन*
मोहगांव सड़क के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया की उपस्थिति में पांचवी एवं आठवीं से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
    1
    फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप
💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप
🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा चौरई | सावन में निकली भव्य पावन कावड़ यात्रा | CTV Digital News सावन के पावन महीने में चौरई भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। वार्ड क्रमांक 12 स्थित गणेश मंदिर, ड्रीमलैंड सिटी की महिला समिति द्वारा भव्य पावन कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 13 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चांद रोड से हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कावड़ लेकर नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया और ‘हर-हर महादेव’, ‘जय महाकाल’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा के गणेश मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, सामूहिक आरती और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में वार्ड पार्षद फरजाना शाहिद मंसूरी की सक्रिय सहभागिता सहित महिला समिति, वार्डवासियों और श्रद्धालुओं की सामूहिक सहभागिता रही।
    1
    ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा चौरई | सावन में निकली भव्य पावन कावड़ यात्रा | CTV Digital News
सावन के पावन महीने में चौरई भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। वार्ड क्रमांक 12 स्थित गणेश मंदिर, ड्रीमलैंड सिटी की महिला समिति द्वारा भव्य पावन कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 13 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चांद रोड से हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कावड़ लेकर नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया और ‘हर-हर महादेव’, ‘जय महाकाल’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
यात्रा के गणेश मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, सामूहिक आरती और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में वार्ड पार्षद फरजाना शाहिद मंसूरी की सक्रिय सहभागिता सहित महिला समिति, वार्डवासियों और श्रद्धालुओं की सामूहिक सहभागिता रही।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Seoni News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र ओर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
    1
    Seoni News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र ओर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नागदहार मिडिल स्कूल परिसर बना तालाब..ओवरफ्लो पानी से स्कूल में घुस रहा पानी, बच्चे-शिक्षक परेशान, ग्राम पंचायत नवलगांव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल.. सिवनी/लखनादौन। नागदहार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति ने ग्राम पंचायत नवलगांव की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। स्कूल परिसर में पानी इस कदर जमा है कि मानो विद्यालय परिसर नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी, शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही है। *ग्रामवासी भी आमने-सामने, स्कूल परिसर में बहस का माहौल* जलभराव और व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों के बीच बहस की स्थिति भी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब विद्यालय परिसर में पानी लगातार जमा हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा तथा पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जिम्मेदार पंचायत आखिर किस बात का इंतजार कर रही है? *सरपंच-सचिव की भूमिका पर सवाल* ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के सरपंच और सचिव की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं जा रही है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाती तो विद्यालय परिसर की यह दुर्दशा क्यों होती? अब सवाल ग्राम पंचायत से है क्या बच्चों को पानी के बीच से स्कूल पहुंचना होगा? क्या विद्यालय परिसर को तालाब बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? *प्रशासन करे तत्काल स्थल निरीक्षण* मामले में संबंधित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। जलनिकासी की व्यवस्था, नाली निर्माण/सफाई तथा पानी की निकासी में बाधा की जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जलभराव को भी फाइलों में दबाता है या मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों से जवाब मांगता है।
    1
    नागदहार मिडिल स्कूल परिसर बना तालाब..ओवरफ्लो पानी से स्कूल में घुस रहा पानी, बच्चे-शिक्षक परेशान, ग्राम पंचायत नवलगांव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल..
सिवनी/लखनादौन। नागदहार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति ने ग्राम पंचायत नवलगांव की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। स्कूल परिसर में पानी इस कदर जमा है कि मानो विद्यालय परिसर नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी, शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही है।
*ग्रामवासी भी आमने-सामने, स्कूल परिसर में बहस का माहौल*
जलभराव और व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों के बीच बहस की स्थिति भी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब विद्यालय परिसर में पानी लगातार जमा हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा तथा पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जिम्मेदार पंचायत आखिर किस बात का इंतजार कर रही है?
*सरपंच-सचिव की भूमिका पर सवाल*
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के सरपंच और सचिव की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं जा रही है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाती तो विद्यालय परिसर की यह दुर्दशा क्यों होती? अब सवाल ग्राम पंचायत से है क्या बच्चों को पानी के बीच से स्कूल पहुंचना होगा? क्या विद्यालय परिसर को तालाब बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
*प्रशासन करे तत्काल स्थल निरीक्षण*
मामले में संबंधित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। जलनिकासी की व्यवस्था, नाली निर्माण/सफाई तथा पानी की निकासी में बाधा की जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जलभराव को भी फाइलों में दबाता है या मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों से जवाब मांगता है।
    user_पत्रकार राकेश यादव
    पत्रकार राकेश यादव
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मिशन स्कूल मैदान में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किक मारकर किया शुभारंभ; उद्घाटन मैच में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से हराया ​सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में PEFI के तत्वावधान में आयोजित SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से पराजित किया, जबकि आजाद क्लब-B और रब्बानी सिवनी का मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन एवं वेटरन्स वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    1
    मिशन स्कूल मैदान में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किक मारकर किया शुभारंभ; उद्घाटन मैच में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से हराया
​सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में PEFI के तत्वावधान में आयोजित SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से पराजित किया, जबकि आजाद क्लब-B और रब्बानी सिवनी का मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन एवं वेटरन्स वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाघ के खौफ में जंगल,, मवेशी चराने गए ग्रामीण की मौत, दो मवेशी भी मिले मृत पांडरवानी-छतेरा के जंगल में एक साथ तीन मौतों से दहशत  वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से शुरू की निगरानी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा वन परिक्षेत्र खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पांडरवानी-छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 के जंगल में रविवार को मवेशी चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध वन्यप्राणी हमले में मौत का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान ग्राम पांडरवानी-मिरगपुर निवासी देवकराम वाघमारे (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास एक गाय और एक गौरा मवेशी भी मृत अवस्था में मिले हैं। एक ही क्षेत्र में ग्रामीण और दो मवेशियों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । परिजनों के अनुसार देवकराम वाघमारे रविवार को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में दो मवेशी मृत अवस्था में मिले । इसके कुछ दूरी पर देवकराम वाघमारे का शव भी पड़ा मिला । ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे खैरलांजी वन अमले को गस्त के दौरान दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटना की सूचना पर तिरोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि पांडरवानी-छतेरा के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि, घटना में हमला किस वन्यप्राणी ने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी । प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमले की पुष्टि की गई है । घटना के बाद खैरलांजी और कटंगी वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया है। वन्यप्राणी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वन अमले द्वारा घटनास्थल के आसपास वन्यप्राणी की गतिविधियों, पगमार्क सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया एसडीओ वन, कटंगी यशपाल मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के प्रकरण को वन मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में यह राशि मृतक के बेटे के खाते में भेजी जाएगी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में वन्यप्राणी के भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने, विशेषकर सुबह-शाम के समय जंगल क्षेत्र में जाने से बचने तथा वन्यप्राणी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है।
    1
    बाघ के खौफ में जंगल,, मवेशी चराने गए ग्रामीण की मौत, दो मवेशी भी मिले मृत
पांडरवानी-छतेरा के जंगल में एक साथ तीन मौतों से दहशत 
वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से शुरू की निगरानी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
वन परिक्षेत्र खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पांडरवानी-छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 के जंगल में रविवार को मवेशी चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध वन्यप्राणी हमले में मौत का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान ग्राम पांडरवानी-मिरगपुर निवासी देवकराम वाघमारे (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास एक गाय और एक गौरा मवेशी भी मृत अवस्था में मिले हैं। एक ही क्षेत्र में ग्रामीण और दो मवेशियों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । परिजनों के अनुसार देवकराम वाघमारे रविवार को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में दो मवेशी मृत अवस्था में मिले । इसके कुछ दूरी पर देवकराम वाघमारे का शव भी पड़ा मिला । ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे खैरलांजी वन अमले को गस्त के दौरान दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटना की सूचना पर तिरोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि पांडरवानी-छतेरा के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि, घटना में हमला किस वन्यप्राणी ने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी । प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमले की पुष्टि की गई है । घटना के बाद खैरलांजी और कटंगी वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया है। वन्यप्राणी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वन अमले द्वारा घटनास्थल के आसपास वन्यप्राणी की गतिविधियों, पगमार्क सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया
एसडीओ वन, कटंगी यशपाल मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के प्रकरण को वन मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में यह राशि मृतक के बेटे के खाते में भेजी जाएगी।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में वन्यप्राणी के भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने, विशेषकर सुबह-शाम के समय जंगल क्षेत्र में जाने से बचने तथा वन्यप्राणी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है।
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Seoni News: मंडला से नर्मदा जल लेकर घंसौर पहुंचे बजरंगी कांवड़िए, श्रीराम मंदिर में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
    1
    Seoni News: मंडला से नर्मदा जल लेकर घंसौर पहुंचे बजरंगी कांवड़िए, श्रीराम मंदिर में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.