Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
सरवन वर्मा पत्रकार
फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम धानागाड़ा में इफको द्वारा प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, नैनो उर्वरक अपनाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने पर दिया जोर सिवनी। जिला सिवनी के ग्राम धानागाड़ा में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक (इफको मध्यप्रदेश) डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, उप क्षेत्र प्रबंधक (इफको जबलपुर) संतोष रघुवंशी, कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि (इफको सिवनी) दीपांशु पाटीदार सहित डूटेरा एवं पलारी समितियों के प्रबंधक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी ने कृषि भूमि में लगातार घट रही मृदा उर्वरता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को अपनी खेतों की मिट्टी का नियमित मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) कराने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य और मानव जीवन पर पड़ने वाले गंभीर व हानिकारक प्रभावों के बारे में किसानों को विस्तार से जागरूक किया। डॉ. सोलंकी ने आधुनिक खेती में पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इफको द्वारा विकसित नवीनतम नैनो उर्वरक उत्पादों की कार्यप्रणाली, महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को कृषि में उन्नत व नवीन तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि दीपांशु पाटीदार द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में इफको बाजार टीम पलारी का विशेष सहयोग रहा।1
- अमुरला पंचायत में मनरेगा कार्य पर उठे सवाल, जांच की मांग, शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी सिवनी जिले की ग्राम पंचायत अमुरला में मनरेगा के तहत नवीन इंदिरा कॉलोनी के पास नर्सरी बड़ा बर्रा में कराए गए समतलीकरण और खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच अधिकारियों पर निष्पक्षता से जांच नहीं करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के तहत कराए गए इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 4 अक्टूबर 2023 को 13 लाख 22 हजार 837 रुपये की थी। आरोप है कि पूर्व से मौजूद मैदान में मुरुम डालकर मशीनों से कार्य कराया गया। ग्रामीणों ने आरटीआई के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद जांच की मांग की है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, माप, खर्च हुई राशि और मशीनों के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बिछुआ जनपद के सामरबोह में घाट निर्माण में बड़ा घोटाला, बिना बेस और घटिया सामग्री से हो रहा घाट का निर्माण। बिछुआ। जनपद पंचायत बिछुआ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सामरबोह में शासन की राशि से बनाए जा रहे घाट निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में तय मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है और सरपंच व सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घाट की सीढ़ियों का निर्माण बिना बोल्डर बेस के ही किया जा रहा है। किसी भी पक्के निर्माण में मजबूती के लिए सबसे पहले बोल्डर का बेस डाला जाता है, लेकिन यहां सीधे मिट्टी पर ही सीमेंट-कंक्रीट डालकर काम निपटाया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि पहली तेज बारिश में ही यह निर्माण ध्वस्त हो जाएगा। इससे भी गंभीर बात यह है कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे मसाले में नाममात्र का सीमेंट मिलाया जा रहा है। रेत और गिट्टी की मात्रा ज्यादा और सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है। इसकी वजह से निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और हाथ से छूने पर ही मसाला उखड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहा है। शासन द्वारा जारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उन्हें टाल दिया गया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने जनपद पंचायत CEO बिछुआ, कलेक्टर छिंदवाड़ा और जिला पंचायतसे मांग की है कि तत्काल एक उच्च स्तरीय जांच टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए। दोषी सरपंच, सचिव और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और घटिया निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए।1
- आवागमन ठप होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जावेद अली ने किया मौका निरीक्षण वारासिवनी। जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्रम पंचायत सावरी से लोधी टोला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग और उस पर बनी पुलिया वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो चुका है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।सड़क निर्माण नही होना अब ग्रामीणों के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है। बरसात के समय और सामान्य दिनों में भी स्कूली बच्चों को सावरी आने जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। समस्या की गंभीरता की जानकारी मिलते ही कांग्रेस राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष जावेद अली ने सावरी पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया और जर्जर रोड़ का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रभावित ग्राणीणों व छात्र छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर स्थिति को गंभीर बताते हुए जिलाध्यक्ष जावेद अली ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि बार बार मांग करने के बाद भी शासन प्रशासन बेखबर चना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यन में रखते हुए इस मार्ग तथा पुलिया का निर्माग कार्य तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर शुरू कराया जाए। इस अवसर पर विचार मंच के जिला महासचिव अजबलाल कृपगये, पूर्व सरपंच अशोक लिल्हारे, सेवा दल नगर अध्यक्ष महेश दमाहे, राहुल. प्रियंका गांधी विचार मंच अध्यक्ष विकास कृपगये, ब्लॉक महामंत्री अल्ताफ कादरी, राम प्रसाद लिल्हारे, राजेश कोलते सहित और ग्रामीणजन मौजूद रहे।4
- सिवनी में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा हाथों में राष्ट्रध्वज थामे उमड़े विद्यार्थी, युवा और नागरिक; देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान हुआ शहर सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कन्या छात्रावास से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, अम्बेडकर चौक, शौर्य स्मारक, तिकोना पार्क और गांधी भवन होती हुई यह यात्रा वापस अपने प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया और कलेक्टर नेहा मीना सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।1
- शराबबंदी की ओर ग्रामीणों ने उठाया कदम बनेरा को नशा मुक्त बनाने में जुटे ग्रामीण, अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई1
- Seoni News: गणेशगंज बायपास में जीतू पटवारी का ढोल-नगाड़ो ओर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत,1
- बाइपास में हुआ सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल1