Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा हाथों में राष्ट्रध्वज थामे उमड़े विद्यार्थी, युवा और नागरिक; देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान हुआ शहर सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कन्या छात्रावास से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, अम्बेडकर चौक, शौर्य स्मारक, तिकोना पार्क और गांधी भवन होती हुई यह यात्रा वापस अपने प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया और कलेक्टर नेहा मीना सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Devendra thakur
सिवनी में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा हाथों में राष्ट्रध्वज थामे उमड़े विद्यार्थी, युवा और नागरिक; देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजायमान हुआ शहर सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कन्या छात्रावास से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, अम्बेडकर चौक, शौर्य स्मारक, तिकोना पार्क और गांधी भवन होती हुई यह यात्रा वापस अपने प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया और कलेक्टर नेहा मीना सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र ओर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना1
- नागदहार मिडिल स्कूल परिसर बना तालाब..ओवरफ्लो पानी से स्कूल में घुस रहा पानी, बच्चे-शिक्षक परेशान, ग्राम पंचायत नवलगांव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल.. सिवनी/लखनादौन। नागदहार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति ने ग्राम पंचायत नवलगांव की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। स्कूल परिसर में पानी इस कदर जमा है कि मानो विद्यालय परिसर नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल बन गया हो। ओवरफ्लो होकर पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी, शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही है। *ग्रामवासी भी आमने-सामने, स्कूल परिसर में बहस का माहौल* जलभराव और व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों के बीच बहस की स्थिति भी सामने आ रही है। सवाल यह है कि जब विद्यालय परिसर में पानी लगातार जमा हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा तथा पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो जिम्मेदार पंचायत आखिर किस बात का इंतजार कर रही है? *सरपंच-सचिव की भूमिका पर सवाल* ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के सरपंच और सचिव की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं जा रही है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त की जाती तो विद्यालय परिसर की यह दुर्दशा क्यों होती? अब सवाल ग्राम पंचायत से है क्या बच्चों को पानी के बीच से स्कूल पहुंचना होगा? क्या विद्यालय परिसर को तालाब बनने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? *प्रशासन करे तत्काल स्थल निरीक्षण* मामले में संबंधित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। जलनिकासी की व्यवस्था, नाली निर्माण/सफाई तथा पानी की निकासी में बाधा की जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जलभराव को भी फाइलों में दबाता है या मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारों से जवाब मांगता है।1
- मिशन स्कूल मैदान में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किक मारकर किया शुभारंभ; उद्घाटन मैच में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से हराया सिवनी के मिशन स्कूल मैदान में PEFI के तत्वावधान में आयोजित SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रेड स्टार ने केवलारी को 3-1 से पराजित किया, जबकि आजाद क्लब-B और रब्बानी सिवनी का मैच बराबरी पर छूटा। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक अब्दुल काबिज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन एवं वेटरन्स वर्ग के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।1
- अमुरला पंचायत में मनरेगा कार्य पर उठे सवाल, जांच की मांग, शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी सिवनी जिले की ग्राम पंचायत अमुरला में मनरेगा के तहत नवीन इंदिरा कॉलोनी के पास नर्सरी बड़ा बर्रा में कराए गए समतलीकरण और खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए जांच अधिकारियों पर निष्पक्षता से जांच नहीं करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के तहत कराए गए इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 4 अक्टूबर 2023 को 13 लाख 22 हजार 837 रुपये की थी। आरोप है कि पूर्व से मौजूद मैदान में मुरुम डालकर मशीनों से कार्य कराया गया। ग्रामीणों ने आरटीआई के माध्यम से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद जांच की मांग की है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, माप, खर्च हुई राशि और मशीनों के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा चौरई | सावन में निकली भव्य पावन कावड़ यात्रा | CTV Digital News सावन के पावन महीने में चौरई भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। वार्ड क्रमांक 12 स्थित गणेश मंदिर, ड्रीमलैंड सिटी की महिला समिति द्वारा भव्य पावन कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 13 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चांद रोड से हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कावड़ लेकर नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया और ‘हर-हर महादेव’, ‘जय महाकाल’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा के गणेश मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, सामूहिक आरती और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन में वार्ड पार्षद फरजाना शाहिद मंसूरी की सक्रिय सहभागिता सहित महिला समिति, वार्डवासियों और श्रद्धालुओं की सामूहिक सहभागिता रही।1
- फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 💥 फर्जी मस्टरोल या बड़ा घोटाला? पिंडरईकला में मनरेगा राशि को लेकर गंभीर आरोप 🛑 ग्रामीणों के खातों में पहुंची मनरेगा की राशि! बोले—हमने काम ही नहीं किया1
- बाघ के खौफ में जंगल,, मवेशी चराने गए ग्रामीण की मौत, दो मवेशी भी मिले मृत पांडरवानी-छतेरा के जंगल में एक साथ तीन मौतों से दहशत वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से शुरू की निगरानी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा वन परिक्षेत्र खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पांडरवानी-छतेरा बीट के कक्ष क्रमांक 809 के जंगल में रविवार को मवेशी चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध वन्यप्राणी हमले में मौत का मामला सामने आया है । मृतक की पहचान ग्राम पांडरवानी-मिरगपुर निवासी देवकराम वाघमारे (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास एक गाय और एक गौरा मवेशी भी मृत अवस्था में मिले हैं। एक ही क्षेत्र में ग्रामीण और दो मवेशियों की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । परिजनों के अनुसार देवकराम वाघमारे रविवार को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया था । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। रात तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में दो मवेशी मृत अवस्था में मिले । इसके कुछ दूरी पर देवकराम वाघमारे का शव भी पड़ा मिला । ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे खैरलांजी वन अमले को गस्त के दौरान दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। घटना की सूचना पर तिरोड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि पांडरवानी-छतेरा के जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की आवाजाही बनी हुई है। हालांकि, घटना में हमला किस वन्यप्राणी ने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी । प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमले की पुष्टि की गई है । घटना के बाद खैरलांजी और कटंगी वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया है। वन्यप्राणी की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वन अमले द्वारा घटनास्थल के आसपास वन्यप्राणी की गतिविधियों, पगमार्क सहित अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया एसडीओ वन, कटंगी यशपाल मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के प्रकरण को वन मंडल कार्यालय भेज दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दिनों में यह राशि मृतक के बेटे के खाते में भेजी जाएगी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में वन्यप्राणी के भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल में नहीं जाने, विशेषकर सुबह-शाम के समय जंगल क्षेत्र में जाने से बचने तथा वन्यप्राणी की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यप्राणी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि की जा रही है।1
- Seoni News: मंडला से नर्मदा जल लेकर घंसौर पहुंचे बजरंगी कांवड़िए, श्रीराम मंदिर में हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक1