Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराब कारोबारी के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी। --- तलाब के पानी मे छुपाकर रखें गये शराब को पुलिस ने किया जब्त। नौतन:पुलिस ने थाना क्षेत्र के शयामपुर व शिवराजपुर गांव में छापेमारी कर बावन लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।जब्त शराब में एटपीएम स्पेशल के 41.40 लीटर , किंगफिशर बियर 6.500 लीटर तथा रॉयल स्टैग के 4.500 लीटर शराब शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर श्यामपुर व शिवराजपुर से अजय यादव के घर के पिछे छठ घाट के पास तलाब व एक झाड़ी से शराब को बरामद किया है।इस मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है । कांड अंकित कर पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Akash Kumar
शराब कारोबारी के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी। --- तलाब के पानी मे छुपाकर रखें गये शराब को पुलिस ने किया जब्त। नौतन:पुलिस ने थाना क्षेत्र के शयामपुर व शिवराजपुर गांव में छापेमारी कर बावन लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।जब्त शराब में एटपीएम स्पेशल के 41.40 लीटर , किंगफिशर बियर 6.500 लीटर तथा रॉयल स्टैग के 4.500 लीटर शराब शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर श्यामपुर व शिवराजपुर से अजय यादव के घर के पिछे छठ घाट के पास तलाब व एक झाड़ी से शराब को बरामद किया है।इस मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है । कांड अंकित कर पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- बेतिया मेगा जॉब मेला बना युवाओं के लिए उम्मीद की नई उड़ान, 2316 अभ्यर्थी पहुंचे, 416 का मौके पर हुआ चयन पश्चिम चम्पारण के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहा। बेतिया के सरकारी आईटीआई परिसर स्थित छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार पाने की उम्मीद के साथ भाग लिया। मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं नौतन विधायक नारायण साह तथा नरकटियागंज विधायक संजय पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने दोनों मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा आयोजित इस मेगा रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 2316 अभ्यर्थी पहुंचे। मेले में हरिनगर शुगर मिल्स, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, एपी सिक्यूरिटास प्राइवेट लिमिटेड, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा आरएसजी सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। मेले के दौरान कुल 416 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। वहीं शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आगामी चरणों में लेकर उनका भी चयन किया जाएगा। रोजगार के साथ-साथ युवाओं को करियर काउंसलिंग, कौशल विकास और निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकें। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का आज चयन नहीं हो सका है, उनके साक्षात्कार आगामी चरणों में लिए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि जिले में ऐसे रोजगार मेलों की आवश्यकता है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।1
- Kuldeep Yadav ne England ke chhote league mein jalva bhi kheti hai England ke maidan per1
- निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के भोगड़ी वार्ड संख्या-21 से गढ़वा जाने वाले मुख्य मार्ग तथा गढ़वा से रमपुरवा नारा जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कर भोगड़ी निवासी समाजसेवी साजिद आलम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजी खर्च से सड़क पर राबिश (ईंट का चूरा) और मिट्टी गिरवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनवा दिया। स्थानीय ग्रामीण इम्तियाज ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण पंचायतों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। प्रशासन की अनदेखी के बीच साजिद आलम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क की मरम्मत से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी साजिद आलम की इस निस्वार्थ पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। शमीम आलम, शमशाद आलम, नेज़ामुद्दीन आलम, मुन्ना गद्दी, खलील गद्दी, रेयाज आलम, फैयाज आलम, साहब आलम, फरहाद आलम, अरमान आलम शेख तथा नेयाज आलम सहित अनेक ग्रामीणों ने उनके जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है।3
- चेहल्लुम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । 31.07.2026. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कहा चेहल्लुम पर्व की तैयारी में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। 31.07.2026.1
- मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज ने 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत 10 मरीजों को दिया पोषण किट ।। टीबी उन्मूलन में सहयोग का लिया संकल्प ।। मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया के सीजीएम उदयवीर सिंह और उनके टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत निःक्षय पोषण योजना का फूड बास्केट किट वितरण किया।जानकारी सीएचसी मझौलिया के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने दी।उन्होंने चीनी मिल के इस कार्य की सराहना की। सीजीएम उदयवीर सिंह ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके उपचार में सहयोग देना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया।इस दौरान 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुगर इंडस्ट्रीज के सीजीएम उदय वीर सिंह ने कहा कि स्थापना काल से समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी मिल हमेशा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में पोषण आहार का सेवन महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर जीएम स्टोर ए पी सिंह, जीएम कमर्शियल यू एन राय, जीएम केन शैलेन्द्र त्रिपाठी, एजीएम एच आर हरीश सिंह आदि शामिल रहे।सबों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और देश को टीबी मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।3
- आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा। ---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग। नौतन: थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस रिसाव होने से ओसियर चौधरी व रमेश चौधरी के घर में आग लग गई।इस घटना में एक गाय व रमेश चौधरी का चौदह वर्षीय पुत्र अन्नु कुमार बुरी तरह से झुलस गया।जिसका इलाज बेतिया जीमसीएच में चल रहा है।आग की इस घटना में गेहूं,चावल,मक्का व कपड़ा सहित करीब एक लाख रूपए के गहने भी जल गये।आग इतनी तेज थी की आस पास के सभी पड़ोसियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। जब तक घर में रखी सारी संपत्ति जलकर राख हो गया।पिड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना थाना व अंचल को दे दिया है ।सीओ अलका कुमारी ने बताया कि घटना की सुचना मिली है। संबंधित कर्मी को जांच कर रिपोर्ट अंचल कार्यालय में देने को बोला गया है।सरकारी स्तर पर जो भी सहायता होगी ।पिड़ित परिवार को दिया जाएगा।1