Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैफई में अखिलेश यादव ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार भारत संवाद न्यूज़ 24 ब्यूरो सैफई/इटावा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बहनों ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। सैफई में रक्षाबंधन के मौके पर उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को भी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
KARHAL BULLETIN NEWS

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता नाजिया खान ने दर्ज कराई शिकायत मनुस्मृति पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता नाजिया खान ने दर्ज कराई शिकायत पुणे। पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नाजिया खान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मनुस्मृति के एक अध्याय के शब्दों को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया और प्राचीन ग्रंथ को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की गई, उससे समाज में एक गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई है। नाजिया खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी यह कहा है कि हर व्यक्ति को मनुस्मृति पढ़नी चाहिए या उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर अपनी बात रखने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन बयान देते समय उसके संदर्भ और प्रभाव का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। नाजिया खान ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने अपने वक्तव्य की पृष्ठभूमि में इन नेताओं की तस्वीरें क्यों लगाईं, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। नाजिया खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कलमा और शहादा पढ़ती हैं और ‘वंदे मातरम्’ गाते समय उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को बोलने की आजादी और संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी और नाजिया खान की शिकायत के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।1
- आज एटा शहर में रक्षा बनधन पर दिन में भी काफी भीड़ रही बस स्टैंड के अनदर भी काफी भीड़ रही लेकिन बहार जी टी रोड पर अतिक्रमण काफी दुकान दारो ने कर लिया था जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रौकी पत्रकार एटा prees से1
- एटा ब्रैकिंग..... एटा में जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा करीब आधा दर्जन जुआरियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। SSP डॉ. इलामारन के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। विजय नगर की गली में पुलिस की छापेमारी। जुआ खेलते करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में। ताश की गड्डियों के साथ पुलिस ने पकड़ा कई महीनों से जुआ संचालित होने की चर्चा एटा कोतवाली नगर क्षेत्र विजय नगर में जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। #highlight Following Love1
- समस्त देशवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏 अमित कुमार गुप्ता जादूगर / पत्रकार, एटा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸 रिश्ता है ये प्यार और विश्वास का, बंधन है ये भाई-बहन के एहसास का। राखी के धागे में सिमटी हैं दुआएँ हजार, भाई की कलाई पर बहन का प्यार बेशुमार। ❤️ रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प है। बहन की मुस्कान में भाई की खुशी और भाई की सफलता में बहन की दुआ छिपी होती है। यही रिश्ता जीवन की सबसे खूबसूरत नेमतों में से एक है। 💐 “राखी का धागा कमजोर जरूर होता है, मगर इसमें बंधा प्यार दुनिया की हर ताकत से मजबूत होता है।” ❤️ आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लें। 🙏 समस्त देशवासियों को पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏 अमित कुमार गुप्ता जादूगर / पत्रकार, एटा1
- जनपद एटा के गाँव पिवारी में एक पालतू गाय बारिश में खुले में भीगने को मजबूर बारिश में भीग रही गाय के लिए मदद की गुहार 🐄 जनपद एटा के गाँव पिवारी में एक पालतू गाय बारिश में खुले में भीगने को मजबूर है। गाय के मालिक के बीमार होने और रहने की उचित जगह न होने से उसकी हालत चिंताजनक है। ग्रामीणों का कहना है कि गाय के लिए टीन की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। डीएम एटा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से विनम्र निवेदन है कि गाय के लिए सुरक्षित टीन शेड की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश में उसकी जान बचाई जा सके। #Piwari #Etah #CowHelp #योगीआदित्यनाथ #DMEtah #गौसेवा #BharatManav24News1
- आज एटा शहर के बस 𝙨𝙩𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣 पर रक्षा बनधन पर काफी भीड़ रही रौकी पत्रकार1
- एटा ब्रेकिंग:- रक्षाबंधन पर एटा में पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा! एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बाजारों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक किया पैदल मार्च। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर—शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कार्रवाई तय!2
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1