Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा ब्रेकिंग:- रक्षाबंधन पर एटा में पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा! एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बाजारों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक किया पैदल मार्च। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर—शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कार्रवाई तय!
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
एटा ब्रेकिंग:- रक्षाबंधन पर एटा में पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा! एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बाजारों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक किया पैदल मार्च। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर—शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कार्रवाई तय!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एटा ब्रेकिंग:- रक्षाबंधन पर एटा में पुलिस का तगड़ा सुरक्षा घेरा! एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बाजारों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक किया पैदल मार्च। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर—शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कार्रवाई तय!2
- सत्ता की खनक, दमकल विभाग की गाड़ी धो रही कर, बेलगाम सरकार रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *मध्य प्रदेश :- इसे कहते हैं सत्ता की हनक- गजब के ठाठ हैं भाजपा के विधायक साहब के.....* आरोप है कि सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार फायर ब्रिगेड वाहन से धोई गई1
- एटा में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.02 लाख नकद और छह मोबाइल बरामद एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹1,02,800 की नकदी, ताश के पत्ते और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर 11 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी एवं फड़ से ₹1,02,800 नकद, ताश के पत्ते तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी में तीन नई गड्डी ताश के पत्तों की भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी जनपद एटा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, उपनिरीक्षक पारस त्यागी, उपनिरीक्षक कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।3
- एटा। मंत्री ने किया फोन, एटा के डीएम ने नहीं उठाया कॉल, फिर मंत्री ने जताई नाराजगी।1
- शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, हुजूर की आमद पर गूंजा कस्बा सिढ़पुरा पटियाली। तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़े ही हर्षोल्लास और शानो-शौकत के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में कस्बा सिढ़पुरा सहित क्षेत्र के हजारों अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस-ए-मुहम्मदी का आगाज करतला रोड स्थित इस्लामनगर मस्जिद से हुआ। पूर्व विधायक जीनत खान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, सहावर चेयरमैन नाशी खान, कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन और उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में अरबियन लिबास में घोड़ों पर सवार युवक और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। युवा हुजूर की शान में नारे बुलंद कर रहे थे, वहीं साउंड सिस्टम पर नात-ए-पाक पेश की जा रही थीं। नातों को सुनकर अकीदतमंद उत्साह से ‘हुजूर की आमद मरहबा’ के नारे लगाते नजर आए। जुलूस-ए-मुहम्मदी करतला रोड से शुरू होकर दुर्गा मंदिर मार्ग, अर्चना भवन और रहमानी मस्जिद होते हुए करतला रोड स्थित चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कमेटी अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन एवं उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि जुलूस में 121 फीट का तिरंगा, पांच बैंड, चार डीजे, 25 झांकियां, 20 घोड़े और 10 ऊंट शामिल रहे। इनकी भव्य सजावट और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान जुलूस-ए-मुहम्मदी कमेटी के अध्यक्ष निजाम अहमद बब्बन, उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी, निजाम खान, डॉ. वाहिद अली, मुफीद अहमद, सानू सैफी, समीर, आरिफ, सादाब सिद्दीकी, फरीद बाबा, मोहम्मद इस्राइल सहित अन्य लोगों ने जुलूस की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।4
- बेवर –ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस की खुशी में बुधवार को बेवर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नगर के मोहल्ला ब्राह्मनान, धनकरी, इटावा रोड, चमनगंज सहित विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरा और बेवर ईदगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की खुशी मनाई। जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बेवर सिटी इंचार्ज शैलेश निगम पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। जुलूस के मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।:::2
- 🚨 एटा ब्रेकिंग 🚨 अलीगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल ➡️ त्योहारों के मद्देनजर अलीगंज पुलिस कर रही थी संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग ➡️ कंपिल मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का किया प्रयास ➡️ पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की ➡️ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार ➡️ घायल बदमाश की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी लालू उर्फ लल्लू के रूप में ➡️ दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर फरार, तलाश में पुलिस टीम जुटी ➡️ आरोपी के कब्जे से बाइक, 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद ➡️ पुलिस ने आरोपी के पास से ₹4,600 की नकदी भी बरामद की ➡️ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अलीगंज कस्बे में सुनार की दुकान समेत अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई ➡️ चोरी के मामले में अलीगंज थाने में पहले से दर्ज है मुकदमा ➡️ घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती ➡️ ASP श्वेताभ पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, घायल आरोपी का जाना हाल-चाल ➡️ पुलिस अधिकारियों ने फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया एटा पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार बदमाशों की तलाश तेज।7
- मैनपुरी ब्रेकिंग करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला1