logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली जिले के बाली पुलिस थाना परिसर में सोमवार शाम 5 बजे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने की, जबकि कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक पारसराम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में थानाधिकारी परबत सिंह भाटी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, महिला प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन की सतर्कता और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर बल दिया, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान में पुलिस को मदद मिल सके। बैठक में युवाओं में बढ़ते मोबाइल के दुरुपयोग और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से उनका सही मार्गदर्शन करने का आह्वान किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। थानाधिकारी परबत सिंह भाटी ने कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस की नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है, जिस पर सीएलजी सदस्यों ने पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में नोबल स्कूल की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा को बाली किले का पुराना नक्शा एवं फोटो स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

8 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
बाली, पाली, राजस्थान•
8 hrs ago

पाली जिले के बाली पुलिस थाना परिसर में सोमवार शाम 5 बजे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने की, जबकि कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक पारसराम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में थानाधिकारी परबत सिंह भाटी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, महिला प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी

एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन की सतर्कता और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने

32bd3957-0cfb-41d9-b8c9-cb982635a86a

की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर बल दिया, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान में पुलिस को मदद मिल सके। बैठक में युवाओं में बढ़ते मोबाइल के दुरुपयोग और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए अभिभावकों से उनका सही मार्गदर्शन करने का आह्वान किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता में महिलाओं

की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। थानाधिकारी परबत सिंह भाटी ने कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस की नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है, जिस पर सीएलजी सदस्यों ने पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में नोबल स्कूल की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा को बाली किले का पुराना नक्शा एवं फोटो स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली से सम्बद्ध बाँगड़ चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक ही दिन में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (HRP), अत्यंत गंभीर रक्ताल्पता, प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव (PPH), गर्भाशय में चोट, अपूर्ण गर्भपात, जुड़वां गर्भावस्था, पीलिया तथा भ्रूण की उल्टी स्थिति (ब्रीच प्रेजेंटेशन) जैसे कई जटिल मामलों का सफलतापूर्वक प्रबंधन और उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि चिकित्सालय में 'लक्ष्य' (LaQshya) मानकों के अनुरूप प्रसूति सेवाओं में सुधार किया जा रहा है, वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत सभी मामलों को सुरक्षित संभाला गया। विभागीय टीम द्वारा इलाज किए गए प्रमुख मामलों का ब्योरा इस प्रकार है: - मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के जाडन निवासी महिला को अपूर्ण गर्भपात और 2.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन (Hb) के साथ भर्ती कराया गया। टीम ने तत्काल गर्भाशय की सफाई (सक्शन एंड इवेक्यूएशन) और रक्ताधान देकर मरीज को हाइपोवोलेमिक शॉक से बाहर निकाला। - रानी ब्लॉक के बूसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव और 5.3 ग्राम Hb के साथ आई महिला के गर्भाशय की चोट की मरम्मत (यूट्राइन टियर रिपेयर) व रक्ताधान कर इलाज किया गया। - रोहट ब्लॉक के कुलथाना निवासी महिला में गर्भाशय की शिथिलता के कारण रक्तस्राव और 7 ग्राम Hb होने पर गर्भाशय से रक्त के थक्के हटाकर रक्ताधान किया गया। - देसूरी के डुठारिया निवासी महिला को गर्भावस्था में पीलिया और लिवर फंक्शन टेस्ट में खराबी के बावजूद सुरक्षित प्रसव कराकर विटामिन-के, यूडीसीए और ताजा जमे रक्त प्लाज्मा (FFP) से इलाज दिया गया। - सुमेरपुर निवासी जुड़वां गर्भावस्था और 4 ग्राम Hb वाली महिला का नियोजित रक्ताधान और सतत निगरानी से सफल प्रबंधन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नूरैन मिर्ज़ा के नेतृत्व तथा डॉ. बालगोपाल भाटी के मार्गदर्शन में यह सफल उपचार संभव हुआ। इस कार्य में डॉ. सुनीता बिश्नोई, डॉ. अशोक नैनीवाल, डॉ. श्यामा सीरवी, डॉ. शिवानी गुप्ता सहित विभाग के समस्त डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली से सम्बद्ध बाँगड़ चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक ही दिन में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (HRP), अत्यंत गंभीर रक्ताल्पता, प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव (PPH), गर्भाशय में चोट, अपूर्ण गर्भपात, जुड़वां गर्भावस्था, पीलिया तथा भ्रूण की उल्टी स्थिति (ब्रीच प्रेजेंटेशन) जैसे कई जटिल मामलों का सफलतापूर्वक प्रबंधन और उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि चिकित्सालय में 'लक्ष्य' (LaQshya) मानकों के अनुरूप प्रसूति सेवाओं में सुधार किया जा रहा है, वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत सभी मामलों को सुरक्षित संभाला गया।

विभागीय टीम द्वारा इलाज किए गए प्रमुख मामलों का ब्योरा इस प्रकार है:
- मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के जाडन निवासी महिला को अपूर्ण गर्भपात और 2.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन (Hb) के साथ भर्ती कराया गया। टीम ने तत्काल गर्भाशय की सफाई (सक्शन एंड इवेक्यूएशन) और रक्ताधान देकर मरीज को हाइपोवोलेमिक शॉक से बाहर निकाला।
- रानी ब्लॉक के बूसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव और 5.3 ग्राम Hb के साथ आई महिला के गर्भाशय की चोट की मरम्मत (यूट्राइन टियर रिपेयर) व रक्ताधान कर इलाज किया गया।
- रोहट ब्लॉक के कुलथाना निवासी महिला में गर्भाशय की शिथिलता के कारण रक्तस्राव और 7 ग्राम Hb होने पर गर्भाशय से रक्त के थक्के हटाकर रक्ताधान किया गया।
- देसूरी के डुठारिया निवासी महिला को गर्भावस्था में पीलिया और लिवर फंक्शन टेस्ट में खराबी के बावजूद सुरक्षित प्रसव कराकर विटामिन-के, यूडीसीए और ताजा जमे रक्त प्लाज्मा (FFP) से इलाज दिया गया।
- सुमेरपुर निवासी जुड़वां गर्भावस्था और 4 ग्राम Hb वाली महिला का नियोजित रक्ताधान और सतत निगरानी से सफल प्रबंधन किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. नूरैन मिर्ज़ा के नेतृत्व तथा डॉ. बालगोपाल भाटी के मार्गदर्शन में यह सफल उपचार संभव हुआ। इस कार्य में डॉ. सुनीता बिश्नोई, डॉ. अशोक नैनीवाल, डॉ. श्यामा सीरवी, डॉ. शिवानी गुप्ता सहित विभाग के समस्त डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजसमंद शहर के मेन चौपाटी कांकरोली स्थित सुंदर बालाजी मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया है। आयोजन समिति के रजनीकांत साहू के अनुसार, प्रातः वेला में पंडित शशिकांत दीक्षित के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस दौरान महंत बिहारी दास महाराज एवं श्यामदास महाराज के सानिध्य में बालाजी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक महोत्सव के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, राकेश पीपलीवाल, प्रमोद पालीवाल, कन्हैया लाल पालीवाल, पुजारी घनश्याम दास, कमल पालीवाल, राजेश सिंधी, गिरीश पालीवाल और पंकज बाफना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    राजसमंद शहर के मेन चौपाटी कांकरोली स्थित सुंदर बालाजी मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया है। आयोजन समिति के रजनीकांत साहू के अनुसार, प्रातः वेला में पंडित शशिकांत दीक्षित के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस दौरान महंत बिहारी दास महाराज एवं श्यामदास महाराज के सानिध्य में बालाजी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महाआरती का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक महोत्सव के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, राकेश पीपलीवाल, प्रमोद पालीवाल, कन्हैया लाल पालीवाल, पुजारी घनश्याम दास, कमल पालीवाल, राजेश सिंधी, गिरीश पालीवाल और पंकज बाफना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के पाली स्थित डीएसओ कार्यालय में लगभग दो फीट लंबा जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आने से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि सांप दिखाई देने पर डीएसओ कार्यालय के अधिकारी जितेंद्र सिंह आसिया ने तुरंत पाली के प्रसिद्ध सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गजेन्द्र सिंह मण्डली तत्काल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से एक बोतल में बंद कर लिया। इसके बाद सांप को बांडी नदी क्षेत्र के सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर ले जाकर बोतल से बाहर निकालकर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद डीएसओ कार्यालय तथा आसपास के अन्य कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और गजेन्द्र सिंह मण्डली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएसओ अधिकारी कोमल कुमार, जितेंद्र सिंह आसिया, सवाई सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, हेमंत सैन, पुखराज सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह मण्डली ने आमजन से अपील की कि बारिश के दिनों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ेगी, इसलिए सतर्क रहें और सांप नजर आने पर उससे दूर रहकर नजदीकी सर्प मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं।
    2
    राजस्थान के पाली स्थित डीएसओ कार्यालय में लगभग दो फीट लंबा जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आने से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि सांप दिखाई देने पर डीएसओ कार्यालय के अधिकारी जितेंद्र सिंह आसिया ने तुरंत पाली के प्रसिद्ध सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गजेन्द्र सिंह मण्डली तत्काल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से एक बोतल में बंद कर लिया।

इसके बाद सांप को बांडी नदी क्षेत्र के सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर ले जाकर बोतल से बाहर निकालकर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद डीएसओ कार्यालय तथा आसपास के अन्य कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और गजेन्द्र सिंह मण्डली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएसओ अधिकारी कोमल कुमार, जितेंद्र सिंह आसिया, सवाई सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, हेमंत सैन, पुखराज सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह मण्डली ने आमजन से अपील की कि बारिश के दिनों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ेगी, इसलिए सतर्क रहें और सांप नजर आने पर उससे दूर रहकर नजदीकी सर्प मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पाली के मस्तान बाबा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 ग्राम अफीम का दूध और 1 लाख 36 हजार 430 रुपये नकद मिले हैं। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय किशनलाल को गिरफ्तार किया है, जो आइसक्रीम का ठेला लगाता है। कोतवाल रवींद्र सिंह खींची ने बताया कि गश्ती दल मस्तान बाबा क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला व्यक्ति भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और मादक पदार्थ व नकद राशि के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने अफीम का दूध और रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    पाली के मस्तान बाबा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 ग्राम अफीम का दूध और 1 लाख 36 हजार 430 रुपये नकद मिले हैं। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय किशनलाल को गिरफ्तार किया है, जो आइसक्रीम का ठेला लगाता है।

कोतवाल रवींद्र सिंह खींची ने बताया कि गश्ती दल मस्तान बाबा क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला व्यक्ति भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और मादक पदार्थ व नकद राशि के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने अफीम का दूध और रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.