Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली से सम्बद्ध बाँगड़ चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक ही दिन में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (HRP), अत्यंत गंभीर रक्ताल्पता, प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव (PPH), गर्भाशय में चोट, अपूर्ण गर्भपात, जुड़वां गर्भावस्था, पीलिया तथा भ्रूण की उल्टी स्थिति (ब्रीच प्रेजेंटेशन) जैसे कई जटिल मामलों का सफलतापूर्वक प्रबंधन और उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि चिकित्सालय में 'लक्ष्य' (LaQshya) मानकों के अनुरूप प्रसूति सेवाओं में सुधार किया जा रहा है, वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत सभी मामलों को सुरक्षित संभाला गया। विभागीय टीम द्वारा इलाज किए गए प्रमुख मामलों का ब्योरा इस प्रकार है: - मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के जाडन निवासी महिला को अपूर्ण गर्भपात और 2.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन (Hb) के साथ भर्ती कराया गया। टीम ने तत्काल गर्भाशय की सफाई (सक्शन एंड इवेक्यूएशन) और रक्ताधान देकर मरीज को हाइपोवोलेमिक शॉक से बाहर निकाला। - रानी ब्लॉक के बूसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसवोत्तर अत्यधिक रक्तस्राव और 5.3 ग्राम Hb के साथ आई महिला के गर्भाशय की चोट की मरम्मत (यूट्राइन टियर रिपेयर) व रक्ताधान कर इलाज किया गया। - रोहट ब्लॉक के कुलथाना निवासी महिला में गर्भाशय की शिथिलता के कारण रक्तस्राव और 7 ग्राम Hb होने पर गर्भाशय से रक्त के थक्के हटाकर रक्ताधान किया गया। - देसूरी के डुठारिया निवासी महिला को गर्भावस्था में पीलिया और लिवर फंक्शन टेस्ट में खराबी के बावजूद सुरक्षित प्रसव कराकर विटामिन-के, यूडीसीए और ताजा जमे रक्त प्लाज्मा (FFP) से इलाज दिया गया। - सुमेरपुर निवासी जुड़वां गर्भावस्था और 4 ग्राम Hb वाली महिला का नियोजित रक्ताधान और सतत निगरानी से सफल प्रबंधन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नूरैन मिर्ज़ा के नेतृत्व तथा डॉ. बालगोपाल भाटी के मार्गदर्शन में यह सफल उपचार संभव हुआ। इस कार्य में डॉ. सुनीता बिश्नोई, डॉ. अशोक नैनीवाल, डॉ. श्यामा सीरवी, डॉ. शिवानी गुप्ता सहित विभाग के समस्त डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।1
- राजस्थान के पाली स्थित डीएसओ कार्यालय में लगभग दो फीट लंबा जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आने से अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि सांप दिखाई देने पर डीएसओ कार्यालय के अधिकारी जितेंद्र सिंह आसिया ने तुरंत पाली के प्रसिद्ध सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गजेन्द्र सिंह मण्डली तत्काल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रसेल वाइपर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से एक बोतल में बंद कर लिया। इसके बाद सांप को बांडी नदी क्षेत्र के सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर ले जाकर बोतल से बाहर निकालकर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद डीएसओ कार्यालय तथा आसपास के अन्य कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और गजेन्द्र सिंह मण्डली का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएसओ अधिकारी कोमल कुमार, जितेंद्र सिंह आसिया, सवाई सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, हेमंत सैन, पुखराज सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह मण्डली ने आमजन से अपील की कि बारिश के दिनों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ेगी, इसलिए सतर्क रहें और सांप नजर आने पर उससे दूर रहकर नजदीकी सर्प मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली के मस्तान बाबा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 ग्राम अफीम का दूध और 1 लाख 36 हजार 430 रुपये नकद मिले हैं। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय किशनलाल को गिरफ्तार किया है, जो आइसक्रीम का ठेला लगाता है। कोतवाल रवींद्र सिंह खींची ने बताया कि गश्ती दल मस्तान बाबा क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला व्यक्ति भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा और मादक पदार्थ व नकद राशि के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने अफीम का दूध और रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- सोजत सिटी में देर रात 1 बजे से ही अच्छी और मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते जहाँ मौसम सुहावना हो गया है, वहीं किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।1
- साँचल न्यूज़ ब्रेकिंग जोधपुर......... साँचल न्यूज़ ब्रेकिंग जोधपुर1
- जोधपुर के बिलाड़ा तहसील में जसवंत सागर के पास स्थित बिछिया गांव से लॉक लगा मारवाड़ी भजन प्रस्तुत करने की बात कही गई है। कलाकार द्वारा स्वयं मारवाड़ी भजन गाने का उल्लेख किया गया है।1