logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिमझिम बारिश से सदर कोतवाली व अन्य कई इलाकों में भरा पानी, ओवरब्रिज के नीचे लगा पेड़ टूटा जनपद हाथरस में रुक रुक कर लगातार हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रिमझिम बारिश से शहर की सदर कोतवाली व शहर के कई अन्य इलाकों में पानी भर गया। रुक रूक कर हुई रिमझिम बारिश में सदर कोतवाली के पास ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर लगा एक पेड़ टूट गया। पेड़ टूट जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में रिमझिम बारिश से भरे पानी ने नगर पालिका परिषद हाथरस की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।

13 hrs ago
user_Local news
Local news
Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

रिमझिम बारिश से सदर कोतवाली व अन्य कई इलाकों में भरा पानी, ओवरब्रिज के नीचे लगा पेड़ टूटा जनपद हाथरस में रुक रुक कर लगातार हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रिमझिम बारिश से शहर की सदर कोतवाली व शहर के कई अन्य इलाकों में पानी भर गया। रुक रूक कर हुई रिमझिम बारिश में सदर कोतवाली के पास ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर लगा एक पेड़ टूट गया। पेड़ टूट जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में रिमझिम बारिश से भरे पानी ने नगर पालिका परिषद हाथरस की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस के गांव करारमई में खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति मुनेश कुमार के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह खेत पर पानी लगाने गए थे तभी हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने बताया मरीज को सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मरीज को उपचार दिया जा रहा है। हालत में सुधार होने तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
    1
    खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति के हाथ की उंगली पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती 
जनपद हाथरस के गांव करारमई में खेत पर पानी लगाने गए एक व्यक्ति मुनेश कुमार के हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह खेत पर पानी लगाने गए थे तभी हाथ की उंगली पर सांप ने डस लिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने बताया मरीज को सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मरीज को उपचार दिया जा रहा है। हालत में सुधार होने तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सादाबाद 21 सितंबर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा का आज होगा समापन जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी सादाबाद 21 सितंबर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा का आज होगा समापन जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी सादाबाद जन स्वाभिमान पदयात्रा मुरसान से शुरू होकर सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में पदयात्रा में राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया और उसे सफल बनाया आज पदयात्रा अंतिम दिवस करिल, मुरसान, हाथरस होते हुए अंतिम दिन शाम 5:00 बजे करील में सभा आयोजित होगी। इस अवसर पर यात्रा के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्याम प्रधान और प्रवीण पोनिया ने जानकारी दी।
    1
    सादाबाद 21 सितंबर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा का आज होगा समापन जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी 
सादाबाद 21 सितंबर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा का आज होगा समापन जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी 
सादाबाद जन स्वाभिमान पदयात्रा मुरसान से शुरू होकर सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में पदयात्रा में राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया और उसे सफल बनाया आज पदयात्रा अंतिम दिवस करिल, मुरसान, हाथरस होते हुए अंतिम दिन शाम 5:00 बजे करील में सभा आयोजित होगी। इस अवसर पर यात्रा के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्याम प्रधान और प्रवीण पोनिया ने जानकारी दी।
    user_कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • BREAKING NEWS | सादाबाद में डबल मर्डर की आशंका, घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव; 5 टीमें जांच में जुटीं BREAKING NEWS | सादाबाद में डबल मर्डर की आशंका, घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव; 5 टीमें जांच में जुटीं हाथरस: सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार सुबह बुजुर्ग दंपती के शव घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SOG, सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।
    4
    BREAKING NEWS | सादाबाद में डबल मर्डर की आशंका, घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव; 5 टीमें जांच में जुटीं
BREAKING NEWS | सादाबाद में डबल मर्डर की आशंका, घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव; 5 टीमें जांच में जुटीं
हाथरस: सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार सुबह बुजुर्ग दंपती के शव घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SOG, सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।
    user_Nitin yadav
    Nitin yadav
    Sadabad, Hathras•
    18 hrs ago
  • महिला ने लगाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप, कोतवाली पुलिस ने महिला के विरुद्ध किया मुकद्दमा दर्ज जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में थाना जलेसर क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली पुलिस नित्य नए विवादों में घिरती जा रही है। वारदातों का ग्राफ बढ़ने तथा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में जहां बार एसोसिएशन बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत है, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी उक्त महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा एक जुए के अड्डे पर पकड़े गए युवाओं को अभियुक्त बनाए जाने पर एक महिला द्वारा कोतवाली पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। यह महिला किस गांव की है, और महिला का नाम क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पर लगाए गए आरोपों से कोतवाली पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। एक बार फिर विवादों में आ गई है। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कोतवाली के ही एक पुलिस कर्मी द्वारा एक कोतवाली पुलिस पर ही एक वारदात में फर्जी अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की बात कही गई थी। हालांकि कोतवाली पुलिस की छवि धूमल होता देख विभागीय अधिकारियों द्वारा इस मामले का गुपचुप तरीके से पटाक्षेप कर दिया गया था। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो में जो महिला पुलिस पर आरोप लगा रही है, उसका नाम पुष्पा बताया है। यह महिला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुन की रहने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत दर्ज कर दिया गया है।
    1
    महिला ने लगाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप,
कोतवाली पुलिस ने महिला के विरुद्ध किया मुकद्दमा दर्ज
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में थाना जलेसर क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली पुलिस नित्य नए विवादों में घिरती जा रही है। वारदातों का ग्राफ बढ़ने तथा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में जहां बार एसोसिएशन बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत है, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी उक्त महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा एक जुए के अड्डे पर पकड़े गए युवाओं को अभियुक्त बनाए जाने पर एक महिला द्वारा कोतवाली पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। यह महिला किस गांव की है, और महिला का नाम क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पर लगाए गए आरोपों से कोतवाली पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। एक बार फिर विवादों में आ गई है। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कोतवाली के ही एक पुलिस कर्मी द्वारा एक कोतवाली पुलिस पर ही एक वारदात में फर्जी अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की बात कही गई थी। हालांकि कोतवाली पुलिस की छवि धूमल होता देख विभागीय अधिकारियों द्वारा इस मामले का गुपचुप तरीके से पटाक्षेप कर दिया गया था। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो में जो महिला पुलिस पर आरोप लगा रही है, उसका नाम पुष्पा बताया है। यह महिला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुन की रहने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत दर्ज कर दिया गया है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस करनी पड़ी मशक्कत जनपद हाथरस के 115 वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम को देखने व उनके गाने सुनने के लिए हाथरस के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल आयोजित में कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बारिश के दौरान भी पंजाबी सिंगर काका के गानों पर युवा झूमते रहे। पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
    1
    पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस करनी पड़ी मशक्कत
जनपद हाथरस के 115 वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम को देखने व उनके गाने सुनने के लिए हाथरस के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल आयोजित में कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बारिश के दौरान भी पंजाबी सिंगर काका के गानों पर युवा झूमते रहे। पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral 

हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    4
    *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या*
रिपोर्टर-विजय देव 
सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
एसपी हाथरस  चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन
पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा* *एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* *घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी एवं अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। *मुख्य बिंदु -* 1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था। 2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था। 3- दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 1- सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3- धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा *बरामदगी -* 1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम 2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम 3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    3
    *प्रेस नोट*
*सराहनीय कार्य जनपद एटा* 

*एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* 

*घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब  23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी एवं अनावरण-* 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा  डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

*मुख्य बिंदु -*
1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था।
2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था।
3-  दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1-  सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए)
2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद
3-  धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा

*बरामदगी -*
1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त)
  
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*
1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम
2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम
3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.