*जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
*जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही
सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस,
क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और
वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
- *जिला हाथरस के थाना सहपऊ में नवनिर्मित पुलिस बैरक का हुआ भव्य लोकार्पण, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया शुभारंभ* हाथरस (उत्तर प्रदेश): जनपद हाथरस के थाना सहपऊ परिसर में पुलिसकर्मियों के बेहतर आवास एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक नवनिर्मित पुरुष बैरक का लोकार्पण/शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक (SP) हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) की प्रेरणा, मार्गदर्शन, थाना सहपऊ पुलिस के अथक प्रयासों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के जन-सहयोग से संभव हो सका है। वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी लोकार्पण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) – पुलिस अधीक्षक (SP), हाथरस श्री रामानंद प्रसाद कुशवाहा – अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), हाथरस श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण – क्षेत्राधिकारी (CO), सादाबाद जन-सहयोग और पुलिस टीम की सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और ऊर्जा के लिए उनके रहने का वातावरण बेहतर होना आवश्यक है। इस नवनिर्मित बैरक से थाना सहपऊ में तैनात जवानों को रहने के लिए एक आधुनिक और आरामदायक सुविधा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने थाना सहपऊ की पूरी टीम और इसमें विशेष योगदान देने वाले स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों व अधिकारियों की सहभागिता इस अवसर पर थाना सहपऊ का समस्त अधिकारी व कर्मचारी वर्ग, जनपद हाथरस के अन्य पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने इस नई बैरक के निर्माण की सराहना की और इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।4
- सादाबाद संपूर्ण थाना दिवस में शिकायत सुनते तहसीलदार सोनू बघेल सादाबाद। शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन हुआ जिसमें तहसीलदार सोनू बघेल के साथ एस एस आई ने शिकायत सुनी जिसमें 10 शिकायतें आई जिनमें से तहसीलदार ने दो शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया अन्य शिकायतों को हल्का लेखपालों को जल्द मौके पर पहुंचकर निदान करने के निर्देश दिए।1
- लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ! और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है1
- लगातार बारिश से किसानों को हो रहा भारी नुकसान धान बाजार की फसल पर नुकसान एटा के मारहरा क्षेत्र में 37 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत से फसल तैयार करते हैं। जब मुनाफा कमाने का समय आता है, तब प्राकृतिक आपदा से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। रविवार को कुवातगंज गांव के किसानों ने नुकसान की जानकारी दी। किसान अरविंद कुमार की 7 बीघा धान और 5 बीघा बाजरा की फसल खराब हुई है, जिससे उन्हें करीब 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। संतोष कुमार की 4 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल नष्ट हुई, जिससे 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दिनेश कुमार की 5 बीघा धान की फसल खेत में बिछ गई, उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सतपाल की 5 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल खराब होने से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।1
- पूर्व सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार, महिला बैंककर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में अलीगढ़ से दबोचा पूर्व सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार, महिला बैंककर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में अलीगढ़ से दबोचा1
- प्रेमानंद महाराज की शिष्या के साथ क्या हुआ? छत से गिरने का CCTV वीडियो वायरल प्रेमानंद महाराज की शिष्या के साथ क्या हुआ? छत से गिरने का CCTV वीडियो वायरल1
- रिमझिम बारिश से सदर कोतवाली व अन्य कई इलाकों में भरा पानी, ओवरब्रिज के नीचे लगा पेड़ टूटा जनपद हाथरस में रुक रुक कर लगातार हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रिमझिम बारिश से शहर की सदर कोतवाली व शहर के कई अन्य इलाकों में पानी भर गया। रुक रूक कर हुई रिमझिम बारिश में सदर कोतवाली के पास ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर लगा एक पेड़ टूट गया। पेड़ टूट जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में रिमझिम बारिश से भरे पानी ने नगर पालिका परिषद हाथरस की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।1
- सादाबाद घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रताप चौधरी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सादाबाद। आगरा बाईपास रोड ताज बॉडी के समीप रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटा उन्होंने तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले का खुलासा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहां उन्होंने कहा जो भी दोषियों बच ना पाए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर जांच की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने मृतक समसुद्दीन के भाई शेर सिंह को ढांढ़स बंधाया और उचित कार्रवाई करने को कहा।2
- जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश – 36 हजार करोड़ रुपए से बने गंगा एक्सप्रेस वे का एग्जिट प्वाइंट बारिश में स्विमिंग पूल बन गया है !!1