लगातार बारिश से किसानों को हो रहा भारी नुकसान धान बाजार की फसल पर नुकसान एटा के मारहरा क्षेत्र में 37 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत से फसल तैयार करते हैं। जब मुनाफा कमाने का समय आता है, तब प्राकृतिक आपदा से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। रविवार को कुवातगंज गांव के किसानों ने नुकसान की जानकारी दी। किसान अरविंद कुमार की 7 बीघा धान और 5 बीघा बाजरा की फसल खराब हुई है, जिससे उन्हें करीब 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। संतोष कुमार की 4 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल नष्ट हुई, जिससे 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दिनेश कुमार की 5 बीघा धान की फसल खेत में बिछ गई, उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सतपाल की 5 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल खराब होने से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
लगातार बारिश से किसानों को हो रहा भारी नुकसान धान बाजार की फसल पर नुकसान एटा के मारहरा क्षेत्र में 37 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत से फसल तैयार करते हैं। जब मुनाफा कमाने का समय आता है, तब प्राकृतिक आपदा से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। रविवार को कुवातगंज गांव के किसानों ने नुकसान की जानकारी दी। किसान अरविंद कुमार की 7 बीघा धान और 5 बीघा बाजरा की फसल खराब हुई है, जिससे उन्हें करीब 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। संतोष कुमार की 4 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल नष्ट हुई, जिससे 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दिनेश कुमार की 5 बीघा धान की फसल खेत में बिछ गई, उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सतपाल की 5 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल खराब होने से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
- महिला ने लगाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप, कोतवाली पुलिस ने महिला के विरुद्ध किया मुकद्दमा दर्ज जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में थाना जलेसर क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली पुलिस नित्य नए विवादों में घिरती जा रही है। वारदातों का ग्राफ बढ़ने तथा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में जहां बार एसोसिएशन बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत है, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी उक्त महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा एक जुए के अड्डे पर पकड़े गए युवाओं को अभियुक्त बनाए जाने पर एक महिला द्वारा कोतवाली पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। यह महिला किस गांव की है, और महिला का नाम क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पर लगाए गए आरोपों से कोतवाली पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। एक बार फिर विवादों में आ गई है। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कोतवाली के ही एक पुलिस कर्मी द्वारा एक कोतवाली पुलिस पर ही एक वारदात में फर्जी अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की बात कही गई थी। हालांकि कोतवाली पुलिस की छवि धूमल होता देख विभागीय अधिकारियों द्वारा इस मामले का गुपचुप तरीके से पटाक्षेप कर दिया गया था। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो में जो महिला पुलिस पर आरोप लगा रही है, उसका नाम पुष्पा बताया है। यह महिला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुन की रहने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत दर्ज कर दिया गया है।1
- लगातार बारिश से किसानों को हो रहा भारी नुकसान धान बाजार की फसल पर नुकसान एटा के मारहरा क्षेत्र में 37 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और मक्का की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत से फसल तैयार करते हैं। जब मुनाफा कमाने का समय आता है, तब प्राकृतिक आपदा से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। रविवार को कुवातगंज गांव के किसानों ने नुकसान की जानकारी दी। किसान अरविंद कुमार की 7 बीघा धान और 5 बीघा बाजरा की फसल खराब हुई है, जिससे उन्हें करीब 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। संतोष कुमार की 4 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल नष्ट हुई, जिससे 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दिनेश कुमार की 5 बीघा धान की फसल खेत में बिछ गई, उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सतपाल की 5 बीघा धान और 3 बीघा बाजरा की फसल खराब होने से सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।1
- *आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,,* *आगरा के पार्थसारथी हॉस्पीटल स्टाफ की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय किशोरी की जान *आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,,* *आगरा के पार्थसारथी हॉस्पीटल स्टाफ की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय किशोरी की जान* *समय पर समुचित ईलाज न मिलने व लापरवाही से इलाज के चलते गयी मरीज की जान* *रात में तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर ने नहीं उठाया फोन,इलाज न मिलने से किशोरी की मौत* *बुखार आने व प्लेट्स कम होने पर परिजनों ने 25 सितंबर को हॉस्पीटल में भर्ती कराई थी किशोरी* *दो दिन में ही नार्मल बुखार का लाखों रूपये का थमाया बिल* *हॉस्पिटल स्टाफ ने नहीं दी बॉडी,सूचना पर पहुंची पुलिस,परिजनों ने किया हंगामा* *हॉस्पीटल के खिलाफ कार्यवाही की माँग पर अड़े परिजन* *आगरा के बसई मंडी स्थित CNG पैट्रोल पम्प के पास स्थित पार्थ सारथी हॉस्पीटल का मामला* *सम्पर्क सूत्र - 9870953155 धीरज कुमार*3
- विश्व पर्यटन दिवस पर जिलाधिकारी ने आज बाबा नीम करोरी धाम पहुंचकर छात्रों के साथ किया संवाद विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत रविवार को टूंडला क्षेत्र के अकबरपुर नागऊ स्थित बाबा नीम करोरी धाम में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के छात्रों ने पीले वस्त्र धारण करते हुए कुछ दूरी तक पदयात्रा से बाबा नीम करोरी जन्मस्थली पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने छात्रों से संवाद किया | जिलाधिकारी ने संवाद करते हुए विद्यार्थियों को पर्यटन, धार्मिक स्थलों के महत्त्व और उनके संरक्षण को लेकर चर्चा की | Updated News-27/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें1
- लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ! और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है1
- *प्रेस नोट* *सराहनीय कार्य जनपद एटा* *एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* *घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी एवं अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। *मुख्य बिंदु -* 1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था। 2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था। 3- दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 1- सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3- धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा *बरामदगी -* 1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम 2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम 3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।3
- बड़ी खबर:हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट|viral हाथरस में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाथरस एसपी, थाना पुलिस, सीओ सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस टीम हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।1
- *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद-आगरा बाईपास रोड पर सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या* रिपोर्टर-विजय देव सादाबाद (हाथरस)। थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर रविवार, 27 सितंबर 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर के अंदर मिले। दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बाईपास रोड पर ताज बॉडी के समीप स्थित मकान में पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। एसपी हाथरस चिरंजीवी नाथ सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन पुलिस के अनुसार घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में SOG, सर्विलांस सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।4