logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वक्तापुर पीईईओ झलाई में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 20 से 23 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में बॉलीवॉल, नेटबॉल एवं बॉक्सिंग में जिलेभर के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा निर्णायकों और सहयोगी कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि अध्यक्षता चौरासी विधायक अनिल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, प्रकाश पटेल, सुरेश भोई, रूपचंद भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीबीईओ सीमलवाड़ा मुकेश कुमार कोठारी, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भोई, पीईईओ प्रताप डामोर, सरपंच बाबूलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विजेता टीमों की घोषणा मुख्य निर्णायक सुरेंद्र कुमार भट्ट ने चार दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। बालक वर्ग के बॉलीवॉल फाइनल में फ्लावर किट्स आरबीएससी सागवाड़ा विजेता रहा। वहीं महाराणा प्रताप सागवाड़ा एवं बिलुड़ा के बीच हुए मुकाबले में महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक टीम ने विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और कौशल का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल जीवन में स्वस्थ रहने के साथ ही अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। विद्यार्थियों को खेलों से जुड़े रहकर व्यसनों से दूर रहना चाहिए। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वागड़ और जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। अध्यक्ष अनिल कटारा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने तथा बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों और अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने तथा परिवार एवं गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय की जर्जर इमारत का मुद्दा भी उठा आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेंद्र पाटीदार ने विद्यालय की जर्जर इमारत को गिराकर उसके स्थान पर चार नवीन कक्षों की आवश्यकता का मुद्दा रखा। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया। इस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आवश्यक प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार एवं एसएमसी अध्यक्ष रणछोड़लाल डामोर की ओर से अतिथियों का तिलक, पगड़ी, माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान वक्तापुर, कंकोड़ी, झलाई सहित आसपास के ग्रामीणों की ओर से खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार, भोजन और आवास की व्यवस्था की गई। युवा मंडल वक्तापुर की ओर से विजेता-उपविजेता टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगी कार्मिकों को शील्ड और मोमेंटो प्रदान किए गए। भामाशाहों एवं सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया। संचालन रमेशचंद्र लबाना एवं अशोक डामोर ने किया,आभार एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजन में विभागीय मीडिया प्रभारी मुकेश कोठारी एवं हेमंत कलाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, युवा मंडल, ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।

19 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वक्तापुर पीईईओ झलाई में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 20 से 23 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में बॉलीवॉल, नेटबॉल एवं बॉक्सिंग में जिलेभर के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा निर्णायकों और सहयोगी कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि अध्यक्षता चौरासी विधायक अनिल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, प्रकाश पटेल, सुरेश भोई, रूपचंद भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीबीईओ सीमलवाड़ा मुकेश कुमार कोठारी, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भोई, पीईईओ प्रताप डामोर, सरपंच बाबूलाल डामोर सहित

बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विजेता टीमों की घोषणा मुख्य निर्णायक सुरेंद्र कुमार भट्ट ने चार दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। बालक वर्ग के बॉलीवॉल फाइनल में फ्लावर किट्स आरबीएससी सागवाड़ा विजेता रहा। वहीं महाराणा प्रताप सागवाड़ा एवं बिलुड़ा के बीच हुए मुकाबले में महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक टीम ने विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और कौशल का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल जीवन में स्वस्थ रहने के साथ ही अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। विद्यार्थियों को खेलों से जुड़े रहकर व्यसनों से दूर रहना चाहिए। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वागड़ और जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने का आह्वान

किया। अध्यक्ष अनिल कटारा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने तथा बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों और अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने तथा परिवार एवं गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय की जर्जर इमारत का मुद्दा भी उठा आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेंद्र पाटीदार ने विद्यालय की जर्जर इमारत को गिराकर उसके स्थान पर चार नवीन कक्षों की आवश्यकता का मुद्दा रखा। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया। इस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आवश्यक प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, तिलक,

माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार एवं एसएमसी अध्यक्ष रणछोड़लाल डामोर की ओर से अतिथियों का तिलक, पगड़ी, माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान वक्तापुर, कंकोड़ी, झलाई सहित आसपास के ग्रामीणों की ओर से खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार, भोजन और आवास की व्यवस्था की गई। युवा मंडल वक्तापुर की ओर से विजेता-उपविजेता टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगी कार्मिकों को शील्ड और मोमेंटो प्रदान किए गए। भामाशाहों एवं सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया। संचालन रमेशचंद्र लबाना एवं अशोक डामोर ने किया,आभार एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजन में विभागीय मीडिया प्रभारी मुकेश कोठारी एवं हेमंत कलाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, युवा मंडल, ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ड्यूटी से घर लौटे एएसआई की संदिग्ध मौत, पीछे गैलरी में मिला शव नवलपुरा में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत नवलपुरा निवासी पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार को घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना पुत्र लखा भाई लबाना ड्यूटी से अपने गांव नवलपुरा स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान परिजनों को घर के पीछे गैलरी में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना प्रभारी तथा सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार पंकज लबाना के परिवार में माता-पिता, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    ड्यूटी से घर लौटे एएसआई की संदिग्ध मौत, पीछे गैलरी में मिला शव

नवलपुरा में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत नवलपुरा निवासी पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार को घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना पुत्र लखा भाई लबाना ड्यूटी से अपने गांव नवलपुरा स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान परिजनों को घर के पीछे गैलरी में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना प्रभारी तथा सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार पंकज लबाना के परिवार में माता-पिता, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्राइट डे स्कूल में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन सीमलवाड़ा। ब्राइट डे स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस एवं मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा एवं अध्यक्ष दिनेश रोत रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन साक्षी कलाल एवं प्रिसिला लेप्चा ने किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    ब्राइट डे स्कूल में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
सीमलवाड़ा। ब्राइट डे स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस एवं मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा एवं अध्यक्ष दिनेश रोत रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन साक्षी कलाल एवं प्रिसिला लेप्चा ने किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • आज सिमलवाड़ा स्कूल मे दिनेश जी रोत ने उद्घाटन के दिन जो राजनीती हुई उसको लेकर सबको आड़े हाथो लिया हमारे न्यूज को शैयर करे साथ ही सस्काइबर करना चाहिए भूलें
    1
    आज सिमलवाड़ा स्कूल मे दिनेश जी रोत ने उद्घाटन के दिन जो राजनीती हुई उसको लेकर सबको आड़े हाथो लिया
हमारे न्यूज को शैयर करे साथ ही सस्काइबर करना चाहिए भूलें
    user_वागड़ की आवाज
    वागड़ की आवाज
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    1
    रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं।
समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव एंकर इंट्रो पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
एंकर इंट्रो 
पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। - ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। - ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    2
    बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
- ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
- ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब
प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे
    1
    वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया
इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 102 टीमों के 301 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना के साथ 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन धम्बोला । ब्राइट डे स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 102 टीमों के 301 प्रतिभागियों ने तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस एवं मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में ब्राइट डे स्कूल की टीम ने एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा एवं अध्यक्ष दिनेश रोत रहे। विशिष्ट अतिथि प्रियकान्त पण्डया, पोपट खोखरिया, निमिशा भगोरा, महेन्द्र भगोरा, रुपचन्द भगोरा, गणेश अहारी, जिशान, कमलेश डिंडोर, सुरेश भोई, मनोज पारगी, विपिन रोत, मुकेश कोठारी एवं धनपाल भोई उपस्थित रहे।अतिथियों का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के स्वागत नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। निदेशक कीर्ति पंड्या ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभिन्न खेलों में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभारी प्रवीण पाटीदार, गद्दापट्टा पीठ प्रधानाचार्य, मुख्य निर्णायक, निर्णायक मंडल, दल प्रभारी, प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं ब्राइट डे स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन साक्षी कलाल एवं प्रिसिला लेप्चा ने किया। अध्यक्ष दिनेश रोत ने समापन की घोषणा की, मयंक उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
    4
    102 टीमों के 301 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना के साथ 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

धम्बोला । ब्राइट डे स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 102 टीमों के 301 प्रतिभागियों ने तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस एवं मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में ब्राइट डे स्कूल की टीम ने एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा एवं अध्यक्ष दिनेश रोत रहे। विशिष्ट अतिथि प्रियकान्त पण्डया, पोपट खोखरिया, निमिशा भगोरा, महेन्द्र भगोरा, रुपचन्द भगोरा, गणेश अहारी, जिशान, कमलेश डिंडोर, सुरेश भोई, मनोज पारगी, विपिन रोत, मुकेश कोठारी एवं धनपाल भोई उपस्थित रहे।अतिथियों का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के स्वागत नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
निदेशक कीर्ति पंड्या ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभिन्न खेलों में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभारी प्रवीण पाटीदार, गद्दापट्टा पीठ प्रधानाचार्य, मुख्य निर्णायक, निर्णायक मंडल, दल प्रभारी, प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं ब्राइट डे स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन साक्षी कलाल एवं प्रिसिला लेप्चा ने किया। अध्यक्ष दिनेश रोत ने समापन की घोषणा की, मयंक उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.