रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
- 102 टीमों के 301 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना के साथ 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन धम्बोला । ब्राइट डे स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 102 टीमों के 301 प्रतिभागियों ने तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस एवं मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में ब्राइट डे स्कूल की टीम ने एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा एवं अध्यक्ष दिनेश रोत रहे। विशिष्ट अतिथि प्रियकान्त पण्डया, पोपट खोखरिया, निमिशा भगोरा, महेन्द्र भगोरा, रुपचन्द भगोरा, गणेश अहारी, जिशान, कमलेश डिंडोर, सुरेश भोई, मनोज पारगी, विपिन रोत, मुकेश कोठारी एवं धनपाल भोई उपस्थित रहे।अतिथियों का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के स्वागत नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। निदेशक कीर्ति पंड्या ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभिन्न खेलों में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभारी प्रवीण पाटीदार, गद्दापट्टा पीठ प्रधानाचार्य, मुख्य निर्णायक, निर्णायक मंडल, दल प्रभारी, प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं ब्राइट डे स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन साक्षी कलाल एवं प्रिसिला लेप्चा ने किया। अध्यक्ष दिनेश रोत ने समापन की घोषणा की, मयंक उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।4
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे एंकर इंट्रो नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत आज नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता नगर परिषद की 15वीं सभापति, जबकि अनिल पटेल 8वें उपसभापति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली है 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े संत-महंत एवं अतिथि मौजूद रहेंगे। राम बोला मठ के महंत शिवशंकर दास, राम कथा वाचक कमलेश शास्त्री और उज्जैन के सुदर्शन महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। पदभार ग्रहण समारोह में गायत्री परिवार के आचार्य एवं सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान गायत्री पाठ का वाचन किया जाएगा। धार्मिक वातावरण के बीच नए बोर्ड के कार्यकाल की शुरुआत होगी। जिले के धार्मिक आचार्यों का भी कार्यक्रम में आगमन होगा। शहर में निकलेगी विजय-विकास यात्रा शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा परिवार की ओर से शहर में विजय एवं विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब दोपहर 1.30 बजे गैपसागर की पाल पहुंचेगी। यहां विशाल आमसभा का आयोजन होगा। इस दौरान नए बोर्ड के आगामी कार्यकाल और शहर के विकास को लेकर प्राथमिकताओं को लेकर मंच साझा किया जाएगा दिनभर के आयोजनों के बाद शाम 7.30 बजे गेपसागर की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन गायक गोकुल शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी की जाएगी इससे शहर में उत्सवी माहौल नजर आएगा। विकास कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू भाजपा की ओर से नए बोर्ड के सामने शहर के विकास से जुड़ी विभिन चुनौतियों को प्राथमिकता से लेने की बात कही जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पदभार ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। आयोजन की तैयारियों में प्रदेश स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र मीणा, नगर अध्यक्ष नयन सुधार, बंसीलाल, कटारा और सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटे विकास यात्रा और गेपसागक4
- बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। - ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। - ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।2
- भाजपा के आठवें बोर्ड का आज आगाज, सुशीला गुप्ता- अनिल पटेल संभालेंगे पदभार डूंगरपुर। नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल का आगाज गुरुवार को होगा। नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। नगर परिषद परिसर में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में संत-महंत, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान गायत्री परिवार की ओर से गायत्री पाठ किया जाएगा। शपथ के बाद भाजपा की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों से विजय-विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा करीब 1:30 बजे गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। इसमें नए बोर्ड की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। शाम 7:30 बजे गेपसागर की पाल पर भजन संध्या आयोजित होगी। चित्तौड़ के भजन गायक गोकुल शर्मा प्रस्तुति देंगे। इस दौरान गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी प्रस्तावित है। नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी।1
- आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लाटरी निकाली गई आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसमें आसपुर और साबला पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले चुनाव में दोनों पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे। प्रधान पदों के आरक्षण के साथ पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। अब पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पहली बार एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित किया गया। अब आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। जिला परिषद के 7 वार्डों का आरक्षण तय जिला परिषद के संबंधित क्षेत्र में सात वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी से तय किया गया है। इसमें साबला और निठाउआ वार्ड एसटी पुरुष के लिए, म्याला एसटी महिला के लिए, पूंजपुर और नांदली अहाड़ा सामान्य ओपन, जबकि आसपुर और बनकोड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं वार्ड आसपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों का आरक्षण आसपुर पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। इनमें एसटी, एससी और ओबीसी के साथ सामान्य वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की लॉटरी गुरुवार को अब आसपुर और साबला पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।1
- डुंगरपुर जिले की समस्त पंचायत समितियो की हुई लॉटरी इस प्रकिया के दौरान विभिन्न पंचायत समितियो का निर्धारण किया गया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर पंचायत समितियों की हुई लॉटरी डूंगरपुर। पंचायत राज संस्थाओं के। पुनर्गठन एवं आरक्षण प्रक्रिया के तहत बुधवार को डूंगरपुर जिले की पंचायत समितियों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पंचायत समितियों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में पंचायत समितियों के लिए निर्धारित श्रेणियों के अनुसार आरक्षण तय किया गया। लॉटरी के बाद संबंधित पंचायत समितियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे। अब आरक्षण की स्थिति के आधार पर आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।1
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वक्तापुर पीईईओ झलाई में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 20 से 23 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में बॉलीवॉल, नेटबॉल एवं बॉक्सिंग में जिलेभर के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा निर्णायकों और सहयोगी कार्मिकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि अध्यक्षता चौरासी विधायक अनिल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, प्रकाश पटेल, सुरेश भोई, रूपचंद भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीबीईओ सीमलवाड़ा मुकेश कुमार कोठारी, एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार भोई, पीईईओ प्रताप डामोर, सरपंच बाबूलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विजेता टीमों की घोषणा मुख्य निर्णायक सुरेंद्र कुमार भट्ट ने चार दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। बालक वर्ग के बॉलीवॉल फाइनल में फ्लावर किट्स आरबीएससी सागवाड़ा विजेता रहा। वहीं महाराणा प्रताप सागवाड़ा एवं बिलुड़ा के बीच हुए मुकाबले में महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक टीम ने विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और कौशल का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि ताराचंद भगोरा ने कहा कि खेल जीवन में स्वस्थ रहने के साथ ही अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है। विद्यार्थियों को खेलों से जुड़े रहकर व्यसनों से दूर रहना चाहिए। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए खिलाड़ियों को कभी खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वागड़ और जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। अध्यक्ष अनिल कटारा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने तथा बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों और अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने तथा परिवार एवं गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय की जर्जर इमारत का मुद्दा भी उठा आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान जितेंद्र पाटीदार ने विद्यालय की जर्जर इमारत को गिराकर उसके स्थान पर चार नवीन कक्षों की आवश्यकता का मुद्दा रखा। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया। इस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आवश्यक प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार एवं एसएमसी अध्यक्ष रणछोड़लाल डामोर की ओर से अतिथियों का तिलक, पगड़ी, माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान वक्तापुर, कंकोड़ी, झलाई सहित आसपास के ग्रामीणों की ओर से खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार, भोजन और आवास की व्यवस्था की गई। युवा मंडल वक्तापुर की ओर से विजेता-उपविजेता टीमों, निर्णायकों एवं सहयोगी कार्मिकों को शील्ड और मोमेंटो प्रदान किए गए। भामाशाहों एवं सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया। संचालन रमेशचंद्र लबाना एवं अशोक डामोर ने किया,आभार एसीबीईओ हमराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजन में विभागीय मीडिया प्रभारी मुकेश कोठारी एवं हेमंत कलाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, युवा मंडल, ग्रामीणजन और अभिभावक मौजूद रहे।4
- जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में महिपाल सागवाड़ा बना विजेता, फ्लावर किड्स उपविजेता संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गलियाकोट के संयोजन में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन माही सागर गलियाकोट के खेल मैदान पर हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सागवाड़ा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामनिया रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रशासक तुलसीराम मईडा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी खोजेमा भाई गाखड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, जिला सचिव प्रवीण पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की, जिसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य निर्णायक प्रकाश चंद्र पाटीदार के अनुसार, छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में फ्लावर किड्स सागवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में रोहन पाटीदार के 49 रनों की बदौलत 88 रन बनाए। जवाब में उतरी महिपाल सागवाड़ा की टीम ने देव आहारी के 33 रन और पुष्पेंद्र डामोर के साथ हुई 70 रनों की साझेदारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिपाल सागवाड़ा के अनुराग आहारी को छात्र वर्ग तथा पीएमश्री राउमावि पादरडी बड़ी की सुशीला परमार को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में दरगाह कमेटी गलियाकोट, पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह जाखड़ एवं तुलसीराम मईडा द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन साबेरा मार्शल ने किया तथा अंत में अनिल पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।4
- डूंगरपुर में कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन:आदिवासियों की जमीन पर नाम बदलने और पट्टों के नाम पर अवैध वसूली का विरोध डूंगरपुर। जिले में आदिवासी किसानों की जमीनों पर नाम बदलने के मौखिक दबाव और वन भूमि के पट्टों के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन हुआ। राजस्थान शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति, 'शेड्यूल एरिया ग्रामसभा और राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने मिलकर कलेक्ट्रेट पर यह प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासी किसानों की जमीनों पर कई सालों से जुर्माना लग रहा है। प्रशासन मौखिक दबाव बनाकर परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर नए जुर्माने के नोटिस जारी कर रहा है। पहले से चल रहे नामों को बदलकर नए नाम से नोटिस जारी करने की वजह से वरीयता अवधि पर असर पड़ रहा है। इससे किसानों को कानूनी और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि यह असंवैधानिक दबाव और नाम बदलने की कार्रवाई तुरंत बंद की जाए। कटारा ने वन विभाग दोवड़ा के कामकाज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वन भूमि पर जिन आदिवासियों का कब्जा है और जिन्हें वन अधिकार कानून अाैर पैसा एक्ट के तहत पहले पट्टे दिए गए थे, उन्हें अब विभाग यह कहकर गुमराह कर रहा है कि उनके पट्टे रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए पट्टे जारी करने के बदले में किसानों से 5-5 हजार रुपए जमा करने की मांग की जा रही है, लेकिन इसके लिए कोई पक्की रसीद नहीं दी जा रही है। समिति ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई करने और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन रोकने की मांग की है।1