logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज शहर के बाबुगंज में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत दर्ज रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूगंज गांव निवासी मो. एहसान के रूप में हुई है। इस संबंध में उसकी पत्नी शवाना खातून ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में उनके, बच्चों तथा आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2026 को करीब तीन बजे उनके पति शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पकड़ने के प्रयास के दौरान उनके पति दीवार और ईंट-पत्थर पर हाथ-पैर पटकने लगे, जिससे वे जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मो. एहसान को जेल भेज दिया गया।

23 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
23 hrs ago

रफीगंज शहर के बाबुगंज में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत दर्ज रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूगंज गांव निवासी मो. एहसान के रूप में हुई है। इस संबंध में उसकी पत्नी शवाना खातून ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में उनके, बच्चों तथा आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2026 को करीब तीन बजे उनके पति शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पकड़ने के प्रयास के दौरान उनके पति दीवार और ईंट-पत्थर पर हाथ-पैर पटकने लगे, जिससे वे जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मो. एहसान को जेल भेज दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज शहर के बाबूगंज शिव समिति मंदिर में मां लक्ष्मी का पट खुला, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु रफीगंज शहर के बाबूगंज स्थित शिव समिति मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत रविवार की शाम छह बजे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खोला गया। पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर बजरंगी, साउथ, सोनी देवी, वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, सोनू कुमार, रवि रंजन कुमार, सचिन कुमार, महाराज कुमार, राहुल कुमार, मंटू कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, अमर कुमार, पिंटू कुमार, रवि कुमार, रॉकी कुमार, रिशु कुमार, रंजीत कुमार, त्रिवेणी कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज शहर के बाबूगंज शिव समिति मंदिर में मां लक्ष्मी का पट खुला, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
रफीगंज शहर के बाबूगंज स्थित शिव समिति मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत रविवार की शाम छह बजे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खोला गया। पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है।
कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस मौके पर बजरंगी, साउथ, सोनी देवी, वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, सोनू कुमार, रवि रंजन कुमार, सचिन कुमार, महाराज कुमार, राहुल कुमार, मंटू कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, अमर कुमार, पिंटू कुमार, रवि कुमार, रॉकी कुमार, रिशु कुमार, रंजीत कुमार, त्रिवेणी कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा सीओ सुनील कुमार छठ घाट का निरीक्षण किया हसपुरा प्रखंड के कई छठ घाटों का सीओ सुनील कुमार निरीक्षण किया और सभी बिंदुओं पर निगरानी किया।
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा सीओ सुनील कुमार छठ घाट का निरीक्षण किया
हसपुरा प्रखंड के कई छठ घाटों का सीओ सुनील कुमार निरीक्षण किया और सभी बिंदुओं पर निगरानी किया।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • मेह भुइयां टोला में पुलिस की छापेमारी, घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंह गांव के भुइयां टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में शिवनारायण भुइयां, पिता स्व. गोविंद भुइयां, निवासी मेंह भुइयां टोला, थाना नारारी कला खुर्द, के घर से शराब बरामद की गई। छापेमारी की कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी एसआई अमरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #BharatCrimeLiveNews #AurangabadPolice #Naveenagar #NarariKalaKhurд #अवैध_शराब #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_पुलिस
    1
    मेह भुइयां टोला में पुलिस की छापेमारी, घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंह गांव के भुइयां टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 31 लीटर देसी शराब बरामद की है।
इस मामले में शिवनारायण भुइयां, पिता स्व. गोविंद भुइयां, निवासी मेंह भुइयां टोला, थाना नारारी कला खुर्द, के घर से शराब बरामद की गई। छापेमारी की कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी एसआई अमरेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#BharatCrimeLiveNews #AurangabadPolice #Naveenagar #NarariKalaKhurд #अवैध_शराब #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_पुलिस
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • जहानाबाद में पुलिस जवान की हत्या से मचा हड़कंप! बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला। 🚨 जहानाबाद में पुलिस जवान की हत्या से मचा हड़कंप! बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला। इस दौरान एक पुलिस जवान की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सम्राट चौधरी जी से सवाल: आखिर बिहार में पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं हैं? नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी घटनाओं पर सरकार की क्या रणनीति है? जवान की पहचान धनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो टाइगर मोबाइल में तैनात थे। दो दिन बाद उनका शव दरधा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। सरकार से सवाल: क्या बिहार में नशे के तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है? पुलिस जवानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस घटना पर क्या जवाब देंगे? न्यूज़ बायलाइन: आशुतोष कुमार | Channel News Bharat Plus
    1
    जहानाबाद में पुलिस जवान की हत्या से मचा हड़कंप! बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला।
🚨 जहानाबाद में पुलिस जवान की हत्या से मचा हड़कंप!
बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला। इस दौरान एक पुलिस जवान की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सम्राट चौधरी जी से सवाल: आखिर बिहार में पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं हैं? नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी घटनाओं पर सरकार की क्या रणनीति है?
जवान की पहचान धनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो टाइगर मोबाइल में तैनात थे। दो दिन बाद उनका शव दरधा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। 
सरकार से सवाल:
क्या बिहार में नशे के तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है?
पुलिस जवानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस घटना पर क्या जवाब देंगे?
न्यूज़ बायलाइन: आशुतोष कुमार | Channel News Bharat Plus
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश से पहले अमित कुमार ने गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली मिठाइयां बाटकर बाटी खुशियां। नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश से पहले अमित कुमार ने गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर बांटी खुशियां समाज में खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का एक सराहनीय उदाहरण केंदुई निवासी अमित कुमार ने पेश किया। उन्होंने अपने नव निर्मित आवास में अभी तक विधिवत गृह प्रवेश नहीं किया है, लेकिन दीपावली के पावन अवसर पर उन्होंने अपने नए आवास को खुशियों और अपनत्व के दीपों से रोशन कर दिया। इस विशेष अवसर पर अमित कुमार ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तथा बुजुर्गों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाइयां वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। अमित कुमार की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी केवल अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने में है। उनकी इस मानवीय सोच और सामाजिक सरोकार की लोगों ने सराहना की। वास्तव में, दीपावली का पर्व तभी सार्थक होता है, जब किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का दीप जल सके। अमित कुमार की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
    1
    नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश से पहले अमित कुमार ने गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली मिठाइयां बाटकर बाटी खुशियां।
नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश से पहले अमित कुमार ने गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर बांटी खुशियां
समाज में खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का एक सराहनीय उदाहरण केंदुई निवासी अमित कुमार ने पेश किया। उन्होंने अपने नव निर्मित आवास में अभी तक विधिवत गृह प्रवेश नहीं किया है, लेकिन दीपावली के पावन अवसर पर उन्होंने अपने नए आवास को खुशियों और अपनत्व के दीपों से रोशन कर दिया।
इस विशेष अवसर पर अमित कुमार ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तथा बुजुर्गों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाइयां वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं।
अमित कुमार की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी केवल अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने में है।
उनकी इस मानवीय सोच और सामाजिक सरोकार की लोगों ने सराहना की। वास्तव में, दीपावली का पर्व तभी सार्थक होता है, जब किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का दीप जल सके।
अमित कुमार की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    7 hrs ago
  • छठ पर गया को सजाने में जुटा प्रशासन, शहर से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक दिखेगी भक्तिमय रौनक!
    1
    छठ पर गया को सजाने में जुटा प्रशासन, शहर से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक दिखेगी भक्तिमय रौनक!
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    9 hrs ago
  • 🚨 माली पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप! पंचायत समिति मनोज कुमार ने BDO पर उठाए सवाल | अरवल बिहार
    1
    🚨 माली पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप! पंचायत समिति मनोज कुमार ने BDO पर उठाए सवाल | अरवल बिहार
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    13 hrs ago
  • रफीगंज शहर के बाबुगंज में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत दर्ज रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूगंज गांव निवासी मो. एहसान के रूप में हुई है। इस संबंध में उसकी पत्नी शवाना खातून ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में उनके, बच्चों तथा आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2026 को करीब तीन बजे उनके पति शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पकड़ने के प्रयास के दौरान उनके पति दीवार और ईंट-पत्थर पर हाथ-पैर पटकने लगे, जिससे वे जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मो. एहसान को जेल भेज दिया गया।
    1
    रफीगंज शहर के बाबुगंज में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत दर्ज 
रफीगंज शहर के बाबूगंज में शराब के नशे में पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बाबूगंज गांव निवासी मो. एहसान के रूप में हुई है।
इस संबंध में उसकी पत्नी शवाना खातून ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में उनके, बच्चों तथा आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2026 को करीब तीन बजे उनके पति शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पकड़ने के प्रयास के दौरान उनके पति दीवार और ईंट-पत्थर पर हाथ-पैर पटकने लगे, जिससे वे जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मो. एहसान को जेल भेज दिया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.