भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज- मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वैशाली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, वैशाली बीकॉम तक पढ़ी थी। वह एक साड़ी शोरूम में नौकरी करती थी। इसके साथ ही इवेंट्स में एंकर के तौर पर भी काम करती थी। करीब 20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, जिसके बाद वह कटनी स्थित अपने घर चली गई थी। 2 सितंबर को वह दोबारा भोपाल आई थी। सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। मैसेज में उसने माफी मांगी और अपने रिश्ते को लेकर भावनाएं जाहिर कीं। उसने यह भी लिखा कि वह अतुल के प्रति हमेशा लॉयल रही और अपना सारा पैसा उसे रखने की बात कही। मैसेज सामने आने के बाद पुलिस अब अतुल से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वैशाली और अतुल के बीच किस तरह का संबंध था और आत्महत्या से पहले दोनों के बीच कोई बातचीत या विवाद हुआ था या नहीं। डिप्रेशन और माइग्रेन से परेशान होने की बात टीआई नीरूपा पांडे के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए हैं। मां ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वैशाली डिप्रेशन से परेशान थी। परिवार के मुताबिक, उसे माइग्रेन की समस्या भी थी। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैशाली के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वैशाली परिवार की इकलौती बेटी थी। मोबाइल फोन की जांच से खुलेगा राज टीआई नीरूपा पांडे ने बताया की पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब मोबाइल की जांच के जरिए वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी खंगाली जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि घटना से पहले वैशाली ने किन लोगों से बातचीत की थी और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस फिलहाल मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों या निजी रिश्ते से जुड़ी कोई वजह थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वर्जन -नीरूपा पांडे, टीआई कमला नगर वैशाली के आखिरी मैसेज में क्या था? वैशाली ने अतुल को भेजे मैसेज में माफी मांगते हुए अपने रिश्ते का जिक्र किया था। उसने लिखा कि उसने अतुल के साथ गलत किया, उससे माफी मांगी और कहा कि उसने कभी उसे धोखा नहीं दिया। मैसेज में उसने अपने फैसले को लेकर भी दुख जताया। पुलिस इस मैसेज को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। हालांकि, केवल मैसेज के आधार पर आत्महत्या की वजह तय नहीं की जा सकती। पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करेगी।
भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज- मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वैशाली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, वैशाली बीकॉम तक पढ़ी थी। वह एक साड़ी शोरूम में नौकरी करती थी। इसके साथ ही इवेंट्स में एंकर के तौर पर भी काम करती थी। करीब 20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, जिसके बाद वह कटनी स्थित अपने घर चली गई थी। 2 सितंबर को वह दोबारा भोपाल आई थी। सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। मैसेज में उसने माफी मांगी और अपने रिश्ते को लेकर भावनाएं जाहिर कीं। उसने यह भी लिखा कि वह अतुल के प्रति हमेशा लॉयल रही और अपना सारा पैसा उसे रखने की बात कही। मैसेज सामने आने के बाद पुलिस अब अतुल से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वैशाली और अतुल के बीच किस तरह का संबंध था और आत्महत्या से पहले दोनों के बीच कोई बातचीत या विवाद हुआ था या नहीं। डिप्रेशन और माइग्रेन से परेशान होने की बात टीआई नीरूपा पांडे के मुताबिक, पुलिस ने
मृतका की मां के बयान दर्ज किए हैं। मां ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वैशाली डिप्रेशन से परेशान थी। परिवार के मुताबिक, उसे माइग्रेन की समस्या भी थी। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैशाली के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वैशाली परिवार की इकलौती बेटी थी। मोबाइल फोन की जांच से खुलेगा राज टीआई नीरूपा पांडे ने बताया की पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब मोबाइल की जांच के जरिए वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी खंगाली जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि घटना से पहले वैशाली ने किन लोगों से बातचीत की थी और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस फिलहाल मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों या निजी रिश्ते से जुड़ी कोई वजह थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वर्जन -नीरूपा पांडे, टीआई कमला नगर वैशाली के आखिरी मैसेज में क्या था? वैशाली ने अतुल को भेजे मैसेज में माफी मांगते हुए अपने रिश्ते का जिक्र किया था। उसने लिखा कि उसने अतुल के साथ गलत किया, उससे माफी मांगी और कहा कि उसने कभी उसे धोखा नहीं दिया। मैसेज में उसने अपने फैसले को लेकर भी दुख जताया। पुलिस इस मैसेज को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। हालांकि, केवल मैसेज के आधार पर आत्महत्या की वजह तय नहीं की जा सकती। पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करेगी।
- गो सेवा के साथ मनाया डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया उन्होंने 13 सितम्बर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर अंकिता गोशाला श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर लक्ष्मण नगर भोपाल में गौ माताओं के लिए भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया इस अवसर पर डॉ कोमल साईं ने स्वयं माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर है बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है4
- सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री भोपाल में आयोजित प्रादेशिक सिंधु सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के योगदान और उपलब्धियों की जमकर सराहना की। सीएम ने कहा कि विभाजन की त्रासदी के बाद भी सिंधी समाज ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी मेहनत, प्रतिभा और संघर्ष के दम पर समाज ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज के महापुरुषों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसी दिशा में राजा दाहिर सेन को स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। वहीं संत कंवर राम और हेमू कालानी को भी पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। ग्रामीण भूखंडों की रजिस्ट्री पर सरकार की बड़ी पहल मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंडों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार की बड़ी पहल की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में राजस्व रिकॉर्ड में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, ऐसे 50 हजार भूखंडों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। खास बात यह है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी सरकार खुद वहन करेगी। सीएम ने कहा कि इस पहल से लोगों को अपने भूखंड पर बने मकान के लिए आसानी से बैंक लोन मिल सकेगा। सरकार शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को उनके जमीन के अधिकार दिलाने की दिशा में काम कर रही है। व्यापारियों को भी सीएम ने दिया भरोसा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को लेकर कहा कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, "व्यापारी भाइयों, हम आपके साथ हैं।" सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ लगातार यह दावा किया जाता है कि सरकार कुछ नहीं कर रही, जबकि सरकार लगातार जमीन पर काम कर रही है और लोगों के हित में फैसले ले रही है। बाइट -भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम3
- भारत में आयोजित इस BRICS समिट का संदेश स्पष्ट होना चाहिए। यदि हमारा भविष्य साझा है, तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए। From Voice to Impact, From Privilege to Partnership, यही BRICS@2026 का संकल्प हो। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी1
- अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, सवालों से भागे1
- भोपाल भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण सक्सेना ने आयोजित किया रक्षाबंधन महोत्सव दक्षिण पश्चिम विधानसभा की हजारों बहनों ने दोनो सक्सेना बंधुओ को राखी बांध कर दिया आशीर्वाद रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान मंच से कलाकारों ने दी संगीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नृत्य और सदाबहार गीत के साथ भजनों ने बांधा समां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी हुए आयोजन में शामिल जीतू पटवारी ने कहा कि बहनों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ेगी! हम सत्ता को महिलाओं से किए गए हर वादे की याद दिलाएंगे और उन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव संघर्ष भी करेंगे वही प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में राखियां बंधवाकर वह उन्हें बहनों का प्यार मिला इससे वह काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी काफी बढ़ रही है महंगाई के जमाने में घर चलना मुश्किल हो गया है। बहनों को कॉरपोरेट सेक्टर में जोड़ने की पहल कर रहा हूं इसके माध्यम से उन्हें घर बैठे रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। संजीव सक्सेना ने कहा कि बहने हमारी रक्षा करती हैं हम बहनों की रक्षा नहीं कर सकते क्योंकि हर नारी शक्ति का स्वरूप है। मां भगवती ने ही सारे राक्षसों का सर्वनाश किया है। वैसे ही यह बहाने हमें आशीर्वाद देकर हमारी रक्षा करती हैं हमारा प्रयास है की बहनों को रोजगार दें जिससे उनके परिवार में खुशहाली आए वह अपने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई अच्छे से कर सके। जब मां बहने समृद्ध होगी तो देश-प्रदेश भी ऑटोमेटिक समृद्ध हो जाएगा4
- दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन 06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम , रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई1
- भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। बाइक पर बच्ची को देख पुलिस ने समझाया—हेलमेट पहनें, बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले! #BhopalPolice #HelmetSafety1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहरीली शराब पर क्या कहा1