Shuru
Apke Nagar Ki App…
दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन 06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम , रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई
शाहिद खान रिपोर्टर
दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन 06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम , रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे हम सब अपने घर में एक दीया आशीर्वाद का जलाएँ। जिन बहनों को लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह, उज्ज्वला या प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का लाभ मिला है, वे अपने घर एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करें। - माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी1
- PM मोदी के छोटे भाई कहे जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री के अपमान पर भोपाल के कांग्रेस नेता सलीम अहमद खान भड़के बोले -शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग धीरेंद्र शास्त्री को लेकर शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान पर विवाद बढ़ गया है। समर्थकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कड़ा विरोध जताया। मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।1
- झूलते बिजली तारों से मौत और घायल किसानों को न्याय की मांग, पेड़ों पर चढ़कर किसानों ने बजाईं घंटियां दोषी विद्युत अधिकारियों पर एफआईआर और कार्रवाई की मांग, न्याय नहीं मिला तो घायल किसान को ठेले पर लेकर दिल्ली जाने की चेतावनी सीहोर। खेतों में झूल रहे 11 केवी बिजली तारों से किसानों की मौत, गंभीर रूप से घायल होने और पशुओं की जान जाने के मामलों को लेकर सीहोर जिले में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में 25 गांवों के 500 से अधिक किसान पिछले करीब दो माह से आंदोलन कर दोषी विद्युत अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर जमकर घंटियां बजाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। किसानों का आरोप है कि जिले के कई गांवों और खेतों में 11 केवी बिजली लाइन के तार झूलने और खंभों की खराब स्थिति के कारण करंट की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत हुई है। ग्राम मोहोडिया मैं झूलते 11 केवी के विद्युत तार के करंट लगने से किसान सुगन बाई मेवाड़ा की मौत हो गई ग्राम बड़बेली मैं खेतों पर झूलते 11 केवी के विद्युत तार से किसान सतीश मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हुए, जिससे उनका हाथ खराब हुआ और पैर में भी गंभीर चोट आई। कई गांवों में गाय-भैंसों की भी करंट लगने से मौत हुई है। किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग की जांच में लापरवाही सामने आने के बावजूद अब तक मुख्य रूप से छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की गई है। जबकि किसान अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री और श्यामपुर के सहायक यंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित किसान सतीश मेवाड़ा के बुजुर्ग पिता का कहना है कि यदि मध्यप्रदेश में उनके बेटे को न्याय नहीं मिला तो वे घायल बेटे को हाथ ठेले पर लेकर दिल्ली जाएंगे और जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष न्याय की गुहार लगाएंगे। किसानों का कहना है के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ऊर्जा मंत्री प्रभांशु तोमर सीहोर के प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर महामहिम राजपाल मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं भोपाल विद्युत मंडल के एमडी ऋषि गर्ग सीहोर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के से कई बार- ज्ञापन देकर मांग कर चुके किसानों का कहना है की अब न्याय की उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हे2
- भोपाल ग्रामीण के नजीराबाद पुलिस ने अंधे हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गिरफ़्तार घटना 08 सिंतबर की है, जब फरयादी इंदर सिंह गुर्जर बिजावनखुर्द अपने घर जा रहा था आरोपियों द्वारा पहले फरयादी को रुनाहा बस स्टैंड बुलाया गया घर जाते वक़्त एक अज्ञात टोयटा से एक आरोपी ने उतर नरसिंहगढ़ का रास्ता पूछा फिर अन्य आरोपियों ने कार से उतर लोहे की रॉड से हमला किया हमले में पीड़ित को अनेको जगह फ्रैक्चर आये मामले में अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी पर 3000 रु का इनाम घोषित किया गया पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देख आरोपीयो को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी हाकम सिहं गुर्जर उम्र 32 साल नि.ग्राम जगमेरी,प्रदुमन गुर्जर उम्रन 27 साल नि. ग्राम गूजरतोड़ी, दीपक लोधी ग्राम मानाकुण्ड, धनवीर उर्फ संयय विश्वकर्मा उम्र 21 ग्राम गूजरतोड़ी सभी थानां नजीराबाद तथा रामवीर लोधी ग्राम सेमरा थाना बैरसिया हाल करोद थानां निशातपुरा मामले में जितेंद्र व विशाल थानां नजीराबाद फरार घटना अंजाम देने का कारण पीड़ित आरोपी से रशीद दिखा प्लाट देने अड़ीवाजी कर रहा था2
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगर-मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। आगर-मालवा से आज लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगर-मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 65 हजार 395 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1 हजार 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर-मालवा में 225 करोड़ 95 लाख रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 करोड़ 14 लाख रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। यानी आज आगर-मालवा से महिला सशक्तिकरण और विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई बड़ी सौगातें देंगे।1
- अनमोल वचन अवश्य सुने एवं शेयर करें जिससे लोगो तक पहुंचे और देखे1
- भोपाल में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या,शराब के नशे में मामूली कहासुनी पर विवाद, नाबालिग ने छाती पर मारा पत्थर; इलाज के दौरान मौत । भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में मोहल्ले के युवकों के बीच हुए विवाद में 6 आरोपियों ने ऋतिक गौर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर मार दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद के बाद हुआ हमला पुलिस के मुताबिक, अन्ना नगर में ऋतिक गौर का मोहल्ले के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपियों ने ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर चोट के चलते ऋतिक की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। BNS की धाराओं में मामला दर्ज गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 109 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऋतिक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हमले में किस आरोपी की क्या भूमिका रही। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट — संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल2
- भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज- मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वैशाली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, वैशाली बीकॉम तक पढ़ी थी। वह एक साड़ी शोरूम में नौकरी करती थी। इसके साथ ही इवेंट्स में एंकर के तौर पर भी काम करती थी। करीब 20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी, जिसके बाद वह कटनी स्थित अपने घर चली गई थी। 2 सितंबर को वह दोबारा भोपाल आई थी। सुसाइड से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। मैसेज में उसने माफी मांगी और अपने रिश्ते को लेकर भावनाएं जाहिर कीं। उसने यह भी लिखा कि वह अतुल के प्रति हमेशा लॉयल रही और अपना सारा पैसा उसे रखने की बात कही। मैसेज सामने आने के बाद पुलिस अब अतुल से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वैशाली और अतुल के बीच किस तरह का संबंध था और आत्महत्या से पहले दोनों के बीच कोई बातचीत या विवाद हुआ था या नहीं। डिप्रेशन और माइग्रेन से परेशान होने की बात टीआई नीरूपा पांडे के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए हैं। मां ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वैशाली डिप्रेशन से परेशान थी। परिवार के मुताबिक, उसे माइग्रेन की समस्या भी थी। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैशाली के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वैशाली परिवार की इकलौती बेटी थी। मोबाइल फोन की जांच से खुलेगा राज टीआई नीरूपा पांडे ने बताया की पुलिस ने मौके से युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब मोबाइल की जांच के जरिए वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी खंगाली जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि घटना से पहले वैशाली ने किन लोगों से बातचीत की थी और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस फिलहाल मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक परिस्थितियों या निजी रिश्ते से जुड़ी कोई वजह थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वर्जन -नीरूपा पांडे, टीआई कमला नगर वैशाली के आखिरी मैसेज में क्या था? वैशाली ने अतुल को भेजे मैसेज में माफी मांगते हुए अपने रिश्ते का जिक्र किया था। उसने लिखा कि उसने अतुल के साथ गलत किया, उससे माफी मांगी और कहा कि उसने कभी उसे धोखा नहीं दिया। मैसेज में उसने अपने फैसले को लेकर भी दुख जताया। पुलिस इस मैसेज को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। हालांकि, केवल मैसेज के आधार पर आत्महत्या की वजह तय नहीं की जा सकती। पुलिस मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करेगी।2