logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोपाल में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या,शराब के नशे में मामूली कहासुनी पर विवाद, नाबालिग ने छाती पर मारा पत्थर; इलाज के दौरान मौत । भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में मोहल्ले के युवकों के बीच हुए विवाद में 6 आरोपियों ने ऋतिक गौर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर मार दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद के बाद हुआ हमला पुलिस के मुताबिक, अन्ना नगर में ऋतिक गौर का मोहल्ले के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपियों ने ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर चोट के चलते ऋतिक की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। BNS की धाराओं में मामला दर्ज गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 109 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऋतिक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हमले में किस आरोपी की क्या भूमिका रही। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट — संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

21 hrs ago
user_Madeeha khan
Madeeha khan
Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

भोपाल में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या,शराब के नशे में मामूली कहासुनी पर विवाद, नाबालिग ने छाती पर मारा पत्थर; इलाज के दौरान मौत । भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में मोहल्ले के युवकों के बीच हुए विवाद में 6 आरोपियों ने ऋतिक गौर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर मार दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामूली विवाद के बाद हुआ हमला पुलिस के मुताबिक, अन्ना नगर में ऋतिक गौर का मोहल्ले के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे। कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपियों ने ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने ऋतिक की छाती पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर चोट के चलते ऋतिक की हालत लगातार

764b8faa-a819-41fd-9dba-44d5a8418407

नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। BNS की धाराओं में मामला दर्ज गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 109 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऋतिक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस कर रही पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और हमले में किस आरोपी की क्या भूमिका रही। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट — संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गो सेवा के साथ मनाया डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया उन्होंने 13 सितम्बर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर अंकिता गोशाला श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर लक्ष्मण नगर भोपाल में गौ माताओं के लिए भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया इस अवसर पर डॉ कोमल साईं ने स्वयं माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर है बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है
    4
    गो सेवा के साथ मनाया डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस 
आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़ी डॉ कोमल साईं कृति ने अपना जन्मदिवस एक अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया उन्होंने 13 सितम्बर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर अंकिता गोशाला श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर लक्ष्मण नगर भोपाल में गौ माताओं के लिए भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया इस अवसर पर डॉ कोमल साईं ने स्वयं माताओं को भोजन एवं भोग अर्पित किया उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल स्वयं की खुशी मनाने का अवसर है बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा के माध्यम से इस दिन को सार्थक बनाने का अवसर है
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री भोपाल में आयोजित प्रादेशिक सिंधु सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के योगदान और उपलब्धियों की जमकर सराहना की। सीएम ने कहा कि विभाजन की त्रासदी के बाद भी सिंधी समाज ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी मेहनत, प्रतिभा और संघर्ष के दम पर समाज ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज के महापुरुषों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसी दिशा में राजा दाहिर सेन को स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। वहीं संत कंवर राम और हेमू कालानी को भी पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। ग्रामीण भूखंडों की रजिस्ट्री पर सरकार की बड़ी पहल मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंडों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार की बड़ी पहल की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में राजस्व रिकॉर्ड में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, ऐसे 50 हजार भूखंडों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। खास बात यह है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी सरकार खुद वहन करेगी। सीएम ने कहा कि इस पहल से लोगों को अपने भूखंड पर बने मकान के लिए आसानी से बैंक लोन मिल सकेगा। सरकार शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को उनके जमीन के अधिकार दिलाने की दिशा में काम कर रही है। व्यापारियों को भी सीएम ने दिया भरोसा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को लेकर कहा कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, "व्यापारी भाइयों, हम आपके साथ हैं।" सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ लगातार यह दावा किया जाता है कि सरकार कुछ नहीं कर रही, जबकि सरकार लगातार जमीन पर काम कर रही है और लोगों के हित में फैसले ले रही है। बाइट -भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम
    3
    सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री
सिंधी समाज की उपलब्धियों पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व, 50 हजार भूखंडों की होगी रजिस्ट्री
भोपाल में आयोजित प्रादेशिक सिंधु सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के योगदान और उपलब्धियों की जमकर सराहना की।
सीएम ने कहा कि विभाजन की त्रासदी के बाद भी सिंधी समाज ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी मेहनत, प्रतिभा और संघर्ष के दम पर समाज ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज के महापुरुषों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इसी दिशा में राजा दाहिर सेन को स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। वहीं संत कंवर राम और हेमू कालानी को भी पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है।
ग्रामीण भूखंडों की रजिस्ट्री पर सरकार की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंडों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार की बड़ी पहल की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में राजस्व रिकॉर्ड में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, ऐसे 50 हजार भूखंडों की रजिस्ट्री कराई जाएगी।
खास बात यह है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी सरकार खुद वहन करेगी।
सीएम ने कहा कि इस पहल से लोगों को अपने भूखंड पर बने मकान के लिए आसानी से बैंक लोन मिल सकेगा। सरकार शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को उनके जमीन के अधिकार दिलाने की दिशा में काम कर रही है।
व्यापारियों को भी सीएम ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को लेकर कहा कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, "व्यापारी भाइयों, हम आपके साथ हैं।"
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ लगातार यह दावा किया जाता है कि सरकार कुछ नहीं कर रही, जबकि सरकार लगातार जमीन पर काम कर रही है और लोगों के हित में फैसले ले रही है।
बाइट -भगवान दास सबनानी विधायक दक्षिण पश्चिम
    user_राहुल सतीश अग्रवाल
    राहुल सतीश अग्रवाल
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारत में आयोजित इस BRICS समिट का संदेश स्पष्ट होना चाहिए। यदि हमारा भविष्य साझा है, तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए। From Voice to Impact, From Privilege to Partnership, यही BRICS@2026 का संकल्प हो। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
    1
    भारत में आयोजित इस BRICS समिट का संदेश स्पष्ट होना चाहिए।

यदि हमारा भविष्य साझा है, तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए।

From Voice to Impact, From Privilege to Partnership, यही BRICS@2026 का संकल्प हो।

- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
    user_भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    Police Officer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, सवालों से भागे
    1
    अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, सवालों से भागे
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भोपाल भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण सक्सेना ने आयोजित किया रक्षाबंधन महोत्सव दक्षिण पश्चिम विधानसभा की हजारों बहनों ने दोनो सक्सेना बंधुओ को राखी बांध कर दिया आशीर्वाद रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान मंच से कलाकारों ने दी संगीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नृत्य और सदाबहार गीत के साथ भजनों ने बांधा समां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी हुए आयोजन में शामिल जीतू पटवारी ने कहा कि बहनों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ेगी! हम सत्ता को महिलाओं से किए गए हर वादे की याद दिलाएंगे और उन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव संघर्ष भी करेंगे वही प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में राखियां बंधवाकर वह उन्हें बहनों का प्यार मिला इससे वह काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी काफी बढ़ रही है महंगाई के जमाने में घर चलना मुश्किल हो गया है। बहनों को कॉरपोरेट सेक्टर में जोड़ने की पहल कर रहा हूं इसके माध्यम से उन्हें घर बैठे रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। संजीव सक्सेना ने कहा कि बहने हमारी रक्षा करती हैं हम बहनों की रक्षा नहीं कर सकते क्योंकि हर नारी शक्ति का स्वरूप है। मां भगवती ने ही सारे राक्षसों का सर्वनाश किया है। वैसे ही यह बहाने हमें आशीर्वाद देकर हमारी रक्षा करती हैं हमारा प्रयास है की बहनों को रोजगार दें जिससे उनके परिवार में खुशहाली आए वह अपने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई अच्छे से कर सके। जब मां बहने समृद्ध होगी तो देश-प्रदेश भी ऑटोमेटिक समृद्ध हो जाएगा
    4
    भोपाल
भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव 
प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण सक्सेना ने आयोजित किया रक्षाबंधन महोत्सव
दक्षिण पश्चिम विधानसभा की हजारों बहनों ने दोनो सक्सेना बंधुओ को राखी बांध कर दिया आशीर्वाद
रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान मंच से कलाकारों ने दी संगीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नृत्य और सदाबहार गीत के साथ भजनों ने बांधा समां 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी हुए आयोजन में शामिल 
जीतू पटवारी ने कहा कि 
बहनों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई को कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ेगी! हम सत्ता को महिलाओं से किए गए हर वादे की याद दिलाएंगे और उन्हें पूरा करवाने के लिए हर संभव संघर्ष भी करेंगे
वही प्रदेश कांग्रेस महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में राखियां बंधवाकर वह उन्हें बहनों का प्यार मिला इससे वह काफी उत्साहित है
उन्होंने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी काफी बढ़ रही है महंगाई के जमाने में घर चलना मुश्किल हो गया है। बहनों को कॉरपोरेट सेक्टर में जोड़ने की पहल कर रहा हूं इसके माध्यम से उन्हें घर बैठे रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। संजीव सक्सेना ने कहा कि बहने हमारी रक्षा करती हैं हम बहनों की रक्षा नहीं कर सकते क्योंकि हर नारी शक्ति का स्वरूप है। मां भगवती ने ही सारे राक्षसों का सर्वनाश किया है। वैसे ही यह बहाने हमें आशीर्वाद देकर हमारी रक्षा करती हैं हमारा प्रयास है की बहनों को रोजगार दें जिससे उनके परिवार में खुशहाली आए वह अपने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई अच्छे से कर सके। जब मां बहने समृद्ध होगी तो देश-प्रदेश भी ऑटोमेटिक समृद्ध हो जाएगा
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी राजीव सक्सेना के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन 06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम , रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई
    1
    दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्वास्थ्य अधिकारी  राजीव सक्सेना  के नेतृत्व में एवं अपर आयुक्त  के निर्देशानुसार आज जोन 06 वार्ड 47 पंचशील नगर स्थित शराब की दुकान  पर एवं आस पास गंदगी करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने, एवं अवैध अहाता का संचालन किया जा रहा था जिस पर ज़ोन  06 की प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीना अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ,  रात्रिकालीन अतिक्रमण की टीम एवं पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 प्रकरण 11100/ राशि का स्पॉट फाइन किया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश दी गई
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। बाइक पर बच्ची को देख पुलिस ने समझाया—हेलमेट पहनें, बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले! #BhopalPolice #HelmetSafety
    1
    भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश।
भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पिता को SI रामजीवन वर्मा ने दी समझाइश। बाइक पर बच्ची को देख पुलिस ने समझाया—हेलमेट पहनें, बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले!
#BhopalPolice #HelmetSafety
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहरीली शराब पर क्या कहा
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहरीली शराब पर क्या कहा
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.