Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manoj Kumar
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- गजब हो गया. खबर आई कि बारात आने से ठीक पहले एक महिला पुलिसकर्मी किडनैप हो गई. बेटी के अपहरण होते ही परिवार तुरंत तहरीर लेकर थाने पहुंचा. महिला पुलिसकर्मी के किडनैप की खबर के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले में गंभीरता से जुट गई. कुछ ही समय बाद ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को सकुशल बरामद कर लिया. फिर पता चला कि महिला पुलिसकर्मी की शादी एक पुलिस कांस्टेबल से होनी थी, लेकिन महिला एक हिस्ट्रीशीटर से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है. और हिस्ट्रीशीटर ही इस महिला पुलिसकर्मी को अपने साथ लेकर गया था. जिसका नाम अंकित है जो हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और अभी वह फरार चल रहा है. पुलिस की टीमें उसकी पीछे लगी हुई है.1
- लैंबोर्गिनी हादसा, हाईप्रोफाइल नाम फिर सुर्खियों में कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट के बाद बड़ा खुलासा तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा और बेटे शिवम मिश्रा फिर सुर्खियों में 2024 में आयकर विभाग ने 5 दिन तक की थी बड़ी छापेमारी 80 करोड़ अघोषित संपत्ति, लग्जरी कारें और नकदी का खुलासा रोल्स रॉयस, मैक्लारेन, फरारी व लैंबोर्गिनी गाड़ियों की लंबी सूची हादसे पर पुलिस सतर्क, तहरीर पर केस दर्ज, जांच जारी1
- Post by Manoj Kumar1
- अभिनेता मनोज बाजपेई को सवर्ण समाज ने दी चेतावनी। फ़िल्म रिलीज़ होने पर कानपुर में मनोज बाजपेई के चेहरे पर कालिख़ पोत स्वागत करेंगे कानपुर आने पर मनोज बाजपेई के चेहरे पर कालिख पोत स्वागत करेंगे। विरोध प्रदर्शन कर फ़िल्म रिलीज़ न करने की मांग की। सवर्ण समाज के लोगों ने पोस्टर जलाकर किया विरोध। सवर्ण समाज ने फ़िल्म और फ़िल्म के पोस्टरों पर जताई आपत्ति। सरकार से फ़िल्म रिलीज़ रोकने और पब्लिक से बॉयकॉट की मांग। कानपुर के बाबूपुरवा स्थित साउथ एक्स मॉल के पास का मामला। बाइट__ज्ञानेश मिश्रा(प्रदर्शनकारी) #Short #webseries #movie # kanpurnews #publicshuru #publicnews #anoopnishadpatrakar1
- इलाज में लापरवाही को लेकर हंगामा, पुलिस बल तैनात, कानपुर नगर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गणेश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान मुलायम यादव, निवासी हरियानाला, शिवली ( कानपुर देहात ) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान गिरने से मुलायम के कंधे और पसली में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद 5 तारीख की शाम उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, मृतक के भाई रोहित यादव ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर अस्पताल द्वारा अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराए गए। उनका कहना है कि जब मुलायम की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल संचालक सत्यम कुशवाहा टालमटोल करते रहे। रोहित के मुताबिक, रविवार को अल्ट्रासाउंड के बाद मुलायम को दो इंजेक्शन लगाए गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें झटके आए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है, कि मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने जिम्मेदारी से बचने के लिए मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर करने की औपचारिकता दिखाई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी रहीस अहमद ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उन्नाव रामलीला का हाल नशेड़ियों का केंद्र1
- प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से कच्चे मकान को पक्का मकान बात कर, गरीबों को आवास से कर रहे वंचित।।1
- कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से हुए एक्सीडेंट को लेकर बड़ा मामला सामने आया है आरोप है कि रईसजादे ने लोगों को टक्कर मारी और उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिला घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कार बंशीधर श्रीराम फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है, जबकि तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा और उनके बेटे शिवम मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं।1