Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूरपुर बाजार में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ निकाला गया विरोध मार्च प्रयागराज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की जिला कमेटी, प्रयागराज द्वारा घूरपुर बाजार में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेतृत्व, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और विश्व शांति बहाली की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “ईरान पर हमले बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युद्ध और हस्तक्षेप से वैश्विक शांति को खतरा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
Rohit Sharma
घूरपुर बाजार में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ निकाला गया विरोध मार्च प्रयागराज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की जिला कमेटी, प्रयागराज द्वारा घूरपुर बाजार में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेतृत्व, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और विश्व शांति बहाली की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “ईरान पर हमले बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युद्ध और हस्तक्षेप से वैश्विक शांति को खतरा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की जिला कमेटी, प्रयागराज द्वारा घूरपुर बाजार में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष नेतृत्व, छात्रों और आम नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए तत्काल युद्धविराम और विश्व शांति बहाली की मांग की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “अमेरिका-इजरायल साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”, “ईरान पर हमले बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युद्ध और हस्तक्षेप से वैश्विक शांति को खतरा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।4
- ट्रैक्टर टवेरा गाड़ी में हुआ जोरदार टक्कर, मचा हड़कंप मेजा। यमुनानगर थाना क्षेत्र सेहुडा नहर के पास ट्रैक्टर व टवेरा गाड़ी से हुई जोरदार भिड़ंत। टवेरा गाड़ी में नौ लोग थे सवार। जिसमें सात लोग घायलों को सीएचसी जसरा मे भर्ती कराया गया भर्ती दो लोग गंभीर रूप से घायल जिन्हे जिला अस्पताल के लिए किया भेजा गया।मौके पर बारा पुलिस बल मौजूद बताते हैं कि टवेरा गाड़ी में सवार होकर सारे लोग तिलक मे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के रामनगर स्थित दिव्या यूथ हेल्थ सेंटर रामनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ राम मूर्ति व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व महेश राज यादव के द्वारा किया गया। होली मिलन समारोह के आयोजन में पहुंचे प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह का डॉक्टर राममूर्ति यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियो की वर्षा कर होली मिलन किया। कार्यक्रम में श्याम कृष्ण और पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सिरसा, नीरज यादव एचडी पब्लिक स्कूल रामनगर के प्रबंधक, शिव कैलाश यादव रामराज यादव रमेश यादव भगवान दास प्रजापति अंशु मिश्रा काशी नरेश यादव वीरेंद्र सिंह वासुदेव महिला महाविद्यालय प्रबंधन ठाकुर यादव संतलाल ओझा यादव राममिलन भारती संदीप कुशवाह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। मुख्य आयोजनकर्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव ने कहा कि होली रंगों के त्यौहार के साथ-साथ भाईचारे व आपसी प्रेम भाव बनाए रखने का त्यौहार है।4
- मेजा, प्रयागराज। होली पर्व नजदीक आने के बावजूद मेजा बाजार में खरीदारी का उत्साह फीका नजर आ रहा है। बाजार में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल, पिचकारी और होली से जुड़े सामान से दुकानें सजी हैं, लेकिन अपेक्षित ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। मेजा रोड बाजार के व्यापारी सुशील केसरी ने बताया कि होली को लेकर दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है और पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाया गया है, लेकिन इस बार ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्होंने कहा कि हर साल की तुलना में इस बार बाजार की रौनक काफी फीकी है और बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। बाजार में छोटे-बड़े दुकानदार सुबह से देर शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और बच्चों के होली खिलौनों की भरपूर उपलब्धता होने के बावजूद दुकानों पर भीड़ नहीं जुट रही है। इससे व्यापारियों में मायूसी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि महंगाई, नकदी की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर क्रय क्षमता के कारण बाजार प्रभावित हुआ है। कुछ दुकानदारों का यह भी कहना है कि लोग अब आखिरी समय में ही खरीदारी करने की प्रवृत्ति अपनाने लगे हैं, जिससे शुरुआती दिनों में बाजार सुस्त रहता है। वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि इस बार होली का मुख्य पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन पड़ रहा है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। लोग परंपरा के अनुसार नजदीकी तिथि पर ही खरीदारी करने की तैयारी में हैं, इसलिए अभी बाजार में सुस्ती बनी हुई है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी।1
- होली और रमजान को देखते हुए फोर्स की सायरन से गूंज हंडिया फोर्स द्वारा कड़ी सुरक्षा की गई है1
- Post by Raju Yadav1
- हंडिया तहसील क्षेत्र स्थित मानस हाल के पास सोमवार लगभग 12 बजे झाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।1
- प्रयागराज। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौंधियारा थाना क्षेत्र के कस्बा जारी में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल सलाम खान के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च कस्बा जारी के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व जारी चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसीपी अब्दुल सलाम खान ने लोगों से होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।1