हादसा ट्रक का स्टेरिंग फेल हुआ ट्रक 5 फुट गहरी खाई में पलटा, चालक क़ी बची जान बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच हाईवे शाहपुर नहर के पास आज एक बड़ा हादसा कल है आपको बता दे की बहराइच की तरफ से चावल लाकर आ रहा ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर 5 फीट गहरी खाई में पलट गया अचानक हुए इस हाथ से से पूरे चौराहे पर और हाईवे पर फ्रेट फ्री फैल गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया है हालांकि घटना में किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है एक बड़ा हादसा टल गया है ट्रक खाई में दो बार पलटा गाड़ी मालिक को सूचना देने के बाद मौके पर दूसरे ट्रक को बुलाया गया और चावलों की बोरियों को दूसरे ट्रक पर लात कर भिजवाया गया है अगर कोई ट्रक के किनारे वाहन छोटा या बड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि अगर उसकी चपेट में कोई भी वहां आ जाता तो एक बड़ी जन हानि हो सकती थी
हादसा ट्रक का स्टेरिंग फेल हुआ ट्रक 5 फुट गहरी खाई में पलटा, चालक क़ी बची जान बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच हाईवे शाहपुर नहर के पास आज एक बड़ा हादसा कल है आपको बता दे की बहराइच की तरफ से चावल लाकर आ रहा ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर 5 फीट गहरी खाई में पलट गया अचानक हुए इस हाथ से से पूरे चौराहे पर और हाईवे पर फ्रेट फ्री फैल गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक
को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया है हालांकि घटना में किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है एक बड़ा हादसा टल गया है ट्रक खाई में दो बार पलटा गाड़ी मालिक को सूचना देने के बाद मौके पर दूसरे ट्रक को बुलाया गया और चावलों की बोरियों को दूसरे ट्रक पर लात कर भिजवाया गया है अगर कोई ट्रक के किनारे वाहन छोटा या बड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि अगर उसकी चपेट में कोई भी वहां आ जाता तो एक बड़ी जन हानि हो सकती थी
- *थाना सुबेहा पर पंजीकृत अभियोग की पेशी पर मा0 न्यायालय में आये अभियुक्त के कोर्ट के समक्ष पेश होने से पूर्व ही भाग जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*1
- *स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -*1
- संत कबीर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब 50वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, साधु-संतों संग पहुंचे अपर मुख्य सचिव मसौली/बाराबंकी। संत कबीर आश्रम मुंजापुर में सद्गुरु विशाल देव साहेब की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आश्रम परिसर “संत कबीर साहेब की जय” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने समाज में बढ़ते वैमनस्य और युवाओं के भटकाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा— “आज समाज जाति और धर्म के नाम पर बंटता जा रहा है, वहीं युवा पीढ़ी नशे और गलत संगत की ओर बढ़ रही है। संतों की वाणी और संस्कार ही युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। जब मन पर नियंत्रण होगा और ईश्वर से जुड़ाव बनेगा, तभी सच्ची शांति मिलेगी।” संत निष्ठा साहेब ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा— “घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए परमात्मा का स्मरण करना आवश्यक है। माता-पिता की अच्छी सोच और संस्कार ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज का नाम रोशन करते हैं।” ट्रस्ट अध्यक्ष महंत आलोक दास ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संत प्रांजल दास ने किया। इस अवसर पर निर्वतमान विधायक शरद अवस्थी, मद्य निषेध अधिकारी एल. राजवंशी, नागेश सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न सिर्फ सामाजिक समरसता बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को गलत रास्तों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।4
- टिकैतनगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की पद परिवर्तन की मांग टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर अपने ही रिश्तेदार के साथ बदसलूकी, मारपीट और दबंगई करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मांग की है कि यहां के अध्यक्ष पद पर बदलाव कर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाए, अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। पीड़ित सुनील गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई से किराए पर एक दुकान लेकर उसमें व्यवसाय शुरू करने की तैयारी की थी और एक दिन पहले दुकान में ताला लगाया था। आरोप है कि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज शाह ने रात में जबरन दुकान पर अपना ताला लगा दिया। सुबह जब सुनील गुप्ता ने दुकान का ताला देखा तो उन्होंने उसे हटाया, जिससे नाराज होकर सूरज शाह ने बीच बाजार उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और उनकी छोटी बेटी के साथ भी बदतमीजी करने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि सूरज शाह लगातार धमकी देते रहे और दबंगई दिखाते रहे। पीड़ित का आरोप है कि सूरज शाह दुकान पर कब्जा करना चाहते थे और इसी कारण उन्हें तथा उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। #Barabanki #TiketNagar #UPPolice #BarabankiPolice #DMBarabanki #SPBarabanki #COBarabanki #TiketNagarPolice #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Justice #LawAndOrder #UdyogVyaparMandal2
- लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और वीसी के बीच तीखी बहस छात्रों को विश्विद्यालय में प्रवेश न मिलने से भरे नाराजगी1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराई रेडियम न होने से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात प्रभावित* बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। महमूदाबाद की ओर से आ रही इस डिवाइडर में रेडियम न होने के कारण चालक डिवाइडर का सही आकलन नहीं कर पाया, जिससे यह हादसा हुआ। तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक पर रेडियम न होना दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम लगाए जाने की मांग की है।3
- Lko Big Breaking यूपी पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी प्रवीण कुमार ने ADG लखनऊ जोन का कार्यभार संभाला!! ADG लखनऊ जोन के पद पर तैनाती के बाद आज कार्यालय पहुंचे प्रवीण कुमार!! कार्यालय पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने ADG प्रवीण कुमार को दी सलामी!! कार्यभार ग्रहण करने के बाद ADG ने सभी पुलिस कर्मियों से किया परिचय!! अधीनस्थ अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू करने के निर्देश!! ADG प्रवीण कुमार बोले कानून व्यवस्था से किसी भी हाल में समझौता नहीं!! लखनऊ जोन में कानून व्यवस्था को लेकर ADG प्रवीण कुमार का सख्त रुख!! इससे पहले IG अयोध्या और IG मेरठ रह चुके हैं प्रवीण कुमार!!1
- *स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -*2