होली पर युवक ने डाला था पानी रंजिश रखते हुए युवकों ने किया लाठी डंडों से हमला शहरवासी एक युवक हुआ घायल पोकरण में युवक पर हमला, होली की रंजिश बताई जा रही वजह पोकरण में होली के दिन की रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होली के दिन एक युवक ने बाइक सवार पर पानी डाल दिया था, जिसके बाद रंजिश रखते हुए कुछ युवकों ने शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार होकर एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पोकरण के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पोकरण पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक ने बताया कि पीयूष सोनी सहित कुछ युवक हमलावरों में शामिल थे, जिनके चेहरों पर कपड़ा बंधा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के सैकड़ों लोग जिला अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और घटना की निंदा की। वहीं रविवार सुबह करीब 9:15 बजे मयूर जोशी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

- Post by Sachin vyas1
- राजस्थान दिवस पर आयोजित विकसित राजस्थान रन-2026 में प्रतिभागियों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट बांटे जाने का मामला सामने आया है। दौड़ पूरी होने के बाद प्रतिभागियों को केले और बिस्किट वितरित किए गए, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ बिस्किट एक्सपायर हो चुके थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीजी कॉलेज से हाई स्कूल मैदान तक हुई दौड़ रविवार को आयोजित विकसित राजस्थान रन पीजी कॉलेज से शुरू होकर नेहरू नगर ओवरब्रिज और अहिंसा सर्किल होते हुए महात्मा गांधी हाई स्कूल मैदान तक पहुंची। दौड़ को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में करीब 5 हजार युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 0-18 वर्ष, 18-45 वर्ष, 45 वर्ष से अधिक आयु और महिला वर्ग में विभाजित किया गया था। विजेताओं को बाद में सम्मानित भी किया गया। दौड़ के बाद बांटे गए केले और बिस्किट दौड़ पूरी होने के बाद हाई स्कूल मैदान में प्रतिभागियों को अल्पाहार के रूप में केले और बिस्किट वितरित किए गए। इसी दौरान कुछ प्रतिभागियों ने देखा कि बांटे जा रहे बिस्किट के पैकेट एक्सपायरी डेट के हैं, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्रतिभागियों ने जताई नाराजगी दौड़ में शामिल टीकूराम ने बताया कि उन्हें पारले-जी के बिस्किट दिए गए थे, जिनकी एक्सपायरी डेट एक सप्ताह पहले ही निकल चुकी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे बिस्किट खाने से किसी की तबीयत खराब हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। प्रतिभागियों ने इसे स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बताते हुए प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने कहा- एक पैकेट निकला एक्सपायर एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया - मामले की जांच करवाई गई है। प्रारंभिक जांच में एक बिस्किट पैकेट एक्सपायरी डेट का पाया गया, जिसकी एक्सपायरी 8 मार्च 2025 की थी। बाकी अधिकांश पैकेट अप्रैल माह में एक्सपायर होने वाले थे। उन्होंने बताया कि बिस्किट जिस दुकान से खरीदे गए थे, उसके मालिक गोपाल खत्री के खिलाफ खाद्य विभाग कार्रवाई कर रहा है। आयोजन में मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद सीईओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा, किशोर सिंह कानोड़ और रमेश सिंह ईदा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- *अंतरजातीय विवाह का मैं समर्थन नहीं करता: सांसद हनुमान बेनीवाल।* राजस्थान जाट महासभा का अध्यक्ष है राजाराम मील 5 बच्चे बच्चियों की दूसरे समाज मै शादी कर दी जो समाज को ही खत्म कर रहा है उसको कोई हक नहीं समाज का अध्यक्ष बनने का।1
- Post by Pukhraj soni1
- *जोधपुर* जालोरी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चला रहे चालकों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर रही है। इसी को लेकर ट्रेफिक पुलिस द्वारा एक युवक को रोका गया तो उसने ट्रैफ़िक पुलिस से बहस शुरू कर दी और आपसी कहासुनी बढ़ गई ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रहे युवक ने स्वयं को एक्स फौजी बताया। मामला बढ़ता देख जालोरी गेट चौकी इंचार्ज ओपाराम बिश्नोई खुद मौके पर आए और पुलिस से झगड़ा कर रहे एक्स फौजी से पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही के मामले में समझाइश कर मामलें को शांत कराया गया।1
- सिवाना उपखंड क्षेत्र के काठाडी गांव में पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों को नसीब नहीं हो रहा मीठा पानी। वही पांच साल से जल शुद्धिकरण प्लांट भी बंद1
- बाड़मेर के जालिपा गांव की बहू दीपूकंवर का चयन गुजरात न्यायिक सेवा में न्यायिक अधिकारी के पद पर हुआ है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। बाड़मेर। सीमांत जिले बाड़मेर के जालिपा गांव की बहू दीपूकंवर ने अपने संघर्ष, संकल्प और मेहनत के बल पर न्यायिक सेवा में स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन गुजरात न्यायिक सेवा में न्यायिक अधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में गर्व का माहौल है।1
- Post by Pukhraj soni1
- आबू रोड में ओवरलोड जीप का खतरनाक सफर, हादसे को दे रहा न्योता । आबू रोड। हाईवे पर एक जीप में करीब 25–30 लोगों को बैठाकर सफर कराए जाने का वीडियो सामने आया । वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठी नजर आईं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डाल कर सफर करते दिखे । पहले लापरवाही से ऐसे हादसों को न्योता दिया जाता है और बाद में जिम्मेदारी को लेकर सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाए जाते हैं। बढ़ते सड़क हादसों के बीच ऐसे मामलों मे नजदीकी पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास करना चाईए ।1