बाड़मेर में विकसित राजस्थान रन में बांटे एक्सपायरी डेट बिस्किट:5 हजार प्रतिभागियों को दिए गए पैकेट; शिकायत के बाद कार्रवाई राजस्थान दिवस पर आयोजित विकसित राजस्थान रन-2026 में प्रतिभागियों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट बांटे जाने का मामला सामने आया है। दौड़ पूरी होने के बाद प्रतिभागियों को केले और बिस्किट वितरित किए गए, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ बिस्किट एक्सपायर हो चुके थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीजी कॉलेज से हाई स्कूल मैदान तक हुई दौड़ रविवार को आयोजित विकसित राजस्थान रन पीजी कॉलेज से शुरू होकर नेहरू नगर ओवरब्रिज और अहिंसा सर्किल होते हुए महात्मा गांधी हाई स्कूल मैदान तक पहुंची। दौड़ को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में करीब 5 हजार युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 0-18 वर्ष, 18-45 वर्ष, 45 वर्ष से अधिक आयु और महिला वर्ग में विभाजित किया गया था। विजेताओं को बाद में सम्मानित भी किया गया। दौड़ के बाद बांटे गए केले और बिस्किट दौड़ पूरी होने के बाद हाई स्कूल मैदान में प्रतिभागियों को अल्पाहार के रूप में केले और बिस्किट वितरित किए गए। इसी दौरान कुछ प्रतिभागियों ने देखा कि बांटे जा रहे बिस्किट के पैकेट एक्सपायरी डेट के हैं, जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्रतिभागियों ने जताई नाराजगी दौड़ में शामिल टीकूराम ने बताया कि उन्हें पारले-जी के बिस्किट दिए गए थे, जिनकी एक्सपायरी डेट एक सप्ताह पहले ही निकल चुकी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे बिस्किट खाने से किसी की तबीयत खराब हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। प्रतिभागियों ने इसे स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बताते हुए प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने कहा- एक पैकेट निकला एक्सपायर एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया - मामले की जांच करवाई गई है। प्रारंभिक जांच में एक बिस्किट पैकेट एक्सपायरी डेट का पाया गया, जिसकी एक्सपायरी 8 मार्च 2025 की थी। बाकी अधिकांश पैकेट अप्रैल माह में एक्सपायर होने वाले थे। उन्होंने बताया कि बिस्किट जिस दुकान से खरीदे गए थे, उसके मालिक गोपाल खत्री के खिलाफ खाद्य विभाग कार्रवाई कर रहा है। आयोजन में मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद सीईओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा, किशोर सिंह कानोड़ और रमेश सिंह ईदा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- पोकरण में युवक पर हमला, होली की रंजिश बताई जा रही वजह पोकरण में होली के दिन की रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होली के दिन एक युवक ने बाइक सवार पर पानी डाल दिया था, जिसके बाद रंजिश रखते हुए कुछ युवकों ने शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार होकर एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पोकरण के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पोकरण पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक ने बताया कि पीयूष सोनी सहित कुछ युवक हमलावरों में शामिल थे, जिनके चेहरों पर कपड़ा बंधा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के सैकड़ों लोग जिला अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और घटना की निंदा की। वहीं रविवार सुबह करीब 9:15 बजे मयूर जोशी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by Pukhraj soni1
- Post by Sachin vyas1
- Post by TILORARAM Godara अध्यक्ष वीर तेजा सेना जिला फलोदी1
- हनुमान बेनीवाल ने अपने संघर्ष का जिक्र किया भाषण में पूरा देखें 🔰🔰1
- वायरल वीडियो लापरवाही से चलते तेज स्पीड से गाड़ी खाई पलटी जोधपुर मंडी की यह लापरवाही की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल । गाड़ी चालक तेज साउंड के साथ व तेज स्पीड के साथ आ रहा था गाड़ी चलाकर और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई पलटी । गनीमत रही गाड़ी के सामने कोई नहीं था नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी ऐसे लापरवाह लोगो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि दुबारा ऐसा नहीं करे ।1
- बाड़मेर के जालिपा गांव की बहू दीपूकंवर का चयन गुजरात न्यायिक सेवा में न्यायिक अधिकारी के पद पर हुआ है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। बाड़मेर। सीमांत जिले बाड़मेर के जालिपा गांव की बहू दीपूकंवर ने अपने संघर्ष, संकल्प और मेहनत के बल पर न्यायिक सेवा में स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन गुजरात न्यायिक सेवा में न्यायिक अधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में गर्व का माहौल है।1
- बालोतरा आज 15 मार्च स्वर्णकार समाज में अध्यक्ष पद हेतु मतदान किया जा रहा है।1
- RLP वाले अपने मर्जी के मालिक है 💪🔰🔰1